World Osteoporosis Day: 40 की उम्र में हड्डियों की परेशानी से बचना है? 20s से ही शुरू कर दें ये 5 काम

Bone Health Tips: ऑस्टियोपोरोसिस में हड्डियां कमजोर होने लगती हैं और फ्रैक्चर का खतरा बढ़ जाता है। हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए 20s से ही खानपान और लाइफस्टाइल की इन 5 आदतों पर ध्यान दें।
How to keep bones strong from your 20s
बोन हेल्थफोटो.सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • हड्डियों की मजबूती के लिए कैल्शियम, विटामिन D और प्रोटीन जरूरी हैं।

  • वेट-बेयरिंग एक्सरसाइज और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग हड्डियों को मजबूत रखने में मदद करती हैं।

  • धूम्रपान से दूरी, शराब का सीमित सेवन और समय-समय पर जांच भी जरूरी है।

Osteoporosis Prevention Before 40s: उम्र बढ़ने के साथ हड्डियों की मजबूती कम होने लगती है। आसान भाषा में समझें, ऑस्टियोपोरोसिस एक ऐसी स्थिति है, जिसमें हड्डियां कमजोर और भुरभुरी हो जाती हैं। इससे मामूली चोट या गिरने पर भी फ्रैक्चर होने का खतरा बढ़ जाता है। इस बीमारी के शुरुआत में कोई लक्षण नहीं दिखाई देते हैं।

हड्डियों की सेहत का ध्यान 40-50 की उम्र में रखना पर्याप्त नहीं है। अगर हड्डियों को कमजोर होने से बचाना है, तो कम उम्र से ही सही खानपान, नियमित व्यायाम और अच्छी जीवनशैली अपनाई जानी चाहिए। आइए जानते हैं ऐसी 5 आदतें, जिन्हें आज से अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।

ऑस्टियोपोरोसिस
ऑस्टियोपोरोसिसफोटो.सोशल मीडिया

कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर खाना खाएं

हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए कैल्शियम युक्त भोजन जरूरी है, जबकि प्रोटीन हड्डियों और मांसपेशियों की सेहत में अहम भूमिका निभाता है। इसके लिए दूध, दही, पनीर, रागी, तिल, सोया और हरी पत्तेदार सब्जियों को खानपान में शामिल करें। दाल, चना, राजमा और दूसरे प्रोटीन वाले खाद्य पदार्थ भी उपयोगी हैं।

सिर्फ एक ही खाद्य पदार्थ पर निर्भर रहने के बजाय संतुलित डाइट लें। 19 से 50 साल के वयस्कों के लिए सामान्य तौर पर रोजाना 1,000 मिलीग्राम कैल्शियम की जरूरत होती है। स्वास्थ्य और अन्य परिस्थितियों के अनुसार सब की जरूरत अलग हो सकती है।

विटामिन D का भी रखें ध्यान

कैल्शियम शरीर में ठीक तरह से इस्तेमाल हो सके, इसके लिए विटामिन D जरूरी है। शरीर सूरज की रोशनी की मदद से विटामिन D बनाता है। इसके अलावा अंडे विटामिन D का अच्छा सोर्स है। अगर आपको विटामिन D की कमी का जोखिम है, तो डॉक्टर से सलाह लें।

फूड फॉर बोन
फूड फॉर बोनफोटो.सोशल मीडिया

वॉक के साथ स्ट्रेंथ ट्रेनिंग भी करें

हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए केवल खानपान काफी नहीं है। नियमित शारीरिक गतिविधि भी जरूरी है। तेज चाल से चलना, सीढ़ियां चढ़ना, डांस और अपनी क्षमता के अनुसार स्ट्रेंथ ट्रेनिंग हड्डियों और मांसपेशियों के लिए फायदेमंद होती है।

हफ्ते में नियमित रूप से व्यायाम करने की आदत बनाएं और धीरे-धीरे अपनी क्षमता बढ़ाएं। अगर पहले से हड्डियों की कमजोरी, फ्रैक्चर या कोई गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, तो एक्सरसाइज शुरू करने से पहले डॉक्टर या फिजियोथेरेपिस्ट की सलाह अवश्य लें।

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग
स्ट्रेंथ ट्रेनिंगफोटो.सोशल मीडिया
How to keep bones strong from your 20s
Fitness After Festivals: त्योहारों में जिम छूट जाए तो फिटनेस रूटीन दोबारा कैसे शुरू करें? जानें 7 आसान तरीके

धूम्रपान और ज्यादा शराब से बचें

धूम्रपान और अधिक शराब का सेवन हड्डियों की सेहत पर नकारात्मक असर डाल सकता है। इसलिए धूम्रपान से दूरी बनाएं और शराब से बचें या उसका सेवन सीमित रखें। साथ ही बहुत कम वजन, अत्यधिक डाइटिंग और लंबे समय तक शारीरिक रूप से निष्क्रिय रहने से भी बचें।

Navbharat Live
navbharatlive.com