अदरक के गुणकारी फायदे, जानकर हो जाएंगे हैरान, छोटी बातों के लिए डॉक्टर्स को जाएंगे भूल
अदरक में बहुत से औषधीय गुण होते है जिससे सर्दी-खांसी जैसे संक्रमण से बचने में मदद मिलती है। गर्म पानी में अदरक का एक टुकड़ा डालकर पीने से सेहत अच्छी रहती है। इसमें कई तरह की समस्याओं को तुरंत खत्म करने की ताकत होती है। तो चलिए आपको बताते हैं रोजाना अदरक का पानी पीने के क्या फायदे हैं।
- Written By: प्रिया जैस
वजन कम करने में फायदेमंद - अदरक का पानी वजन कम करने में मददगार है। इससे पेट भरा हुआ महसूस होता है। अदरक थर्मोजेनेसिस यानी शरीर में गर्मी पैदा करने की प्रक्रिया को बढ़ाता है। ये वजन को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं। इसमें विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जिससे वजन कम हो सकता है।
ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है - अदरक में टैनिन, पॉलीफेनोलिक्स, फ्लेवोनोइड्स और ट्राइटरपेनोइड्स जैसे यौगिक मौजूद होते हैं, जो ब्लड शुगर को कम करने की क्षमता रखते हैं। अदरक में पाया जाने वाला जिंजरोल शरीर में अल्फा एमाइलेज और अल्फा ग्लूकोसिडेस एंजाइम को बेहतर बनाकर डायबिटीज को कंट्रोल कर सकता है। अदरक में एंटी-डायबिटिक्स मौजूद होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं।
Paneer vs Eggs: 100 ग्राम पनीर या 2 उबले अंडे, जानें किसमें मिलता है ज्यादा प्रोटीन
Healthy Eating Mistakes: जरूरत से ज्यादा हेल्दी फूड खाना भी पड़ सकता है भारी, बढ़ सकता है वजन
Healthy Diet For Weight Loss: वजन कम करने से ज्यादा जरूरी हैं ये 7 चीजें, तभी घटेगी पेट की चर्बी
Heart Attack Symptoms: कम उम्र में क्यों बढ़ रहा है हार्टअटैक का खतरा, क्या है कारण और कैसे रखें सेहत का ख्याल
पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है - अदरक का पानी कब्ज, अपच जैसी समस्याओं को दूर करता है। यह डायरिया जैसी बीमारियों से भी बचा सकता है। अदरक में पाया जाने वाला जिंजरोल पाचन तंत्र में मांसपेशियों की गतिविधि को बढ़ाकर पाचन में सुधार करता है। इससे पेट फूलने की समस्या भी कम हो सकती है। यह सूजन और पेट में ऐंठन को भी दूर कर देता है।
गले की खराश को करता है दूर - मौसम बदलने पर गले में खराश, वायरल और बुखार जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इससे बचाव के लिए अदरक का गर्म पानी पीना फायदेमंद हो सकता है। यह गले की खराश और सूजन को भी दूर कर सकता है। यह गले के संक्रमण को भी दूर कर सकता है।
कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है - अदरक में कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के गुण होते हैं। अदरक का पानी पीने से शरीर में लिपिड कम हो सकता है। इसके सेवन से एचडीएल यानी अच्छा कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है और दिल की समस्याएं और हाई बीपी परेशान नहीं करते।
