Magnesium Rich Foods: बादाम से पालक तक, सर्दियों में शामिल करें मैग्नीशियम से भरपूर 8 फूड्स

Magnesium Foods: सर्दियों की डाइट में मैग्नीशियम से भरपूर फूड्स शामिल करना शरीर को जरूरी पोषण देते है। बादाम, पालक, चिया सीड्स से लेकर दाल और कद्दू के बीज तक, मैग्नीशियम के अच्छे स्रोत हैं।
Magnesium rich foods winter diet 8 foods.
मैग्नीशियम रिच फूड्सफोटो.सोशल मीडिया

Magnesium Rich Foods in Winter: सर्दियों में शरीर को गर्म रखने वाले फूड के साथ-साथ जरूरी पोषक तत्वों की भी जरूरत होती है। मैग्नीशियम शरीर में मांसपेशियों और नसों के सामान्य कामकाज में मदद करता है। साथ ही नर्वस सिस्टम को सपोर्ट करता है। रोजमर्रा की डाइट में शामिल कई चीजों से मैग्नीशियम आसानी से मिल सकता है।

1. डार्क चॉकलेट

Dark Chocolate
डार्क चॉकलेटफोटो.सोशल मीडिया

अधिक कोको वाली डार्क चॉकलेट में मैग्नीशियम पाया जाता है। इसे मीठे की क्रेविंग होने पर किसी भी अनहेल्दी ऑप्शन के बदले लिया जा सकता है। खाने के बाद मीठे की क्रेविंग हो, तो एक छोटा सा टुकड़ा चॉकलेट की तरह लिया जा सकता है।

2. दाल

Lentils
दालफोटो.सोशल मीडिया

मसूर, चना, राजमा और दूसरी फलियां मैग्नीशियम के साथ प्रोटीन और फाइबर भी देती हैं। भारतीय घरों की रोजमर्रा की डाइट में इन्हें शामिल करना आसान है। दाल-चावल, चना, राजमा या स्प्राउट्स को रोजाना करी या साधारण दाल के तौर पर लिया जा सकता है।

3. कद्दू के बीज

Pumpkin Seeds
कद्दू के बीजफोटो.सोशल मीडिया

कद्दू के बीज मैग्नीशियम से भरपूर होते हैं। इन्हें थोड़ी मात्रा में रोजाना स्नैक के तौर पर लिया जा सकता है। इसे सलाद, दही, ओट्स या स्मूदी के ऊपर डालें।

Magnesium rich foods winter diet 8 foods.
Liver Detox: लीवर को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं रोजमर्रा की ये 7 आदतें, नहीं होगी परेशानी

4. चिया सीड्स

Chia seeds
चिया सीड्सफोटो.सोशल मीडिया

छोटे से दिखने वाले चिया सीड्स में मैग्नीशियम के साथ फाइबर, प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड भी मिलता है। इन्हें दूध, दही या ओट्स में भिगोकर लें।

5. बादाम

Badam
बादामफोटो.सोशल मीडिया

बादाम मैग्नीशियम के साथ प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट का भी अच्छा स्रोत है। सर्दियों में इसे भिगोकर या सीधे स्नैक के तौर पर खाया जा सकता है। सुबह 5-6 बादाम या इन्हें ओट्स और दलिया में मिलाकर खाएं।

6. मूंगफली

Peanut
मूंगफलीफोटो.सोशल मीडिया

आसानी से मिलने वाली मूंगफली भी मैग्नीशियम का अच्छा विकल्प है। इसमें प्रोटीन और हेल्दी फैट भी होते हैं। भुनी हुई मूंगफली को पोहा, उपमा, चटनी या चाट में शामिल करके खाया जा सकता है।

7. काजू

Cashew
काजूफोटो.सोशल मीडिया

काजू में मैग्नीशियम के साथ कॉपर और हेल्दी फैट भी पाए जाते हैं। हालांकि इसमें कैलोरी ज्यादा होती है, इसलिए मात्रा का ध्यान रखना जरूरी है। काजू को थोड़ी मात्रा में स्नैक या पोहा-उपमा में डालकर लिया जा सकता है।

Magnesium rich foods winter diet 8 foods.
मेथी के पत्तों को क्यों कहा जाता है सेहत का खजाना? जानें खाने से शरीर को मिलने वाले 4 बड़े फायदे

8. पालक

Palak
पालकफोटो.सोशल मीडिया

हरी पत्तेदार सब्जियों में पालक मैग्नीशियम का अच्छा स्रोत है। इसमें आयरन और फोलेट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। पालक की सब्जी, दाल या सूप डाइट में शामिल कर सकते हैं।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com