

Pet Saaf Karne Ke Tarike: दिनभर का अनहेल्दी खाना, कम पानी पीना, फाइबर की कमी और घंटों बैठे रहने की आदत का असर सीधे हमारे गट हेल्थ पर पड़ता है। पेट भारी लगना, गैस, ब्लोटिंग या कई दिनों तक ठीक से पेट साफ न होना आपके ओवर ऑल हेल्थ को परेशान कर सकता है।
हमारा डाइजेस्टिव सिस्टम खुद से ही क्लीन करने की क्षमता रखता है। हमारा पूरा सिस्टम हमारे शरीर से वेस्ट को खुद ही बाहर निकालता है, लेकिन यदि आपको पेट संबंधी कोई भी समस्या है, तो यह पूरा सिस्टम डिस्टर्ब हो जाता है।
कब्ज की समस्या में पानी का महत्वपूर्ण रोल है। पर्याप्त पानी पीना आपके पूरे डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए जरूरी है। इसलिए दिनभर पानी पीते रहें और रात में भी अपनी प्यास के अनुसार पानी लें। लेकिन सोने से ठीक पहले पानी पीना आपके रातों की नींद को खराब कर सकता है और नींद की कमी भी आपके गट हेल्थ को खराब कर सकती है।
अगर आप रात में बहुत ज्यादा तला-भुना या भारी खाना खाते हैं और फिर तुरंत सो जाते हैं, तो पेट में भारीपन महसूस होता है। रात के खाने में सब्जियां, दाल, ओट्स या दूसरे फाइबर वाले खाद्य पदार्थ शामिल करना बेहतर विकल्प हो सकता है। फल, सब्जियां, बीन्स और साबुत अनाज फाइबर के अच्छे स्रोत हैं। फाइबर को रोजाना खाने में शामिल करने से पेट साफ होने में मदद मिलती है।
रात का खाना खाने के बाद सीधे बिस्तर पर जाने के बजाय कुछ देर हल्की वॉक लें। शरीर को एक्टिव रखना आपके गट हेल्थ को बेहतर बनाता है। इसके लिए घंटों वर्कआउट की जरूरत नहीं है। खाना खाने के बाद हल्की वॉक को अपनी डेली रूटीन में शामिल करें।
अगर कब्ज की वजह से आपको समस्या होती है, तो फाइबर रिच फूड मददगार हो सकते हैं। फल, सब्जियां, दाल, ओट्स और साबुत अनाज को रोज के भोजन का हिस्सा बनाना बेहतर है। कुछ लोगों के लिए प्रून्स यानी सूखे हुए आलूबुखारे भी कब्ज में मदद करते हैं। इनमें फाइबर के साथ-साथ ऐसे नेचुरल कंपाउंड होते हैं जो आंत में पानी सोंखने में मदद करते हैं। सभी का डाइजेशन अलग होता है। किसी चीज से आपको फायदा हो सकता है, जबकि दूसरे व्यक्ति को उससे ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है।