Health Benefits: कब्ज और पेट फूलने से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये हरी सब्जी, दिल को भी मिलेंगे फायदे

Bhindi Benefits: कब्ज और पेट फूलने की समस्या से परेशान हैं तो डाइट में एक खास हरी सब्जी को शामिल करना फायदेमंद हो सकता है। यह पाचन तंत्र को बेहतर रखने के साथ दिल की सेहत के लिए भी उपयोगी है।
Vegetable For Heart Health
सेहत के लिए वरदान से कम नहीं भिंडी (सौ.सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Vegetable For Heart Health : पोषक तत्वों से भरपूर भिंडी एक ऐसी सब्जी है। जिसे हर कोई खाना पसंद करता है। खासतौर पर बच्चे बड़े ही चाव से खाना पसंद करते है। यह बेहतरीन स्वाद के साथ शरीर को सेहतमंद रखने में भी मदद करती है। दरअसल, भिंडी एक बेहद पौष्टिक और हेल्दी सब्जी है, जिसे आमतौर पर भारतीय रसोई में पसंद किया जाता है।

लेकिन शायद आपको मालूम नहीं है कि भिंडी सेहत के लिए कितना फायदेमंद है डॉक्टर शुभम वत्स के अनुसार, भिंडी पोषक तत्वों का खजाना है। इसमें विटामिन C, A, K, बी-कॉम्प्लेक्स, मैग्नीशियम, पोटैशियम, कैल्शियम और प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। यदि आप भिंडी का नियमित रूप से सेवन करते हैं, तो यह कई गंभीर बीमारियों से बचा सकते हैं। आइए जानते हैं क्या है भिंडी के फायदे।

सेहत के लिए वरदान से कम नहीं भिंडी

पाचन तंत्र को रखता मजबूत

पोषक तत्वों से भरपूर भिंडी का सेवन पाचन तंत्र के लिए बेहद फ़ायदेमन्द होता हैं। भिंडी में घुलनशील और अघुलनशील दोनों प्रकार के फाइबर प्रचुर मात्रा में होते हैं। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि भिंडी में मौजूद 'म्यूसिलेज' पाचन नली को चिकना बनाता है और आंतों की सफाई करने में मदद करता है। इससे कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं से तुरंत राहत मिलती है।

दिल की सेहत के लिए बढ़िया

भिंडी में 'पेक्टिन' नामक तत्व होता है, जो शरीर में जमे बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से धमनियों में ब्लॉकेज का खतरा कम होता है, जिससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है और हृदय संबंधी बीमारियों से बचाव होता है।

Vegetable For Heart Health
Amla Drinks: सुबह की शुरुआत करें आंवले के इन 4 रिफ्रेशिंग ड्रिंक्स से, स्वाद के साथ मिलेगा पोषण

ब्लोटिंग और गैस से राहत

गलत पाचन के कारण पेट में गैस और भारीपन जैसी समस्याएं होने लगती हैं। भिंडी का फाइबर आंतों की गतिशीलता को बेहतर बनाता है, जिससे खाना आसानी से पचता है और गैस या पेट फूलने की समस्या कम होती है।

खराब गट माइक्रोबायोम

भिंडी एक बेहतरीन 'प्रीबायोटिक' की तरह काम करती है। यह आंतों में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया को पोषण देती है। जब गट बैक्टीरिया का संतुलन बेहतर होता है, तो पाचन संबंधी कई समस्याएं अपने आप ठीक होने लगती हैं।

Vegetable For Heart Health
रात में भिगोकर सुबह खा लें 2-3 अंजीर, शरीर को मिल सकते हैं ये कमाल के फायदे; चौथा जानकर रह जाएंगे हैरान
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com