Healthy Diet For Weight Loss: वजन कम करने से ज्यादा जरूरी हैं ये 7 चीजें, तभी घटेगी पेट की चर्बी
Loss Fat Loss Tips: पेट की चर्बी कम करना आसान नहीं होता। कई लोग तक घंटों जिम में पसीना बहाते हैं फिर भी तोंद कम होने का नाम नहीं लेती। इस वजन को कम करने में लोगों को बहुत मेहनत करनी पड़ती है।
- Written By: वंदना शर्मा
Updated On:
May 31, 2026 | 12:17 PM
वजन घटाने के लिए स्वस्थ आहार (सोर्स- chatgpt AI)
Healthy Diet For Weight Loss: पेट की चर्बी कम करना आसान नहीं होता। कई लोग तक घंटों जिम में पसीना बहाते हैं, फिर भी तोंद कम होने का नाम नहीं लेती। इसकी वजह सिर्फ खान-पान या एक्सरसाइज नहीं, बल्कि आपकी रोजाना वाली कुछ आदतें भी हो सकती हैं। इस वजन को कम करने में लोगों को बहुत मेहनत करनी पड़ती है।
सिर्फ डाइट नहीं, लाइफस्टाइल भी बदलें
तोंद कम करना कोई जादू नहीं है, बल्कि ये तो सही आदतों का नतीजा होता है। अगर आप महीनों से डाइट और एक्सरसाइज कर रहे हैं लेकिन पेट की चर्बी कम नहीं हो रही, तो शायद आपकी लाइफस्टाइल में कुछ जरूरी बदलावों की कमी है।
बेली फैट कम करने का सही तरीका क्या है, यहां जानें
- चीनी से दूरी बनाएं : चीनी शरीर में अतिरिक्त कैलोरी और फैट जमा होने का कारण बन सकती है। कोल्ड ड्रिंक, पैकेज्ड जूस और मीठी चाय-कॉफी का सेवन कम करें।
- पर्याप्त पानी पिएं : रोजाना नियमित रूप से पानी पीने से आपकी पाचन क्रिया मजबूत होती है,व्यायाम करने की क्षमता बढ़ती है, त्वचा स्वस्थ रहती है, ऊर्जा मिलती है और भूख पर नियंत्रण रहता है।
- शराब और धूम्रपान से दूरी बनाएं : शराब में मौजूद अतिरिक्त कैलोरी वजन बढ़ाने का कारण बन सकती है और धूम्रपान शरीर की समग्र सेहत पर नकारात्मक प्रभाव डालता है।
- हेल्थी डाइट जरूर लें : प्रोटीन लंबे समय तक पेट भरा रखता है और बार-बार भूख लगने से बचाता है। दाल, अंडे, पनीर, दही और सोयाबीन जैसे खाद्य पदार्थ प्रोटीन के अच्छे स्रोत हैं। यह मांसपेशियों को मजबूत रखने के साथ-साथ मेटाबॉलिज्म को भी बेहतर बनाता है।
- नियमित व्यायाम करें : रोजाना कम से कम 30-45 मिनट वॉक, जॉगिंग, साइक्लिंग या स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करें। नियमित व्यायाम कैलोरी बर्न करने में मदद करता है।कार्डियो और वेट ट्रेनिंग का संयोजन बेली फैट कम करने में अधिक प्रभावी माना जाता है।
यह भी पढ़ें : पेट्रोल-डीजल पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 1 जून से ATF पर लगेगा नया निर्यात शुल्क, आपकी जेब पर क्या होगा असर?
सम्बंधित ख़बरें
Morning Tea Habit: सुबह की चाय कहीं बिगाड़ न दे आपका पेट, बस अपनाएं ये 1 आसान नियम और रहें बेफिक्र
Skin Care Tips: सनबर्न से झुलस गई है त्वचा? एलोवेरा, दही और चंदन के ये घरेलू नुस्खे देंगे ठंडक और निखार
Custard Apple Benefits: शरीफा के अनोखे गुण, इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर दिल को स्वस्थ रखने तक, जानें इसके फायदे
Mobile Phone Addiction In Children: क्या आपका बच्चा भी हर वक्त फोन में रहता है? जानें इसके गंभीर नुकसान
- तनाव को नियंत्रित करें : ज्यादा तनाव कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ाता है, जो पेट के आसपास चर्बी जमा होने का कारण बन सकता है। योग, मेडिटेशन और गहरी सांस लेने जैसी तकनीकें तनाव कम करने में मदद करती हैं।
- लंबे समय तक बैठे रहने से बचें : हर घंटे कुछ मिनट टहलें या हल्की-फुल्की गतिविधि करें। लगातार बैठे रहने से कैलोरी खर्च कम होती है।
ऑफिस या घर में भी समय-समय पर स्ट्रेचिंग करना फायदेमंद हो सकता है।
Healthy diet for weight loss belly fat loss tips
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
May 31, 2026 | 12:17 PM
