-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Health Benefits Of Ginger
खांसी-जुकाम के अलावा कई और रोगों पर लगाम कसता है अदरक, ज़रूर जानें इसके अनमोल गुण
- Written By: वैष्णवी वंजारी

सीमा कुमारी
नवभारत डिजिटल टीम: सर्दियों में सर्दी-जुकाम के अलावा भी कई बीमारियां ऐसी होती हैं, जिसकी चपेट में हम तुरंत आ जाते हैं। ऐसे में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हम पौष्टिक आहार का सेवन करते हैं और खुद को सर्दी से बचाने के लिए मोटे कपड़े भी पहनते हैं।
इसके अलावा भी कई ऐसी चीजें हैं, जिन्हें करके आप सर्दियों में अपने शरीर को फायदा पहुंचा सकता है। जैसे- एक है अदरक का सेवन। सर्दियों में अदरक की चाय के बिना अधूरा लगता हैं। किसी को खांसी, जुकाम हो जाए तो अक्सर अदरक की चाय या फिर अदरक का काढ़ा पीने की सलाह दी जाती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
रोज़ाना अदरक की चाय पीने से क्या होता है? फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे
सर्दियों में सेहत के लिए बेस्ट है अदरक की बर्फी, जानिए घर में तैयार करने की आसान रेसिपी
सर्दियों में अदरक बनी सेहत की ढाल, रोज़ाना सेवन करने से मिलते है कई सारे फायदे
सावन में के नॉन-वेज खाने की मनाही के पीछे धार्मिक वजह के साथ जुड़ा हुआ है साइंस
आयुर्वेद में अदरक को दवा के रूप में इस्तेमाल किया जाता हैं। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन C, कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन, जिंक, कॉपर जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं केवल खांसी-जुकाम ही नहीं बल्कि कई बड़ी बीमारियों से राहत दिलाने के लिए अदरक फायदेमंद होता हैं। आइए जान लें। अदरक के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में-

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर आप सर्दियों के मौसम में अदरक का सेवन करते हैं, तो आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इससे होता ये है कि, जब शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, तो शरीर कई बीमारियों से लड़कर आपको बीमार पड़ने से बचाने में मदद कर सकता है। इसलिए अदरक का सेवन इसमें मदद कर सकता है। इसके अलावा, खांसी, जुकाम, खराश से छुटकारा पाने के लिए अदरक की चीजें खाने की सलाह दी जाती है।
अदरक में जिंजरोल नामक कंपाउंड पाया जाता है जो पेट के लिए काफी अच्छा माना जाता है। गैस, एसिडिटी, पेट फूलना या ब्लोटिंग जैसी पेट से जुड़ी बीमारियों से राहत पाने के लिए अदरक का सेवन करना चाहिए।
अगर आप चाय में अदरक का एक टुकड़ा डालकर चाय बनाते हैं और इसका सेवन खाना खाने के एक घंटे बाद करते हैं, तो इससे आपको फैटी लिवर की समस्या से निजात दिलाने में मदद मिल सकती है।

अदरक में पर्याप्त मात्रा में पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो बॉडी में ब्लड प्रेशर लेवल को कंट्रोल करने में बहुत मदद करते है। बीपी के रोगियों को अपनी डाइट में अदरक को जरूर शामिल करना चाहिए।
एक्सपर्ट्स की मानें तो, सर्दियों में हेल्दी रहने के लिए जरूरी है कि खुद को ठंड से बचाए रखें। ऐसे में आप ठंड से बचने और अपने शरीर में गर्मी बनाए रखने के लिए अदरक को डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। यह शरीर में गर्मी पैदा करने में मदद करता है और सर्दियों के दौरान आपको प्राकृतिक रूप से गर्म रखने में फायदेमंद होता है। अदरक एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भी भरपूर होता है, जो सर्दियों के दौरान जोड़ों के दर्द और मांसपेशियों के दर्द से राहत दिलाता है।
Health benefits of ginger
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
3 नाबालिगों को खंभे से बांधा, फिर रस्सी और लोहे की चैन से पीटा! चोरी के शक में तालिबानी सजा का Video वायरल
Jul 11, 2026 | 02:53 PM‘कवच टावर’ पर चढ़े स्टेशन मास्टर, सोलापुर के होटगी स्टेशन पर मचा हड़कंप, वरिष्ठ अफसरों पर कथित उत्पीड़न का आरोप
Jul 11, 2026 | 02:53 PMगणेशोत्सव 2026: कोंकण जाने वालों के लिए खुशखबरी, 13 जुलाई से शुरू होगी स्पेशल ट्रेनों की टिकट बुकिंग
Jul 11, 2026 | 02:52 PMनागपुर मनपा ने चुकाया 128 करोड़ का कर्ज; नाग और पोहरा नदी परियोजनाओं के लिए जुटाए जाएंगे 600 करोड़ रुपये
Jul 11, 2026 | 02:50 PMनैनीताल में शराब के नशे में धुत पर्यटकों का हंगामा, स्कॉर्पियो से तीन वाहनों को मारी टक्कर
Jul 11, 2026 | 02:41 PMBhandara News: सेवानिवृत्त कर्मचारियों की सरकार से मांग, काल्पनिक वेतनवृद्धि देकर पेंशन लाभ देने की अपील
Jul 11, 2026 | 02:36 PMबारुईपुर कांड: मारे गए निर्दोष इंद्रजीत के परिवार से मिले CM सुवेंदु, ₹25 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी का ऐलान
Jul 11, 2026 | 02:35 PMवीडियो गैलरी

फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM














