स्ट्रेस से निपटने के लिए बेहद काम आएंगे ये 6 खास तरीके, आज से ही आजमाएं

Stress Booster Tips- तनाव और अवसाद की स्थिति से उबरने के लिए आज हम आपको कुछ खास तरीकों के बारे में बता रहे है जिन्हें अपनाकर आप सुखी रह सकते है।
जानिए स्ट्रेस को बूस्ट करने के टिप्स
जानिए स्ट्रेस को बूस्ट करने के टिप्स (सौ. सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Stress Booster Tips: आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहत का ख्याल रख पाना मुश्किल हो जाता है। अच्छी सेहत के लिए जिस तरह से अच्छा खानपान औऱ व्यायाम जरूरी होता है लेकिन अनियमितता नजर आती है। काम के प्रेशर, निजी जिंदगी का बोझ हर किसी पर हावी हो जाता है जो स्ट्रेस के रूप में उभर कर आता है। थोड़ा सा तनाव तो नुकसान नहीं करता है लेकिन तनाव मन और दिमाग पर हावी हो जाए तो नुकसान पहुंचाता है। तनाव और अवसाद की स्थिति से उबरने के लिए आज हम आपको कुछ खास तरीकों के बारे में बता रहे है जिन्हें अपनाकर आप सुखी रह सकते है।

जानिए स्ट्रेस से निपटने वाले टिप्स के बारे में

स्ट्रेस या एंग्जायटी की समस्या से उबरने के लिए आप इन टिप्स को अपना सकते है यह आपको राहत दिलाते है...

1- गहरी सांस लेना चाहिए:

तनाव से उबरने के लिए आपको गहरी सांस लेना चाहिए। अचानक से आए तनाव से उबरने का यह छोटा तरीका है जो राहत दिलाता है। जब आप गहरी सांस लेते है तो मस्तिष्क में ऑक्सीजन बढ़ती है और मन शांत होता है। इसके लिए आप तनाव से निपटने के लिए रोजाना सुबह और रात को 5-10 मिनट तक गहरी सांस लेने का अभ्यास करें।

2- रोजाना टहलना जरूरी:

तनाव की समस्या से जूझ रहे है तो आपको हवा में बाहर घूमना या टहलना चाहिए। खुली हवा में 20-30 मिनट टहलना आपके मूड को बेहतर बनाता है और एंडोर्फिन हार्मोन रिलीज करता है। सुबह की वॉक ज्यादा बेहतर होती है शाम की तरह।

3-मेडिटेशन और योग करना जरूरी:

तनाव से उबरने के लिए मेडिटेशन और योग का तरीका अपनाना चाहिए। यहां पर दिन की शुरुआत 15 मिनट मेडिटेशन से करें और कम से कम 3-4 आसन जरूर अपनाएं। यह मन को स्थिर रखने के साथ ही शरीर को लचीला बनाता है।

4- पर्याप्त नींद लें:

तनाव की समस्या से निपटने के लिए नींद की कमी को दूर करना जरूरी होता है। स्वस्थ रहने के लिए 7-8 घंटे की भरपूर नींद लेना जरूरी होता है। यहां पर सोने से पहले आप स्क्रीन टाइम कम करें और रिलैक्सिंग माहौल बनाएं।

5- अपने शौक पूरे करें:

तनाव की समस्या से उबरने के लिए आपके शौक से बेहतर कोई उपाय नहीं है। इसके लिए आप पेंटिंग, म्यूजिक, डांस, गार्डनिंग या कोई भी हॉबी को आसानी से कर सकते है। यह मन को ताजगी देता है और स्ट्रेस लेवल को कंट्रोल करता है।

ये भी पढ़ें

6- हंसने की थेरेपी:

तनाव को दूर करने के लिए हंसने से बेहतर कोई तरीका नहीं है। इसके लिए आप कॉमेडी शो देखें, मजेदार वीडियो देखें या दोस्तों के साथ हंसेंहसी आपके दिमाग को तुरंत हल्का कर देती है इसलिए हंसना बेहद जरूरी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com