

भिंडी एक ऐसी सब्जी है। जिसे ज्यादातर लोग खाना पसंद करते है। आपको बता दें कि भिंडी सिर्फ खाने के स्वाद ही नहीं बढ़ाता है बल्कि सेहत के लिए बड़ा फायदेमंद भी होता है। इसमें कई पोषक तत्व होते है। जैसे -A और C मैग्नीशियम, पोटैशियम और कैल्शियम आदि पाए जाते हैं, जो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मददगार है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भिंडी खाने के इतने फायदे होने के बाद भिंडी का सेवन कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक भी होता है। आइए जानते है किन लोगों को भिंडी का सेवन करने से बचना चाहिए ?
अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो आपको भूल से भी भिंडी का सेवन नहीं करना चाहिए। भिंडी में काफी ज्यादा पोटेशियम पाया जाता है जिस वजह से इसके सेवन से आपकी यह समस्या और भी ज्यादा बढ़ सकती है। इसलिए इसे आपको खाने से बचना चाहिए।
अगर आपको भिंडी के सेवन से एलर्जी की समस्या हो जाती है तो ऐसे में आपको इससे दूर रहना चाहिए। अगर आपको एलर्जी होते हुए भी इसका सेवन कर लेते हैं तो आपकी स्किन पर चकत्ते या फिर खुजली की समस्या हो सकती है।
बारिश के मौसम में इन 5 बीमारियां का है खतरा, जानिए और सतर्क रहें
अगर आपको पेट से जुड़ी समस्या है तो ऐसे में आपको गलती से भी भिंडी का सेवन नहीं करना चाहिए। भिंडी में काफी ज्यादा फाइबर होता है जिस वजह से इसके ज्यादा सेवन से ब्लोटिंग और गैस की समस्या हो सकती है। कई बार आपको इसके सेवन से कब्ज की समस्या से भी जूझना पड़ सकता है।
आपको बता दें,भिंडी का सेवन किडनी की बीमारी होने पर नहीं करना चाहिए। इसका सेवन करने पर आपके गोल ब्लैडर में स्टोन की समस्या हो सकती है।अगर आपको किडनी की समस्या है लेकिन फिर भी आप भिंडी का सेवन करना चाहते हैं तो पहले आपको डॉक्टर से सलाह ले लेनी चाहिए।