सिर्फ 30 मिनट की वॉक से फुल स्पीड में घटेगा वजन, जापान की इस वॉकिंग स्टाइल को आज से ही करें फॉलो

वॉकिंग , सबसे बेस्ट एक्सरसाइज है जो मोटापे से लेकर कई गंभीर बीमारियों के खतरे को टालता है। आज हम आपको जापानी वॉक के बारे में बता रहे है जो आपके शरीर को एक्टिव बनाने के साथ ही तेजी से वजन घटाने में मदद करती है।
जापानी वॉक के फायदे, हेल्थ की खबर
जापानी वॉक के फायदे (सौ. सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

भागदौड़ भरी व्यस्त जिंदगी में हर किसी के लिए खुद की सेहत के लिए वक्त निकालना मुश्किल हो जाता है। दिनभर में ऑफिस में समय बिताने के बाद लोग घर में आकर आराम करने का ही सोचते है इस वजह से अपनी सेहत के लिए कुछ कर नहीं पाते है। वॉकिंग , सबसे बेस्ट एक्सरसाइज है जो मोटापे से लेकर कई गंभीर बीमारियों के खतरे को टालता है। आज हम आपको जापानी वॉक के बारे में बता रहे है जो आपके शरीर को एक्टिव बनाने के साथ ही तेजी से वजन घटाने में मदद करती है। चलिए जानते हैं वॉकिंग की इस स्पेशल तकनीक के बारे में...

क्या होता है जापानी वॉक

आपको बताते चलें कि, यह वॉकिंग की सबसे स्पेशल तकनीक है जिसे जापान के लोग अपने डेली रूटीन में फॉलो करते है। इसमें आपको पहले कुछ देर तेज चलना होता है और फिर कुछ धीरे चलना होता है और फिर कुछ देर रनिंग करनी होती है. इस वॉक में बीच -बीच में इंटरवल लिया जाता है. इसलिए इस वॉक को इंटरवल वॉक भी कहते हैं. इसे दिन में सिर्फ 30 मिनट ही करना होता है।

इस तरीके से करें जापानी वॉक

आपको बताते चलें कि, आप जापानी वॉक कर सकते है यह स्पेशल वॉक तकनीक होती है। जब आप वॉक पर जाएं, तो सबसे पहले 2-3 मिनट तक नॉर्मल स्पीड से धीरे-धीरे चलें ताकि शरीर गर्म हो जाए। फिर उसके बाद 1 मिनट तक तेज चलें, जैसे कि थोड़ी मेहनत लग रही हो लेकिन दौड़ नहीं रहे हों। इसके बाद फिर से 2 मिनट तक धीरे चलें ताकि शरीर को आराम मिले। इसी तरह से तेज और धीमी वॉक को बारी-बारी से करते रहें, इसे आप 20 से 30 मिनट तक कर सकते हैं।

पेट की चर्बी को कम करती है यह वॉक

इस वॉक को आप नियमित करते है तो इसके फायदे मिलते है। पेट के एक्स्ट्रा फैट को कम करने के लिए इस जापानी वॉक को किया जाता है। कई रिसर्च में पाया गया है कि जापानी वॉक करने से स्ट्रेस भी दूर होता है जिससे नींद की क्वालिटी बेहतर होती है। अगर आप रेगुलर वॉक के साथ बैलेंस्ड डाइट और भरपूर नींद लेते है तो आपको काफी फायदा मिलता है। ये वॉक सिर्फ वेट लॉस ही नहीं बल्कि आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद है इसे आप डेली रूटीन का हिस्सा बना सकते है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com