

Yoga Asana By Kareena Kapoor Trainer: नियमित योगासन और सही भोजन को अपनाकर आप अपने शरीर को टोन कर सकते हैं और मोटापे की समस्या से निजात पा सकते हैं। शुरुआती दिनों में हल्के योगासन से शुरुआत करें और धीरे-धीरे समय और इंटेंसिटी को बढ़ाएं।
इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे आसान और प्रभावी योगासन बताएंगे, जिन्हें रोजाना करने से आपका पेट फ्लैट हो सकता है। ये योगासन करीना कपूर की ट्रेनर अंशुका परवानी द्वारा बताए गए हैं।
बेली फैट रातों-रात कम नहीं होता है, इसके लिए कड़ी मेहनत, पक्का इरादा, अनुशासन और लगातार कोशिश की जरूरत होती है। पेट पर फैट जमा होने का मतलब है कि या तो आप सही खाना नहीं खा रहे हैं या फिजिकल एक्टिविटी नहीं कर रहे हैं या फिर आपकी लाइफ़स्टाइल अच्छी नहीं है। करीना कपूर खान और आलिया भट्ट से लेकर मलाइका अरोड़ा और रकुल प्रीत सिंह तक, सभी ने फिटनेस के लिए योगा को चुना है।
नौकासन का आकार नाव की तरह होता है। यह योगासन पेट की मांसपेशियों को प्रभावित करता है और एब्स को मजबूत बनाने में मदद करता है। साथ ही, यह पेट के आसपास रक्त और ऑक्सीजन के संचार को बेहतर बनाता है।
चतुरंग दंडासन को फोर-लिंब्ड स्टाफ पोज भी कहा जाता है। यह लो प्लैंक का एक रूप है, जो शरीर को मजबूत बनाने के साथ-साथ पेट की मांसपेशियों को टोन करने में मदद कर सकता है।
वशिष्ठासन या साइड प्लैंक पोज शरीर का संतुलन और ताकत बढ़ाने वाला योगासन है। इसमें पूरे शरीर का भार एक हाथ और एक पैर पर संतुलित किया जाता है। यह आसन पेट और कमर की मांसपेशियों को सक्रिय करने में मदद करता है।
पार्श्व ऊर्ध्व हस्तासन को स्टैंडिंग हाफ मून पोज भी कहा जाता है। यह कमर के दोनों ओर जमा अतिरिक्त फैट पर काम करने और शरीर का संतुलन बेहतर बनाने में मदद करता है।
पवनमुक्तासन को गैस रिलीज पोज भी कहा जाता है। यह पेट की मांसपेशियों को सक्रिय करने के साथ-साथ गैस, अपच और पेट फूलने जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मददगार माना जाता है।