Walk Benefits: खाना खाने के बाद सिर्फ 10 मिनट टहलने से शरीर को मिल सकते हैं ये 5 फायदे, आज से बना लें आदत

Walking After Eating: खाना खाने के बाद तुरंत बैठने या लेटने के बजाय 10 मिनट टहलने की आदत डालें। इससे ब्लड शुगर मैनेज करने, सुस्ती कम करने और सेहत को बेहतर बनाए रखने में मदद मिल सकती है।
Post meal walk benefits 10 minute walk after eating.
वॉकिंगफोटो.सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • खाने के बाद 10 मिनट की हल्की वॉक ब्लड शुगर मैनेज करने में मदद करती है।

  • पाचन, एक्टिवनेस और मेटाबॉलिक हेल्थ के लिए वॉक करना फायदेमंद होता है।

  • जानें खाना खाने के बाद कितनी देर में और किस गति से टहलना चाहिए।

10 Minute Walk After Meal: कहा जाता है कि यदि आप रोजाना वर्कआउट नहीं भी करते हैं, तो खाना खाने के बाद वॉक जरूर लेनी चाहिए। अक्सर लोग खाना खाने के तुरंत बाद सोफे पर बैठ जाते हैं या फिर आराम करने लगते हैं। लेकिन खाने के बाद सिर्फ 10 मिनट की हल्की वॉक आपकी सेहत के लिए कमाल कर सकती हैं।

घर की छत, बालकनी या आसपास की जगह पर थोड़ी देर टहलना अच्छा विकल्प है। खासतौर पर सर्दियों में जब शारीरिक गतिविधि कम हो जाती है, तब खाने के बाद थोड़ी देर चलने की आदत को आप डेली रूटीन का हिस्सा बना सकती है।

ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद

खाना खाने के बाद शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ता है। इस दौरान हल्की वॉक करने से मांसपेशियां ग्लूकोज का इस्तेमाल करती हैं। इससे खाने के बाद ब्लड शुगर में होने वाली वृद्धि कम होती है। डायबिटीज या प्री-डायबिटीज वाले लोगों के लिए यह आदत खासतौर पर फायदेमंद हो सकती है।

पाचन को मिल सकता है फायदा

खाने के बाद हल्की एक्टिविटी करने से पाचन तंत्र को सपोर्ट मिलता है और इसके लिए वॉक सबसे अच्छी एक्टिविटी है। कुछ लोगों को इससे पेट भारी लगने और आलस की परेशानी कम महसूस होती है। हालांकि, वॉक के दौरान बहुत तेज चलने या दौड़ने से बचना चाहिए।

खाने के बाद आने वाली सुस्ती होती है कम

लंच या डिनर के बाद नींद आना और शरीर में आलस महसूस होना आम बात है। ऐसे में 10 मिनट की हल्की वॉक आपको एक्टिव महसूस कराती है। इससे तुरंत बिस्तर पर लेटने या सोने की आदत भी कम होती है।  

दिल की सेहत के लिए अच्छी आदत

रोजाना थोड़ी देर चलना एक आसान एक्टिविटी है। नियमित वॉक ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर और मेटाबॉलिक हेल्थ को बेहतर बनाती है।

Post meal walk benefits 10 minute walk after eating.
New Covid Variant PJ.2.1: दुनिया के कई देशों में फैल रहा कोरोना का नया वेरिएंट, जानें भारत के लिए कितना खतरा

वजन मैनेज करने में मदद

खाने के बाद टहलने से रोजाना की एक्टिविटी बढ़ती है और कुछ अतिरिक्त कैलोरी खर्च होती हैं। इसे संतुलित खानपान और नियमित एक्सरसाइज के साथ अपनाने पर वजन को मैनेज करने में मदद मिलती है।

खाना खाने के कितनी देर बाद टहलना चाहिए?

खाना खत्म करने के बाद बहुत हल्के-हल्के 8-10 मिनट टहलना शुरू कर सकते हैं। इसके लिए तेज चलने की जरूरत नहीं है। अगर आपने बहुत भारी खाना खाया है तो थोड़ा सहज महसूस करने के बाद वॉक करें।