मंडूकासन: पेट साफ नहीं होने और कब्ज की समस्या पर राहत देने के लिए यह आसन भी फायदेमंद हो सकता है।यह बैठकर घुटनों को मोड़कर पेट पर दबाव डालने वाला आसन है। यह पेट के अंगों की मालिश करता है, पाचन अग्नि बढ़ाता है और कब्ज, एसिडिटी में राहत देता है। नियमित अभ्यास से पेट की मांसपेशियां मजबूत होती हैं।