घुटनों के दर्द में काम आ सकता है सीढ़ियों का ये आसान नियम, जानें ‘Good Goes Up, Bad Goes Down’

Knee Health: घुटनों में दर्द है तो सीढ़ियां चढ़ते और उतरते समय सही तकनीक अपनाना जरूरी है। जानें ‘गुड गोज अप, बैड गोज डाउन’ नियम क्या है और यह घुटनों पर पड़ने वाले दबाव को कम करता है।
Knee pain good goes up bad goes down stair rule
घुटने का दर्दफोटो.सोशल मीडिया
Updated on

Knee Pain Relief: वर्तमान समय में घुटनों से जुड़ी समस्याएं बढ़ने लगी हैं। घुटनों में दर्द रहने पर सीढ़ियां चढ़ना-उतरना काफी मुश्किल और असहज हो सकता है। खासकर घुटने में गठिया या लगातार दर्द की समस्या वाले लोगों को सीढ़ियों पर चढ़ने-उतरने में अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत होती है।

ऐसे में विशेषज्ञ एक आसान तकनीक ‘Good Goes Up, Bad Goes Down’ के बारे में। यह तकनीक घुटने पर पड़ने वाले दबाव को कम करने में मदद कर सकती है।

क्या है ‘Good Goes Up, Bad Goes Down’ नियम?

इस नियम का मतलब है कि सीढ़ियां चढ़ते समय कम दर्द वाला या मजबूत पैर पहले रखें और उतरते समय दर्द वाला पैर पहले नीचे रखें। ऑर्थोपेडिक के अनुसार, इस तरीके से दर्द वाले घुटने पर पड़ने वाला भार कुछ हद तक कम किया जा सकता है। हालांकि, यह तकनीक घुटने के दर्द की मूल वजह का इलाज नहीं हो सकती है।

सीढ़ियां चढ़ते समय अच्छा पैर पहले क्यों?

सीढ़ियां चढ़ते समय शरीर को अगले पायदान तक ऊपर उठाने के लिए काफी ताकत लगानी पड़ती है। ऐसे में अगर आप मजबूत या कम दर्द वाले पैर को पहले आगे रखते हैं, तो वही पैर शरीर के वजन को ऊपर ले जाने में मदद करता है। इससे प्रभावित घुटने पर पड़ने वाला भार कम हो सकता है और सीढ़ियां चढ़ना अपेक्षाकृत आसान महसूस हो सकता है।

सीढ़ियां उतरते समय दर्द वाला पैर पहले क्यों?

सीढ़ियां उतरना कई लोगों के लिए चढ़ने से ज्यादा मुश्किल होता है। नीचे आते समय घुटने के आसपास की मांसपेशियों को शरीर के वजन को नियंत्रित करते हुए धीरे-धीरे नीचे लाना पड़ता है। इससे घुटने के जोड़ और खासकर घुटने के गोलाकार हिस्से पर दबाव बढ़ सकता है। इसलिए उतरते समय दर्द वाले पैर को पहले नीचे रखने से उस पैर पर दबाव कम पड़ता है और प्रभावित घुटने पर लगने वाला बल कम हो जाता है।

क्या घुटने के दर्द में सीढ़ियां पूरी तरह छोड़ देनी चाहिए?

अगर घुटने का दर्द हल्का और स्थिर है और किसी एक्टिविटी के दौरान लक्षण नियंत्रण में रहते हैं, तो सावधानी के साथ सीढ़ियों का इस्तेमाल किया जा सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, हर समय सीढ़ियों से बचना उचित नहीं है, क्योंकि लंबे समय तक शारीरिक गतिविधि कम रहने से मांसपेशियां प्रभावित होने लगती हैं। हालांकि, गंभीर दर्द या अस्थिरता की स्थिति में सीढ़ियों का इस्तेमाल सीमित करना चाहिए।

घुटनों में दर्द हो तो सीढ़ियां चढ़ते समय इन बातों का रखें ध्यान

रेलिंग का इस्तेमाल करें

सीढ़ियों पर हैंडरेल पकड़कर चलने से शरीर को अतिरिक्त सहारा मिलता है और घुटनों पर पड़ने वाला दबाव कम हो जाता है। इससे संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है।

एक-एक सीढ़ी करके चलें

अगर दर्द ज्यादा है, तो हर सीढ़ी पर पैर बदल-बदलकर चढ़ने की जरूरत नहीं है। पहले एक पैर रखें, फिर दूसरे पैर को उसी पायदान पर लाएं और उसके बाद अगली सीढ़ी पर जाएं। इस तरह धीरे-धीरे सीढ़ियां चढ़ना दर्द वाले लोगों के लिए अधिक सहज हो सकता है।

सही जूतों का इस्तेमाल

ऐसे जूते पहनें जिनमें पैरों को पर्याप्त सहारा मिले और चलते समय संतुलन बना रहे। सही जूते सीढ़ियों पर चलने को अधिक आरामदायक बनाने में मदद कर सकते हैं। घुटनों की समस्या के लिए कई खास जूते होते हैं, जो दर्द से आराम देते हैं।

अचानक पैर न मोड़ें

सीढ़ियों पर चलते समय अचानक मुड़ने या पैर को तेजी से घुमाने से बचें। धीरे और नियंत्रित तरीके से कदम उठाना बेहतर है, खासकर तब जब घुटनों में पहले से दर्द हो।

Knee pain good goes up bad goes down stair rule
After 35 Body Changes: महिलाओं के शरीर में 35 के बाद आते हैं ये बदलाव, जानें कौन से सामान्य और कौन से गंभीर

ज्यादा दर्द में सहायक उपकरण की जरूरत

अगर दर्द बहुत ज्यादा है, तो कुछ लोगों को चलने के लिए सहायक उपकरण की जरूरत पड़ सकती है, लेकिन इसका इस्तेमाल खुद से शुरू करने के बजाय ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ या फिजियोथेरेपिस्ट की सलाह से करना बेहतर है।

Navbharat Live
navbharatlive.com