Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 27 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Homemade Pizza: घर पर बच्चों को करना है खुश, तो बनाएं पिज्जा, नोट कर लें ये आसान रेसिपी

Healthy Pizza For Kids: अगर आप कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं, जो हल्दी भी हो और झटपट बनने वाला भी, तो इस रोटी पिज्जा से घर पर ही रेस्टोरेंट वाला स्वाद पा सकते है।

  • Written By: रीता राय सागर
Updated On: May 12, 2026 | 06:30 PM

रोटी पिज्जा (सौ. पिंटरेस्ट)

Follow Us
Follow Us:

Roti Pizza Recipe For Kids: गर्मी की छुट्टियां चल रही है और बच्चे घर पर है। ऐसे में हर थोड़ी देर में बच्चों की डिमांड होती है कुछ खाने की। एक ही तरह के खाने से वो बोर हो जाते है। बार-बार बर्गर, चाऊमिन और पास्ता से बचने के लिए बच्चों का फेवरेट पिज्जा बनाया जा सकता है। वो भी बगैर मैदा, पाम ऑयल और प्रीजरवेटिव के।

बच्चे रोटी खाने में नाक-मुंह चढ़ाते है और खाने में वेरायटी चाहिए होते है। पिज्जा बच्चों के साथ-साथ बड़ों का भी फेवरेट है। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। घर पर बची रोटी, कुछ सब्जियों और चीज से बेहतरीन पिज्जा घर पर ही तैयार किया जा सकता है। इससे बच्चे और बड़े सभी खुश हो जाएंगे। इसे शाम के स्नैक्स या बच्चों के टिफिन में भी दिया जा सकता है।

पिज्जा बनाने की सामग्री

  • रोटी-2
  • प्याज- 1
  • टमाटर- 1
  • शिमला मिर्च- 1
  • पिज्जा सॉस
  • चीज
  • स्वीट कॉर्न
  • पनीर
  • ओरिगेनो व चिली फ्लेक्स
  • नमक

 पिज्जा बनाने का तरीका

घर पर पिज्जा बनाने के लिए सबसे पहले रोटी को बनाकर तैयार कर लेंगे। इसके बाद इसमें बटर या घी लगाकर तवा पर हल्का सेकेंगे। फिर पिज्जा सॉस को पूरी रोटी पर फैलाएंगे।

सम्बंधित ख़बरें

बारिश में नहीं थमेगी मुंबई लोकल की रफ्तार, मध्य रेलवे ने मानसून के लिए किए व्यापक इंतजाम

ठाणे टीडीआर विवाद गरमाया, आव्हाड बोले- 2,800 करोड़ नहीं, 4,000 करोड़ की जमीन का मामला

वीआईपी कार्यक्रमों की फूड टेस्टिंग ड्यूटी पर एफडीए अधिकारियों की नाराजगी, पूछा- ‘क्या हम गिनी पिग हैं?’

भंडारा जिले में आकाशीय बिजली का कहर, पवनी और तुमसर में दो किसानों की दर्दनाक मौत, दो अन्य व्यक्ति गंभीर झुलसे

अब इसके ऊपर बारी-बारी प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, पनीर क्यूब्स व स्वीट कॉर्न को एकसार करके फैलाएंगे। इसमें जो भी सब्जी आपको पसंद है आप डाल सकते है। इसके बाद इस ग्रेट किए हुए चीज को पूरी रोटी पर डालेंगे। ऊपर से ओरिगेनो, चिली फ्लेक्स व नमक छिड़केंगे और तवा पर 2 मिनट के लिए ढककर छोड़ देंगे। आप चाहे तो इसे ओवन या एयरफ्रायर में भी पका सकते है।

ये भी पढ़ें- Work From Home: वर्क फ्रॉम होम कर रहें हैं, तो इन तरीकों से करें वर्कस्टेशन सेटअप, प्रोडक्टिविटी होगी दोगुनी

तैयार है आपका टेस्टी, हेलदी और मजेदार पिज्जा। इससे बच्चे सब्जियां भी खा लेंगे और आनाकानी भी नहीं करेंगे। आप इसमें ऑलिव, बेबीकॉर्न, मशरूम या फिर सोया भी ऐड कर सकते है।

Healthy roti pizza recipe for kids without maida and preservatives

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 12, 2026 | 03:41 PM

Topics:  

  • Eating Food
  • Fast Food
  • Food Recipes
  • Hindi News
  • Lifestyle News
  • Summer Holidays
  • Summer Season Food

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.