B12 Deficiency: दो-तिहाई किशोरों में विटामिन B12 की कमी, पेरेंट्स डाइट में शामिल करें ये चीजें

Vitamin B12 Foods For Children:10 से 19 साल के करीब 65 फीसदी किशोरों में विटामिन B12 का स्तर कम पाया गया है। जानिए बच्चों की डाइट में कौन-सी चीजें शामिल करने से उन्हें पर्याप्त B12 मिल सकता है।
Vitamin b12 deficiency teenagers foods symptoms.
विटामिन बी12फोटो.सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • ICMR-NIN के नए सर्वे में 10 से 19 साल के करीब 65 फीसदी बच्चों में विटामिन B12 का स्तर तय मानक से कम पाया गया।

  • दूध, दही, पनीर, अंडे, मछली और मांस विटामिन B12 के प्रमुख स्रोत हैं। शाकाहारी बच्चों के लिए फोर्टिफाइड फूड भी उपयोगी हैं।

  • थकान, कमजोरी और झनझनाहट जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करें।

Vitamin B12 Deficiency In Teenagers: देश में 10 से 19 वर्ष के किशोरों की डाइट को लेकर एक नई रिसर्च सामने आई है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के राष्ट्रीय पोषण संस्थान के SAMPADA सर्वे के मुताबिक, 10 से 19 साल के करीब दो-तिहाई किशोरों में विटामिन B12 का स्तर तय मानक से कम पाया गया।

सर्वे में 66.1 फीसदी लड़कों और 65.4 फीसदी लड़कियों में इसकी कमी पाई गई। ये आंकड़े 2023-2025 के बीच 35 राज्यों के 183 जिलों में किए गए सर्वे से पता चला हैं।

बता दें कि विटामिन B12 शरीर में रेड ब्लड सेल्स बनाने, डीएनए के निर्माण और नर्वस सिस्टम को ठीक से काम करने में मदद करता है। टीनएज में शरीर तेजी से विकसित होता है, इसलिए इस उम्र में बच्चों की संतुलित डाइट पर खास ध्यान देना जरूरी है।

बच्चों की डाइट में शामिल करें ये 6 चीजें

दूध

रोजाना की डाइट में दूध शामिल करना आसान तरीका है। दूध को एक संपूर्ण आहार माना जाता है। दूध से विटामिन B12 के साथ प्रोटीन और कैल्शियम भी मिलता है।

दही

लंच या स्नैक के साथ दही को भी आसानी से डाइट में शामिल किया जा सकता है। यह डाइट में B12 जोड़ने का एक अच्छा विकल्प है। दही से कई तरह के व्यंजन, लस्सी, छाछ व रायता भी बनाए जाते हैं।

पनीर

पनीर की सब्जी, सैंडविच या पराठे की स्टफिंग के रूप में इसे बच्चों को खिला सकते हैं। इसमें B12 की मात्रा दूध के मुकाबले अधिक होती है।

अंडे

जो बच्चे अंडे खाते हैं, उनके लिए अंडे की जर्दी B12 का अच्छा स्रोत है। इसे उबालकर, ऑमलेट व भुर्जी या हल्के नाश्ते के रूप में खाया जा सकता है।

मछली और चिकन

नॉन-वेज खाने वाले किशोरों की डाइट में मछली और चिकन शामिल किए जा सकते हैं। मछली विशेष रूप से B12 का बहुत अच्छा स्रोत है।

फोर्टिफाइड फूड

शाकाहारी खाना खाने वाले परिवारों में B12 से फोर्टिफाइड कुछ अनाज, प्लांट-बेस्ड मिल्क या दूसरे खाद्य विकल्प उपयोगी हो सकते हैं।

Vitamin b12 deficiency teenagers foods symptoms.
Heart Health: हार्ट अटैक अचानक नहीं आता? 30 साल पहले से दिखने लगते हैं ये 5 हेल्थ फैक्टर, नई स्टडी में खुलासा

विटामिन B12 की कमी के लक्षण

विटामिन बी12 की कमी से बच्चे को लगातार थकान, कमजोरी, त्वचा का पीला पड़ना, पढ़ाई में ध्यान लगाने में परेशानी, याददाश्त या एकाग्रता में बदलाव और हाथ-पैरों में झनझनाहट महसूस होती है। कुछ मामलों में चलने में परेशानी या जीभ में दर्द और सूजन भी हो सकती है।