- Hindi News »
- Lifestyle »
- Health Benefits Of Eating Black Sesame Seeds During Winters
ठंड के दिनों में ज़रूर खाएं काले तिल, जानिए सेहत के लिए किन मायनों में है यह मानों वरदान
- Written By: वैष्णवी वंजारी

सीमा कुमारी
नवभारत डिजिटल टीम: सर्दियों में ऐसी कई चीजें हैं, जिन्हें अपनी डाइट में शामिल कर आप इस मौसम में हेल्दी रह सकते हैं। इन्ही में से एक ‘काला तिल’ (Black Sesame)) हैं। सर्दियों के मौसम में अक्सर काले तिल के सेवन की करने की सलाह दी जाती है, यह सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है और इसके सेवन से कई गंभीर बीमारियां दूर रहती हैं। दरअसल,’काला तिल प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, कॉपर, मैंगनीज और फाइबर जैसे गुणों से भरपूर होता हैं। जिसके चलते ठंड में काले तिल का सेवन काफी फायदेमंद साबित हो सकता हैं। यही वजह है की काला तिल कई गंभीर बीमारियों में रामबाण दवा का काम करता हैं। ऐसे में आइए जान लें। काले तिल के सेवन से होने वाले फायदे के बारे में-
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर आप बढ़ती उम्र के लक्षणों से परेशान हैं, तो काले तिल आपके लिए काफी उपयोगी साबित होंगे। इनमें मौजूद शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट फ्री- रेडिकल्स से लड़ने, ऑक्सीडेटिव तनाव को रोकने और उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करने में मदद करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक मनपा में अग्निशमन भर्ती पर बवाल; मुंबई ट्रेनिंग सेंटर की शर्त से उम्मीदवार आउट!
वर्धा में 64% मिट्टी परीक्षण पूरा, 30 जून तक 7,500 नमूनों की जांच का लक्ष्य
नागपुर में हड़कंप: RSS मुख्यालय और हेडगेवार स्मृति भवन को बम धमकी, 3 घंटे की जांच के बाद नहीं मिला विस्फोटक
राज्यसभा टिकट नहीं मिलने के बाद छगन भुजबल का दर्द छलका, बोले- कुछ लोग बिना संघर्ष के आगे बढ़ गए
काले तिल में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है और ये हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता हैं। ऐसे में आप काले तिल को अपनी डाइट में शामिल करके घुटनों और जोड़ों में दर्द की परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं।
एक्सपर्ट्स का मानना है कि, रोज सुबह काला तिल चबाने से दांत मजबूत होते हैं और काला तिल खाने से दांतों और मुंह से जुड़ी अन्य समस्याएं भी दूर हो जाती हैं।
काले तिल के बीज में मैग्नीशियम, आयरन और जिंक जैसे कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में इनके सेवन से बेहतर याददाश्त, एकाग्रता और पूरे ब्रेन हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।
सर्दियों में पाचन संबंधी समस्याएं काफी बढ़ जाती हैं। ऐसे में काले तिल का सेवन करने से आपको लाभ मिल सकता है। दरअसल, काले तिल में फाइबर मौजूद होता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनता है। काले तिल का सेवन से पाचन क्रिया बेहतर बनती है और पाचन से जुड़ी कई समस्याओं से भी राहत मिलती है। इससे कब्ज और अपच की समस्या दूर होती है।
सर्दियों के मौसम में काले तिल का सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी मजबूत होती है। काले तिल में एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करते हैं। सर्दियों में काले तिल का सेवन करने से मौसमी बीमारियों और संक्रमण का जोखिम कम होता है। इसके अलावा, काले तिल का सेवन करने से आप सर्दी-जुकाम की चपेट में आने से भी बच सकते हैं।
Health benefits of eating black sesame seeds during winters
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक मनपा में अग्निशमन भर्ती पर बवाल; मुंबई ट्रेनिंग सेंटर की शर्त से उम्मीदवार आउट!
Jun 11, 2026 | 08:14 AMवर्धा में 64% मिट्टी परीक्षण पूरा, 30 जून तक 7,500 नमूनों की जांच का लक्ष्य
Jun 11, 2026 | 08:13 AMनागपुर में हड़कंप: RSS मुख्यालय और हेडगेवार स्मृति भवन को बम धमकी, 3 घंटे की जांच के बाद नहीं मिला विस्फोटक
Jun 11, 2026 | 08:06 AMराज्यसभा टिकट नहीं मिलने के बाद छगन भुजबल का दर्द छलका, बोले- कुछ लोग बिना संघर्ष के आगे बढ़ गए
Jun 11, 2026 | 08:03 AMढोंगी बाबा अशोक खरात वीडियो मामला: साइबर पुलिस ने ब्लॉक किए 74 टेलीग्राम ग्रुप, विदेशों तक जुड़े हैं तार
Jun 11, 2026 | 07:59 AMप्रधानमंत्री आवास योजना की किस्तें अटकीं, यवतमाल में लाभार्थियों संग उबाठा का झुनका-भाकर आंदोलन
Jun 11, 2026 | 07:54 AMदतिया: 44 डिग्री तापमान में कांग्रेस का उपवास धरना, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर जताया विरोध
Jun 11, 2026 | 07:47 AMवीडियो गैलरी

हर चुनाव में कैसे बाजी मारती है बीजेपी? पंकज चौधरी ने बताया पार्टी की सफलता का राज- VIDEO
Jun 10, 2026 | 11:05 PM
राष्ट्रपति ने तोड़ा प्रोटोकॉल, अधिकारी ने छुए पैर, अयोध्या के लाल की शहादत की कहानी सुन रो पड़ा देश- VIDEO
Jun 10, 2026 | 10:53 PM
Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर सुप्रीम कोर्ट दौड़ी कांग्रेस, क्या मिलेगी राहत?
Jun 10, 2026 | 10:38 PM
बलूचिस्तान से UN तक BLA पर अमेरिका ने क्या दांव खेला? उड़ी पाकिस्तान-चीन की नींद!
Jun 10, 2026 | 08:26 PM
सिर्फ मांस ही क्यों, शराब क्यों नहीं? वाराणसी महापौर के फैसले पर भड़की सपा; BJP के दोहरे चरित्र को घेरा- VIDEO
Jun 09, 2026 | 10:58 PM
TTE ने मांगा टिकट तो लड़की ने तड़ातड़ जड़ दिए थप्पड़, लगाए गंभीर आरोप, वायरल VIDEO देख सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Jun 09, 2026 | 09:34 PM










