Morning Breakfast Benefits: सुबह का नाश्ता क्यों है जरूरी? जानिए क्या खाना हेल्थ के लिए है बढ़िया

Morning Breakfast Benefits for Health: सुबह का नाश्ता दिन की सबसे महत्वपूर्ण मील माना जाता है, क्योंकि यह शरीर को ऊर्जा देने और मेटाबॉलिज्म को सक्रिय करने में मदद करता है।
Best Foods For Breakfast
हेल्दी ब्रेकफास्ट (सौ. सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Best Foods For Breakfast: मौजूदा समय में हर कोई बढ़ते वजन को लेकर परेशान है। मोटापा आज एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या बन गया है। आजकल की भागदौड़ भारी जिंदगी में ऑफिस, स्कूल या कॉलेज के लिए लेट होने के कारण कई बार आप नाश्ता स्किप कर देते हैं, लेकिन स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों को चेतावनी देते हुए बताया कि बढ़ते वजन से बचने और स्वस्थ रहने के लिए सुबह का हेल्दी नाश्ता बहुत जरूरी है।अच्छा नाश्ता न सिर्फ दिनभर की एनर्जी देता है बल्कि भूख पर नियंत्रण रखता है और अनहेल्दी स्नैक्स खाने से भी बचाता है।

  • सुबह का नाश्ता बेहद जरूरी

डॉक्टरों के अनुसार सुबह का नाश्ता दिन का सबसे ज़रूरी भोजन होता है। ऐसे में अगर आप सुबह का खाना मिस करते हैं, तो स्वास्थ्य समस्याओं का शिकार बन सकते है। आज हम आपको कुछ ऐसी आसान ब्रेकफास्ट रेसिपी के बारे में बताने वाले हैं, जो ज्यादा समय नहीं लेंगी और खाने में भी स्वादिष्ट होंगी।

  • मेटाबॉलिज्म धीमा

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, सुबह का नाश्ता छोड़ने से मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है, जिससे वजन बढ़ने की संभावना ज्यादा हो जाती है। नाश्ता शरीर को जरूरी पोषण देता है और पूरे दिन एक्टिव रहने में मदद करता है। मंत्रालय का कहना है कि अगर आप फिट और एनर्जेटिक रहना चाहते हैं तो तली-भुनी और मीठी चीजों से दूर रहें।

सुबह का नाश्ता जरूरी है मगर जरूरी नहीं कि थाली में कुछ भी शामिल कर लिया जाए। ऐसे में भारत सरकार का स्वास्थ्य मंत्रालय बताता है कि सुबह के समय नाश्ते की थाली में क्या-क्या शामिल करना चाहिए?

मंत्रालय ने अपील की है कि बेहतर कल के लिए आज से ही समझदारी से स्नैकिंग शुरू करें। अनहेल्दी स्नैकिंग मोटापे का प्रमुख कारण है। स्मार्ट स्नैक करके आप फिट रह सकते हैं। दिन की शुरुआत हेल्दी नाश्ते से करें, ताकि पूरे दिन ऊर्जा बनी रहे और अनावश्यक भूख न लगे।

  • हेल्दी स्नैक्स और नियमित व्यायाम

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं कि छोटी-छोटी आदतें बदलने से बड़ा फर्क पड़ सकता है। रोज सुबह संतुलित नाश्ता, बीच में हेल्दी स्नैक्स और नियमित व्यायाम अपनाकर मोटापे को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है।

  • नाश्ते में फाइबर, प्रोटीन और अच्छे कार्ब्स शामिल करें

नाश्ते में फाइबर, प्रोटीन और अच्छे कार्ब्स वाली चीजें रखें। ओट्स, दही, अंडा, पूरे अनाज की रोटी, सब्जियों वाला पराठा, फल, दाल-चावल का हल्का खिचड़ी या उपमा अच्छे विकल्प हैं। सुबह के नाश्ते में ताजे फल जैसे सेब, केला, संतरा या पपीता जरूर शामिल करें।

  • विटामिन और फाइबर युक्त चीजें

ये विटामिन और फाइबर से भरपूर होते हैं जो पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं। दोपहर के बीच अगर भूख लगे तो अनहेल्दी स्नैक्स की जगह स्मार्ट विकल्प चुनें। चिप्स और नमकीन की जगह भुने हुए चने खाएं।

  • सलाद या फल का सेवन करें

मिठाइयों और पेस्ट्री की बजाय मुट्ठी भर सूखे मेवे (बादाम, अखरोट, किशमिश) लें। क्रीमी और मीठे स्नैक्स की जगह ताजा सलाद या फल का सेवन करें। ये विकल्प न सिर्फ स्वादिष्ट हैं बल्कि वजन नियंत्रित रखने में भी मदद करते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com