-
सोम, 22 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Latest News »
- List Of Organ Transplants In The Department Is Increasing
मिल जाए किडनी, लीवर आंस लगाए बैठे लोग, विभाग में अवयव प्रत्यारोपण की बढ़ती जा रही सूची
- Written By: आंचल लोखंडे
Nagpur District: हाल ही में जारी जोनल ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेशन सेंटर (जेडटीसीसी) की 2025 की वार्षिक रिपोर्ट में यह हकीकत एक बार फिर उजागर हुई है।

अवयव प्रत्यारोपण की बढ़ती जा रही सूची (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Nagpur News: अंगदान के प्रति सकारात्मक रुझान तो बढ़ा है, लेकिन प्रत्यारोपण के लिए अवयवों की कमी गंभीर चिंता का विषय है। हाल ही में जारी जोनल ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेशन सेंटर (जेडटीसीसी) की 2025 की वार्षिक रिपोर्ट में यह हकीकत एक बार फिर उजागर हुई है। रिपोर्ट के अनुसार राज्य में मृत अवयव दाताओं (ब्रेन डेड) की संख्या में वृद्धि तो हुई है, लेकिन प्रतीक्षा सूची में मरीजों की बढ़ती संख्या और उपलब्धता में अंतर अभी भी जारी है।
राज्य भर से कुल 258 मृत अंगदाताओं का पंजीकरण हुआ, जिनके माध्यम से 793 अवयव प्रत्यारोपण संभव हुए। रिपोर्ट के अनुसार सबसे अधिक संख्या किडनी प्रत्यारोपण की है, जहां महाराष्ट्र में 8953 मरीज किडनी के लिए प्रतीक्षारत हैं। मुंबई, पुणे और नागपुर के तीन प्रमुख विभागों में प्रतीक्षा सूची सबसे अधिक है।
पिछले वर्ष की तुलना में बढ़े मरीज
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में बुलडोजर वाली दबंगई: जमीन हड़पने के लिए तोड़ दिया बंद ढाबा; 8 दिन बाद जागी कलमेश्वर पुलिस
नागपुर में 30 जून से खुलेंगे स्कूल; पहले दिन शत-प्रतिशत मुफ्त किताबें बांटने का दावा हवा, अभी सिर्फ 72% सप्लाई
गलती से भेजा था कंटेंट नहीं चली दलील, इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड, नागपुर हाई कोर्ट ने याचिका की खारिज
नागपुर: शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कामों से बड़ी मुक्ति; अब सिर्फ शनिवार को ही स्कूलों से मांगी जाएगी जानकारी
इनमें से मुंबई में 5236 मरीज किडनी, 421 मरीज लिवर, 96 मरीज हृदय और 22 मरीज फेफड़े के लिए प्रतीक्षारत हैं। इसी 832 मरीजों ने कॉर्निया के लिए पंजीकरण कराया है। पुणे में 1176 किडनी, 131 लिवर, 23 हृदय, 10 फेफड़े और 294 कॉर्निया की प्रतीक्षा में हैन वहीं नागपुर में 1235 मरीज किडनी, 103 लिवर और 225 मरीज कॉर्निया प्रत्यारोपण की राह देख रहे हैं।
राज्य स्तर तीन प्रमुख एजेंसियां कार्यरत है। इनमें जोनल ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेशन सेंटर (जेडटीसीसी), रिजनल ऑर्गनाईजेशन फॉर ट्रान्सप्लांटेशन (रोटो)और स्टेट ऑर्गनाइजेशन फॉर ट्रान्सप्लांटेशन (सोटो)का समावेश है।
जेडटीसीसी की वार्षिक रिपोर्ट में खुलासा
- 1235 मरीजों को किडनी की जरुरत
- 103 लिवर की प्रतीक्षा में
- 225 मरीज कॉर्निया प्रत्यारोपण की राह देख रहे
ये भी पढ़े: नागपुर जिले में दूषित पानी से बीमारी का खतरा, 763 नमूने जांच में पाये गए पीने के अयोग्य
राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण संगठन
