Liver Detox: लीवर को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं रोजमर्रा की ये 7 आदतें, नहीं होगी परेशानी

Healthy Liver Habits: लीवर को स्वस्थ रखने के लिए किसी खास डिटॉक्स ड्रिंक की जरूरत नहीं है। रोजमर्रा की इन 7 आदतों को अपनाकर लीवर की सेहत का ध्यान रखा जा सकता है।
Liver detox healthy liver 7 daily habits.
लिवर डिटॉक्सफोटो.सोशल मीडिया

How To Keep Liver Healthy: लीवर हमारे शरीर का एक जरूरी हिस्सा है, इसलिए इसकी सेहत का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है। इसके लिए किसी खास डिटॉक्स ड्रिंक पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है। यदि आप अपने लिवर की सेहत का ध्यान रखना चाहते हैं, तो इसके लिए अपनी डेली लाइफस्टाइल और रोजाना की खान-पान की आदतों पर ध्यान दें।

संतुलित भोजन, डेली एक्टिविटी और शराब का सेवन न करना जैसी आदतें लीवर की सेहत को ठीक रखती हैं।

1. खाने की थाली को संतुलित रखें

लिवर डिटॉक्स
लिवर डिटॉक्सफोटो.सोशल मीडिया

रोज के भोजन में सब्जियां, फल, साबुत अनाज और पर्याप्त प्रोटीन वाले खाद्य पदार्थ शामिल करें। दाल, चना, मूंग, सोया, अंडे और दूसरे पौष्टिक प्रोटीन को अपनी जरूरत के अनुसार भोजन का हिस्सा बनाएं। बहुत ज्यादा मीठे और अत्यधिक प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थ को सीमित करें।

2. मीठे पेय कम करें

Liver Detox
लिवर डिटॉक्सफोटो.सोशल मीडिया

कोल्ड ड्रिंक, पैकेज्ड ड्रिंक और बहुत ज्यादा चीनी वाले दूसरे ड्रिंक्स का नियमित सेवन से बचना चाहिए। NIDDK के अनुसार ज्यादा मात्रा में शर्करा, खासकर मीठे पेय और जूस में मौजूद फ्रुक्टोज, फैटी लीवर के जोखिम को बढ़ा सकता है।

3. रोज थोड़ा एक्टिव रहें

Liver Detox
लिवर डिटॉक्सफोटो.सोशल मीडिया

नियमित शारीरिक गतिविधि लीवर की सेहत के लिए फायदेमंद होती है। तेज चलना, साइकिल चलाना व स्विमिंग जैसी एक्टिविटी को दिनचर्या में शामिल करें। सामान्य स्वस्थ वयस्क के लिए कम से कम 150 मिनट प्रति सप्ताह की एक्टिविटी होनी चाहिए।

Liver detox healthy liver 7 daily habits.
World Lung Day: घर के अंदर की ये 6 चीजें और रोज की आदतें फेफड़ों के लिए बन सकती हैं परेशानी की वजह

4. शराब से दूरी रखें

Liver Detox
लिवर डिटॉक्सफोटो.सोशल मीडिया

शराब का सेवन लीवर को नुकसान पहुंचाता है। अगर आप शराब पीते हैं, तो मात्रा कम करना लीवर के साथ-साथ पूरी सेहत के लिए बेहतर है। जिन लोगों को पहले से लीवर की समस्या है, उन्हें इस संबंध में डॉक्टर की सलाह का पालन करना चाहिए।

5. वजन और कमर पर नजर रखें

Liver Detox
लिवर डिटॉक्सफोटो.सोशल मीडिया

शरीर का जरूरत से ज्यादा वजन,  मोटापा व फैटी लीवर की समस्या से जुड़ा हो सकता है। अगर किसी व्यक्ति का वजन ज्यादा है, तो संतुलित भोजन और नियमित गतिविधि के जरिए धीरे-धीरे वजन कम करना चाहिए, इससे लीवर में जमे अतिरिक्त फैट को कम करने में मदद मिलेगी, लेकिन तेजी से वजन घटाने से बचना चाहिए।

6. बिना डॉक्टरी सलाह के सप्लीमेंट न लें

Liver Detox
लिवर डिटॉक्सफोटो.सोशल मीडिया

हर हर्बल या नेचुरल सप्लीमेंट लीवर के लिए सुरक्षित नहीं होता है। कुछ हर्बल उत्पाद लीवर को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। इसलिए किसी सप्लीमेंट, हर्बल प्रोडक्ट या हेल्थ संबंधी प्रोडक्ट को लंबे समय तक लेने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

Liver detox healthy liver 7 daily habits.
World Rivers Day: नदियों को प्रदूषण से बचाना है तो आज से घर में बदलें ये 7 आदतें

7. पानी और अच्छी नींद लें

Liver Detox
लिवर डिटॉक्सफोटो.सोशल मीडिया

पर्याप्त मात्रा में पानी पीना और नियमित, संतुलित दिनचर्या बनाए रखना सामान्य स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। इसके अलावा अच्छी और पर्याप्त नींद लें। साथ ही लीवर साफ करने के लिए किसी खास जूस, काढ़े या डिटॉक्स प्रोडक्ट को अवॉयड करें। लीवर को स्वस्थ रखने के लिए अच्छी डाइट और स्वस्थ जीवनशैली जरूरी है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com