क्या सच में बढ़ गया है आपका वजन, तो बस घर पर आजमा लीजिए ये तरीका, चलेगा पता

Central Obesity Risk: कई लोगों का BMI सामान्य होता है, लेकिन पेट के आसपास ज्यादा चर्बी होती है। अगर यहां पर ज्यादा चर्बी जमा हो जाती है तो दिल की बीमारी और डायबिटीज की समस्या खड़ी हो जाती है।
Obesity, Health News
मोटापा की समस्या (सौ. सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Obesity Check Tips: आजकल वजन बढ़ना सबसे बड़ी समस्या बनकर उभर रही है। हर 10 में से 5 लोग बढ़े हुए वजन की समस्या से परेशान है। आपकी फिटनेस कैसी है और नहीं यह सिर्फ BMI पर भरोसा करना सही नहीं माना जाता है। शरीर में कितनी चर्बी एक्स्ट्रा हो गई है इसका पता हर किसी को नहीं होता है इस वजह से उपाय नहीं खोज पाते है। इसी वजह से अब कमर-लंबाई रेशियो को मोटापे का बेहतर पैमाना माना जा रहा है। मोटापा और पेट में जमा चर्बी का पता लगाना अब आसान हो गया है।

ऐसा होता है कि, कई लोगों का BMI सामान्य होता है, लेकिन पेट के आसपास ज्यादा चर्बी होती है। अगर यहां पर ज्यादा चर्बी जमा हो जाती है तो दिल की बीमारी और डायबिटीज की समस्या खड़ी हो जाती है।

इस तरीके को अपनाएं

आप बढ़े हुए वजन का पता लगाने के लिए यह तरीका अपना सकते है। इसके लिए पहले आप कमर-लंबाई रेशियो को जरूर समझें।इसके लिए सबसे पहले कमर का नाप लें, फिर अपनी लंबाई मापें. दोनों एक ही यूनिट में हों और कमर को लंबाई से भाग दे दें। इस तरीके के अनुसार, अगर यह अनुपात 0.5 से ज्यादा आता है, तो इसे खतरे का संकेत माना जाता है।इसका मतलब है कि पेट के आसपास चर्बी ज्यादा है, जो सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है।

यहां पर यह तरीका उन लोगों के लिए जरूरी है जिनका BMI तो ठीक आता है लेकिन अंदरूनी खतरा छिपा रहता है। इसके अलावा उम्र बढ़ने के साथ मांसपेशियां कम होती हैं और पेट की चर्बी बढ़ने लगती है, जिसे BMI पकड़ नहीं पाता।

जानिए क्या कहती है स्टडी

यहां पर स्टडी की बात की जाए तो, एक स्टडी में 11 से 89 साल के 1.20 लाख से ज्यादा लोगों के डेटा का ऑब्जर्व किया गया। वहीं पर रिसर्च में कहा गया कि, कमर-लंबाई अनुपात, मोटापे से जुड़े जोखिमों को BMI की तुलना में बेहतर तरीके से दिखाता है।इस अनुपात को जानने से लाइफस्टाइल सुधारने का संकेत भी मिल जाता है. अगर आंकड़ा ज्यादा है तो रोजाना एक्टिविटी बढ़ाएं, जंक फूड कम करें, सही भोजन लें और कम से कम 30 मिनट की एक्सरसाइज को आदत बनाएं।

आईएएनएस के अनुसार

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com