Height Growth Foods: बच्चों की हाइट कैसे बढ़ेगी? डाइट में शामिल कर दें ये चीजें, फिर देखिए कमाल

Height Growth Foods Kids:बच्चों की हाइट बढ़ने में आनुवंशिकता के साथ-साथ सही पोषण भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जानिए कौन-सी चीजें बच्चों की डाइट में शामिल करने से उनकी ग्रोथ और हाइट बढ़ सकती है।
Healthy Diet For Growing Children
बच्चों की हाइट टिप्स (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Healthy Diet For Growing Children: कई माता-पिता बच्चों की हाइट को लेकर परेशान रहते है। वैसे तो बच्चों की हाइट काफी हद तक उनके माता-पिता के जीन्स पर निर्भर करती है, लेकिन हेल्दी लाइफस्टाइल और सही खान-पान और फिजिकल एक्टिविटी भी मायने रखता है।

हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि, बच्चों की हाइट न बढ़ने की मुख़्य वजह बच्चों के खानपान में जरूरी पोषक तत्वों की कमी भी हो सकता है।

ऐसे में यहां हम कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं जिसे डाइट में शामिल कर आप अपने बच्चों की हाइट बढ़ा सकते हैं।

बच्चों की लंबाई बढ़ाने के लिए क्या खिलाए?

  • दूध से बनी चीजें खिलाए

बच्चों की लंबाई बढ़ाने के लिए उनके डाइट में डेयरी प्रोडक्ट्स यानी दूध से बनी चीजें खिलाना फायदेमंद हो सकता है। डेयरी प्रोडक्ट्स में सबसे ज्यादा कैल्शियम होता है। दूध को एक कंप्लीट फूड माना गया है। इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन-डी होता है। बच्चों को रोजाना कम से कम दो गिलास दूध जरूर देना चाहिए। इससे उनकी ग्रोथ अच्छी होगी और हड्डियों में मजबूती भी आएगी। इसके अलावा बच्चों को पनीर और दही भी जरूर दें।

  • हरी पत्तेदार सब्जियां खिलाए

बच्चों की लंबाई बढ़ाने के लिए डेयरी प्रोडक्ट्स के अलावा, हरी पत्तेदार सब्जियां भी कारगर साबित हो सकता हैं।पालक, ब्रोकली, मेथी और बंदगोभी जैसी हरी सब्जियों में विटामिन-के, कैल्शियम, आयरन और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होता हैं। ये पोषक तत्व हड्डियों की डेंसिटी को बढ़ाते हैं और टिश्यूज को स्वस्थ रखते हैं।

  • अंडे खिलाए

बच्चों की हाइट बढ़ाने के लिए अंडे खिलाए। अंडे पोषक तत्वों का पावरहाउस होते हैं। इन्हें खाने पर शरीर को प्रोटीन, बायोटिन, रिबोफ्लेविन और आयरन भी मिलता है। जिन बच्चों की डाइट में भरपूर प्रोटीन होता है उन्हें शारीरिक विकास में खासा मदद मिलती है।

रोजाना एक अंडा (Egg) बच्चे को सुबह नाश्ते में खिलाया जा सकता है। आमलेट या उबले अंडे जैसे चाहे बच्चे को दिए जा सकते है।

  • सोयाबीन खिलाए

अगर आपका बच्चा शाकाहारी है, तो सोयाबीन प्रोटीन का सबसे बड़ा और बेहतरीन स्रोत है। सोयाबीन और सोया चंक्स हड्डियों को मजबूती देने का काम करते हैं और शरीर के ओवरऑल ग्रोथ के लिए जरूरी है।

  • नट्स खिलाए

बादाम, अखरोट, कद्दू के बीज और अलसी के बीजों में ओमेगा-3 फैटी एसिड, मैग्नीशियम और हेल्दी फैट्स होता है। ये बच्चों के मानसिक विकास के साथ-साथ उनके शारीरिक विकास और लंबाई को बढ़ाने में भी मददगार साबित होते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com