Vitamin B12: क्या फलों से पूरी हो सकती है इस विटामिन की कमी? जानें असली B12 के सोर्सेज

Vitamin B12 Benefits: क्या किसी फल में भरपूर विटामिन B12 होता है? जानें फलों में B12 की सच्चाई और शाकाहारी लोग इसकी जरूरत पूरी करने के लिए किन खाद्य पदार्थों को डाइट में शामिल कर सकते हैं।
Vitamin b12 rich fruits sources foods deficiency
विटामिन बी 12फोटो.सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Health Benefits Of Vitamin B12: विटामिन B12 शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण, तंत्रिका तंत्र के सामान्य कामकाज और डीएनए बनाने के लिए बेहद जरूरी पोषक तत्व है। लेकिन अगर आप B12 की कमी पूरी करने के लिए फलों पर निर्भर रहना चाहते हैं, तो एक जरूरी बात जानना बेहद जरूरी है- आम तौर पर फलों में प्राकृतिक रूप से विटामिन B12 नहीं पाया जाता है।

क्या किसी फल में विटामिन B12 होता है?

इस सवाल का सीधा जवाब है प्राकृतिक रूप से कोई भी सामान्य फल विटामिन B12 का अच्छा स्रोत नहीं है। केला, स्ट्रॉबेरी जैसे फलों में भी B12 की मात्रा नगण्य या शून्य के बराबर होती है। NIH के आंकड़ों में एक मध्यम केले और आधा कप स्ट्रॉबेरी में B12 की मात्रा 0.0 माइक्रोग्राम बताई गई है। इसलिए सोशल मीडिया पर बताए जाने वाले कुछ फलों को B12 का समृद्ध स्रोत मानना सही नहीं है।

फिर फलों में B12 होने की बात क्यों सुनने को मिलती है?

कुछ खाद्य पदार्थों में B12 की मात्रा फोर्टिफिकेशन यानी बाहर से विटामिन मिलाने के कारण हो सकती है। इसलिए अगर किसी फल से बने ड्रिंक, जूस या दूसरे पैक्ड खाद्य पदार्थ पर B12 लिखा हुआ पाए, तो उसका लेबल जरूर देखें। पौधों से मिलने वाले सामान्य खाद्य पदार्थों में प्राकृतिक B12 नहीं होता, जब तक उन्हें B12 से फोर्टिफाइड न किया गया हो।

शाकाहारी लोग B12 के लिए क्या खाएं?

अगर आप शाकाहारी हैं, तो दूध, दही और पनीर जैसे डेयरी प्रोडक्ट में B12 के स्रोत होते हैं। NIH के अनुसार एक कप दूध में लगभग 1.3 माइक्रोग्राम और छह औंस सादे दही में करीब 1 माइक्रोग्राम B12 हो सकता है। अंडे में भी विटामिन B12 पाया जाता है। वहीं, पूरी तरह शाकाहारी या वीगन आहार लेने वालों के लिए B12 से फोर्टिफाइड खाद्य पदार्थ और डॉक्टर की सलाह से सप्लीमेंट उपयोगी विकल्प हो सकते हैं।

Vitamin b12 rich fruits sources foods deficiency
Protein Breakfast: सुबह उठते ही खाना जरूरी नहीं, लेकिन नाश्ते में प्रोटीन की मात्रा बदल सकती है आपका पूरा दिन

रोज कितने B12 की जरूरत होती है?

वयस्कों के लिए विटामिन B12 की रोजाना की मात्रा 2.4 माइक्रोग्राम है। गर्भावस्था और स्तनपान के दौरान जरूरत थोड़ी अधिक होती है। फल आपकी डाइट में फाइबर, विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट जोड़ सकते हैं, लेकिन B12 की जरूरत पूरी करने के लिए दूसरे फूड सोर्स पर ध्यान देना जरूरी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com