-
शुक्र, 26 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Food »
- Healthy Cooking Tips Best Cooking Methods To Preserve Nutrients
Cooking Mistakes: खाना पकाने की ये गलतियां छीन सकती हैं भोजन का पोषण, जानें कुकिंग का सही तरीका
- Written By: रीता राय सागर
Healthy Cooking Tips: सिर्फ क्या खाते हैं उससे सेहत तय नहीं होती है बल्कि उस खाने को पकाने का तरीका भी सेहत पर असर डालता है। सही कुकिंग मेथड को अपनाकर भोजन में पोषण को बनाए रखा जा सकता है।

कुकिंग टिप्स (फोटो. सोशल मीडिया)
Healthy Cooking Methods For Maximum Nutrition: मॉडर्न लाइफ स्टाइल भागदौड़ से भरी हुई है, लेकिन इन सबके बीच स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना भी जरूरी है। स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के लिए केवल खाना ही जरूरी नहीं है बल्कि खाना को सही तरीके से पकाने का तरीका भी मायने रखता है।
कुकिंग के स्मार्ट तरीकों को अपनाकर हम भोजन को अधिक पौष्टिक, स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक बना सकते हैं। किचन में खाना बनाते समय छोटी-छोटी बातों का ख्याल रखने से लंबे समय तक स्वास्थ्य में लाभ मिलता है।
सम्बंधित ख़बरें
Jamun Side Effects: जामुन के साथ भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, फायदे की जगह हो सकता है नुकसान
Spice Storage: बारिश में नमी से खराब हो सकते हैं मसाले, इन्हें ताजा और खुशबूदार रखने के लिए अपनाएं ये तरीके
महाराष्ट्र में CT स्कैन और MRI जांच हुई सस्ती, PPP मॉडल लागू, पात्र मरीजों को मुफ्त सुविधा मिलेगी
Hair Care Tips: बेजान और रूखे बालों में नई जान भर देंगे ये 10 आसान टिप्स, लंबे समय तक रहेंगे सॉफ्ट-सिल्की
कुकिंग टिप्स (फोटो.सोशल मीडिया)
भोजन में तेल की मात्रा
भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि भोजन में तेल की मात्रा संतुलित होनी चाहिए। खाना बनाते समय तेल की मात्रा का ध्यान रखा जाना चाहिए। खाना बनाने में तेल को चम्मच से नाप कर डालना चाहिए।
खाना पकाने में इन बातों का रखें ख्याल
- बिना माप के तेल डालने से भोजन में जरूरत से अधिक फैट की मात्रा हो जाती है, जो शरीर को लंबे समय में नुकसान पहुंचाता है। अक्सर लोग बिना माप के तेल डाल देते हैं, इससे खाने में तेल की मात्रा अधिक हो जाती है और साथ ही खाने में कैलोरी भी बढ़ जाता है। कम तेल में बना भोजन हार्ट हेल्थ के लिए बेहतर होता है। साथ ही मोटापा, उच्च रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं के खतरे को भी कम करता है।
कुकिंग टिप्स (फोटो.सोशल मीडिया)
- खाने से संबंधित दूसरी जरूरी बात जिसका ख्याल रखना चाहिए, बार-बार तला हुआ भोजन खाने से बचना। तले हुए खाद्य पदार्थ स्वादिष्ट तो लगते हैं, लेकिन इस तरह के खाने में फैट और कैलोरी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। नियमित रूप से समोसा, पकौड़े, चिप्स, पूड़ी या अन्य तले हुए खाद्य पदार्थ खाने से मोटापा, मधुमेह और हृदय रोग का जोखिम बढ़ सकता है। यदि कभी तला हुआ भोजन खाना भी हो, तो उसे सीमित मात्रा में और कभी-कभी खाना चाहिए। दैनिक भोजन में ताजे फल, हरी सब्जियां, दालें और साबुत अनाज को शामिल किया जाना चाहिए।
- स्वस्थ जीवन के लिए खाना पकाने के पारंपरिक तरीकों का चयन एक बेहतर विकल्प हो सकता है। जैसे- चीजों को तेल में तलने के बजाय भाप में पकाना, भूनना, उबालना या ग्रिल करने से खाने का पोषक तत्व बना रहता है। भाप में पकी सब्जियों में विटामिन और खनिज अधिक मात्रा में सुरक्षित रहते हैं। ग्रिल या रोस्ट किए गए खाद्य पदार्थ कम तेल में तैयार हो जाते हैं और उनका स्वाद भी अच्छा रहता है। इसी प्रकार हल्का भूनकर या उबालकर बनाया गया भोजन पाचन के लिए भी बेहतर माना जाता है।
कुकिंग टिप्स (फोटो.सोशल मीडिया)
- इसके साथ ही भोजन के लिए हमेशा ताजी सामग्री का उपयोग करना चाहिए।
- भोजन को अधिक देर तक भूनना व पकाना नहीं चाहिए।
- खाने में आवश्यकता से अधिक नमक तथा चीनी का इस्तेमाल भी खाने की गुणवत्ता को खराब कर सकता है।
- घर का ताजा बना खाना हमेशा बाहर के जंक फूड की तुलना में अधिक हाइजिनिक और सुरक्षित होता है।
Healthy cooking tips best cooking methods to preserve nutrients
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Explainer: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी गिरफ्तार, जानिए किसी क्या थी जिम्मेदारी, कौन था मास्टरमाइंड?
Jun 26, 2026 | 01:21 PMCooking Mistakes: खाना पकाने की ये गलतियां छीन सकती हैं भोजन का पोषण, जानें कुकिंग का सही तरीका
Jun 26, 2026 | 01:21 PMकिसानो को मिलेगी 2 लाख तक कर्ज माफ़ी? विधायक रणधीर सावरकर ने विधानसभा में रखी मांग
Jun 26, 2026 | 01:21 PMराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने दिया इस्तीफा, अनिल मिश्रा ने भी छोड़ा पद
Jun 26, 2026 | 01:16 PMHormuz Strait Iran Attack: ईरान के ड्रोन हमले के बाद होर्मुज में UN ने रोका रेस्क्यू अभियान
Jun 26, 2026 | 01:07 PMभरोसे से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं… देवरिया में गरजे सीएम योगी, अखिलेश की सपा पर किया अब तक का सबसे बड़ा हमला
Jun 26, 2026 | 01:05 PMKetan Murder Case: गंजेपन की वजह से केतन अग्रवाल को उतारा मौत के घाट? सिया गोयल के नए दावे से पुलिस भी हैरान
Jun 26, 2026 | 01:01 PMवीडियो गैलरी

भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM
धार में मोहर्रम की रस्म पर आधी रात हुआ बवाल, पुलिस एक्शन से मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:33 PM
Agra में अवैध मजारों पर गरजा बुलडोजर! हिंदूवादी संगठनों की खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं चलेगा अवैध कब्जा, VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:22 PM
धरती फटी और समा गए लाखों लोग! वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:12 PM
कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PM