इन सभी प्रक्रियाओं का समन्वय राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (नोटो) के माध्यम से किया जाता है। 2025 में 258 अंग दाताओं से 514 किडनी, 198 लिवर, 45 हृदय, 18 फेफड़े, 9 अग्न्याशय, 9 छोटी आंत और 4318 कॉर्निया प्रत्यारोपित किए गए। हालांकि यह आंकड़े संतोषजनक लगते हैं, लेकिन प्रतीक्षा सूची में मरीजों की अधिक संख्या के कारण अभी भी एक बड़ा अंतर बना हुआ है। उल्लेखनीय रूप से किडनी के लिए प्रतीक्षारत मरीजों की संख्या में पिछले वर्ष की तुलना में 611 की वृद्धि हुई है।
अंगदान की दर नहीं बढ़ी
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अंगदान के प्रति जन जागरूकता बढ़ रही है, फिर भी सामाजिक अंधविश्वास, जानकारी का अभाव और अक्सर दुर्घटनाओं में ब्रेन डेड होने वाले मरीजों के परिजनों द्वारा अंगदान से इनकार करने के कारण अंगदान की दर अपेक्षा के अनुरूप नहीं बढ़ी है। विशेषज्ञों के अनुसार प्रत्येक जिले के अस्पतालों में अंगदान के लिए एक प्रशिक्षित प्रणाली स्थापित करना, ‘ब्रेन डेड’ मरीजों के परिजनों को अंगदान के लाभ समझाना और कानूनी प्रक्रिया को सरल बनाना प्राथमिकता होनी चाहिए। राज्य में अंगदान से जुड़ी कानूनी प्रक्रिया को सरल बनाने के साथ-साथ लाइव डोनर कार्यक्रम को और बढ़ावा देने की आवश्यकता है।
List of organ transplants in the department is increasing
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Lucknow Fire Tragedy: AAP सांसद संजय सिंह ने उठाए फायर सेफ्टी पर सवाल, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
Jun 22, 2026 | 09:10 PMIndia’s Got Latent Controversy: समय रैना पर भड़के सुनील पाल, कहा- ‘तेरे मुंह से गंदगी क्यों निकलती है?’
Jun 22, 2026 | 09:07 PMसीहोर में सिवन नदी सौंदर्यीकरण भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा; घटिया पत्थरों और नाममात्र की सीमेंट से हो रहा निर्माण
Jun 22, 2026 | 09:05 PMTemple Room Eating: क्या मंदिर वाले कमरे में खाना खाना शुभ है? छोटे घरों में रहने वाले जरूर जानें ये बातें
Jun 22, 2026 | 09:04 PMCM मोहन यादव ने दिए निर्देश; कहा- स्वतंत्रता दिवस पर प्रभारी मंत्री जनता के सामने रखें सारी जानकारी
Jun 22, 2026 | 08:51 PMलखनऊ अग्निकांड: इमारतें बनती रहीं लोग खाक होते रहे…कार्यवाही के नाम पर SIT जांच फिर दोषी बरी, नतीजा सिफर!
Jun 22, 2026 | 08:46 PMतेंडोली में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, पिकअप वाहन और ट्रांसफार्मर जलकर खाक
Jun 22, 2026 | 08:45 PMवीडियो गैलरी

धर्म से नहीं, धन से प्यार! राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में फूटा अखिलेश का गुस्सा, देखें VIDEO
Jun 22, 2026 | 02:17 PM
मौलाना रजवी ने अखिलेश यादव को दिया अल्टीमेटम, तोड़ दिया सीएम बनने का सपना! देखें VIDEO
Jun 22, 2026 | 12:27 PM
PM Modi 45 मिनट तक दिल्ली एयरपोर्ट पर क्यों रुके? वजह जानकर चौंक जाएंगे- VIDEO
Jun 21, 2026 | 11:12 PM
वाराणसी की मस्जिद पर पाकिस्तान ने उगला जहर, भारत के जवाब से बोलती बंद; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 09:08 PM
तमिलनाडु की फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक से 7 की मौत, 40 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 08:57 PM
वाराणसी में उद्घाटन से चंद घंटे पहले रेस्टोरेंट पर चला सरकारी बुलडोजर, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 08:46 PM














