Hair Fall Tips: क्या आप भी हेयर फॉल से हैं परेशान? शैम्पू नहीं अपनी डाइट में शामिल करें ये हेयर सुपरफूड्स
Hair Fall Reasons: आजकल हेयर फॉल की समस्या तेजी से बढ़ रही है, जिसका कारण सिर्फ बाहरी देखभाल नहीं बल्कि खराब खानपान भी हो सकता है। केवल शैम्पू बदलने से समस्या का हल नहीं मिलता।
- Written By: प्रीति शर्मा
बाल झड़ने से परेशान महिला (सौ. एआई)
Hair fall Causes: आज के दौर में बाल झड़ना एक आम लेकिन गंभीर समस्या बनती जा रही है। खराब लाइफस्टाइल, फास्ट फूड का बढ़ता चलन, अनियमित दिनचर्या और बढ़ता तनाव शरीर के संतुलन को बिगाड़ रहे हैं जिसका सीधा असर बालों की सेहत पर पड़ रहा है। अक्सर लोग हेयर फॉल को केवल बाहरी कारणों से जोड़ते हैं और अलग-अलग शैम्पू या हेयर प्रोडक्ट्स बदलते रहते हैं।
लेकिन बालों की असली मजबूती अंदरूनी पोषण पर निर्भर करती है। जब शरीर को जरूरी विटामिन और मिनरल्स नहीं मिलते तो बालों की जड़ें कमजोर हो जाती हैं और झड़ने की समस्या तेजी से बढ़ने लगती है।
आयरन और ऑक्सीजन का संबंध
बालों की जड़ों तक पोषण और ऑक्सीजन का सही तरीके से पहुंचना बेहद जरूरी होता है। इस प्रक्रिया में आयरन की भूमिका बहुत अहम होती है क्योंकि यह शरीर में हीमोग्लोबिन बनाने में मदद करता है जो खून के जरिए ऑक्सीजन को शरीर के हर हिस्से तक पहुंचाता है। जब शरीर में आयरन की कमी होती है तो स्कैल्प तक पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती जिससे हेयर फॉलिकल्स कमजोर हो जाते हैं और बाल तेजी से झड़ने लगते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Homemade Fruit Candy: बच्चों के लिए घर पर बनाएं फ्रूट कैंडी, नोट करें सेहत और स्वाद से भरपूर कैंडी की रेसिपी
Curly Hair Care: गर्मी में घुंघराले बालों को रखें हेल्दी, जानें शहनाज हुसैन के एक्सपर्ट टिप्स
Blood Flow During Periods: पीरियड्स में कम ब्लीडिंग के पीछे क्या है वजह? इन देशी नुस्खों से मिलेगी राहत
Expired Makeup: महंगे मेकअप प्रोडक्ट्स हो गए एक्सपायर? फेंकने की गलती न करें, इन 5 तरीकों से करें इस्तेमाल
विटामिन डी और बी12
विटामिन डी बालों की ग्रोथ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और हेयर फॉलिकल्स को सक्रिय रखने में मदद करता है जिससे नए बाल उगते रहते हैं। इसकी कमी होने पर नए बाल बनने की प्रक्रिया धीमी पड़ जाती है और पुराने बाल गिरने लगते हैं जिससे बाल पतले और बेजान दिखने लगते हैं। इसी तरह विटामिन बी12 लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है। बी12 की कमी से खून में ऑक्सीजन का स्तर कम हो जाता है जिससे बालों की जड़ों तक सही पोषण नहीं पहुंच पाता और बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं।
यह भी पढ़ें:- Raw Mango Pickle: घर बैठे बनाएं कच्चे आम का चटपटा अचार, स्वाद ऐसा कि बाजार वाला भी लगे फीका!
प्रोटीन और केराटिन का महत्व
हमारे बाल मुख्य रूप से केराटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं। इसलिए शरीर में प्रोटीन की कमी का सीधा असर बालों पर पड़ता है। जब शरीर को पर्याप्त प्रोटीन नहीं मिलता तो वह उपलब्ध प्रोटीन को बालों के बजाय शरीर के अन्य जरूरी अंगों के लिए प्राथमिकता देता है। इसके परिणामस्वरूप बालों की ग्रोथ धीमी हो जाती है और बाल पतले व जल्दी टूटने वाले हो जाते हैं।
जिंक और स्कैल्प का स्वास्थ्य
जिंक एक ऐसा मिनरल है जो स्कैल्प को स्वस्थ बनाए रखने और नई कोशिकाओं के निर्माण में सहायक होता है। इसकी कमी होने पर स्कैल्प ड्राई हो सकता है और डैंड्रफ की समस्या बढ़ सकती है जो बालों के गिरने को तेज कर देती है।
क्या खाएं
विशेषज्ञों का कहना है कि हेयर फॉल को रोकने के लिए सिर्फ बाहरी देखभाल ही नहीं बल्कि अंदर से पोषण देना भी जरूरी है। इसके लिए अपनी रोजाना की डाइट में हरी सब्जियां, ताजे फल, दालें, दूध और सूखे मेवे शामिल करना चाहिए। ये सभी खाद्य पदार्थ शरीर को जरूरी विटामिन और मिनरल्स प्रदान करते हैं जिससे बालों की जड़ें प्राकृतिक रूप से मजबूत होती हैं।
