सुबह बासी मुंह पानी पीने से मिलते हैं कई फायदे, कितनी गिलास पीना चाहिए पानी

Benefits Of Drinking Water Before Brushing: अगर आप सुबह उठने के बाद बासी मुंह एक-दो गिलास पानी पी लेते हैं तो यह आपके लिए अच्छा होता है। यह आपको कई सारे फायदे दिलाता है।
बासी मुंह पानी पीने से क्या होता है,
बासी मुंह पानी पीने से क्या होता है (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

सुबह के समय सेहत के लिए कई नियम अपनाने चाहिए। सुबह के समय खाली पेट पानी पीने की सलाह दी जाती है, कहते हैं कि, बासी मुंह पानी पीने से सेहत को कई सारे फायदे मिलते है। रातभर की नींद पूरी करने के बाद डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है। इसके लिए ही एक-दो गिलास पानी पीने की बात की जाती है। बासी मुंह पानी पीने के फायदे तो होते है लेकिन कितनी गिलास पानी पीना चाहिए इसकी जानकारी नहीं होती है चलिए जान लेते है इसके बारे में...

जानिए कितने गिलास पीना चाहिए पानी

सुबह के समय खाली पेट बासी मुंह पानी पीने के फायदे होते है। कहते हैं कि, सुबह उठकर 2 गिलास से ज़्यादा पानी नहीं पीना चाहिए। ज्यादा पानी पीने से आपको मतली या उल्टी की शिकायत हो सकती है। ज्यादा पानी सेहत के लिए नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। इसके लिए आप कई सारे फायदों के लिए सुबह के समय पानी पीएं यह आपकी सेहत के लिए सही होता है।

जानिए बासी मुंह पानी पीने के फायदे

आपको बताते चलें कि, अगर आप सुबह उठने के बाद बासी मुंह एक-दो गिलास पानी पी लेते हैं तो यह आपके लिए अच्छा होता है। यह आपको कई सारे फायदे दिलाता है।

1- पहला फायदा यह है कि, खाली पेट पानी पीने से शरीर का अच्छी तरह से डिटॉक्सीफिकेशन हो जाता है। कहते हैं कि,रात भर में शरीर में जमा हुए विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में पानी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। खाली पेट पानी पीने से किडनी भी फिल्टर होती है जहां पर विषाक्त तत्व शरीर से मलमूत्र के द्वारा बाहर निकलते है।

2- डाइजेशन के लिए पानी पीना सही होता है।  यह एसिडिटी, खट्टी डकार और पेट दर्द जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करता है। इतना ही नहीं यह अपच की शिकायत को कम करता है जिससे पाचन क्रिया दुरूस्त हो जाती है।

3- पानी पीने से पेट की सफाई अच्छी तरह से होती है। भोजन का पाचन बेहतर होता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।

4-अगर आपका पाचन और पेट बेहतर होगा तो पानी पीने से स्किन को भी फायदा मिलता है। पर्याप्त पानी पीने से आपकी त्वचा हाइड्रेटेड रहती है, जिससे वह अधिक चमकदार और स्वस्थ दिखती है। यहां पर कील-मुंहासे की समस्या से राहत मिलती है।

5- अगर आप बासी मुंह पानी पीते है तो यह आपके शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है। जब आप सुबह बासी मुंह पानी पीते हैं, तो आप इन बैक्टीरिया को भी निगल लेते हैं जो आपकी इम्यूनिटी को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com