Friendship Day Gift: दोस्त को देना है यादगार सरप्राइज? ये 10 बजट फ्रेंडली गिफ्ट आइडियाज जीत लेंगे उनका दिल
Friendship Day Gift Tips: फ्रेंडशिप डे पर अपने जिगरी दोस्त को कोई यादगार एक्सपीरियंस गिफ्ट देकर इस दिन को और भी खास बना सकते हैं। महंगे तोहफे से ज्यादा जरूरी उसमें छिपा प्यार और अपनापन होता है।
- Written By: रीता राय सागर
फ्रेंडशिप डे गिफ्ट (फोटो. सोशल मीडिया)
Friendship Day Gift Ideas 2026: दोस्ती केवल एक रिश्ते का नाम नहीं, बल्कि भरोसे, साथ और अनगिनत यादों की कहानी होती है। ऐसे में फ्रेंडशिप डे पर अपने सबसे खास दोस्त को एक ऐसा तोहफा देना तो बनता है, जो हमेशा उन्हें आपकी याद दिलाए।
रिश्तों में महंगे गिफ्ट से ज्यादा मायने फीलिंग्स की होती है, जो आप अपने दोस्त के लिए महसूस करते हैं। अगर आप भी सोच रहे हैं कि इस बार अपने बेस्ट फ्रेंड को क्या गिफ्ट दें, तो ये 10 शानदार आइडियाज आपके काम आ सकते हैं।
पर्सनलाइज्ड गिफ्ट्स
अपने दोस्त के नाम या फोटो वाला कॉफी मग, कुशन, टी-शर्ट, की-चेन या फोटो फ्रेम गिफ्ट करें। पर्सनलाइज्ड गिफ्ट हमेशा खास महसूस कराते हैं। बाजार में ऐसे कई ऑप्शन मौजूद है।
सम्बंधित ख़बरें
Happy Friendship Day 2026: जब झगड़ों पर भारी पड़ी दोस्ती, इन बॉलीवुड सितारों ने दी सच्ची दोस्ती की मिसाल
Happy Friendship Day 2026: दोस्तों को भेजें दिल जीत लेने वाले विशेज, इंस्टा मैसेज और व्हाट्स ऐप स्टेटस
Friendship Day 2026: कृष्ण-सुदामा से राम-हनुमान तक, पौराणिक मित्रताओं से सीखें सच्ची दोस्ती के 5 अनमोल सबक
Friendship Day 2026: दोस्ती का जश्न होगा दोगुना, फ्रेंडशिप डे पर दोस्तों संग सुनें ये दिल छू लेने वाले गाने
फ्रेंडशिप डे गिफ्ट (फोटो. सोशल मीडिया)
मेमोरी स्क्रैपबुक
दोस्ती की पुरानी तस्वीरें, मूवी टिकट, छोटे-छोटे नोट्स और यादगार पलों को एक स्क्रैपबुक या फोटो एल्बम में सजाकर गिफ्ट करें। यह इमोशनल और लाइफटाइम यादगार तोहफा बन सकता है।
हैंडरीटेन लेटर
डिजिटल दौर में हाथ से लिखा एक खत सबसे अनमोल गिफ्ट हो सकता है। इसमें अपने दोस्त के लिए दिल की बातें, पुरानी यादें और भविष्य के वादे लिखें।
सेल्फ केयर हैंपर
अगर आपका दोस्त स्किनकेयर, वेलनेस या रिलैक्सेशन पसंद करता है, तो फेस मास्क, कैंडल, चॉकलेट, कॉफी, हर्बल टी और बॉडी केयर प्रोडक्ट्स का एक छोटा-सा हैम्पर तैयार करें।
फ्रेंडशिप डे गिफ्ट (फोटो. सोशल मीडिया)
इंडोर प्लांट
एक छोटा-सा इंडोर प्लांट दोस्ती की तरह बढ़ते रिश्ते का प्रतीक माना जाता है। इसके साथ एक प्यारा-सा नोट जोड़ दें, तो गिफ्ट और भी खास बन जाएगा।
हॉबी स्टार्टर किट
अगर आपके दोस्त को पेंटिंग, गार्डनिंग, फिटनेस, कुकिंग या म्यूजिक का शौक है, तो उसकी पसंद के अनुसार एक हॉबी किट भी गिफ्ट किया जा सकता है। यह उपयोगी भी होगी और उन्हें नई चीजें सीखने के लिए प्रेरित भी करेगी।
फ्रेंडशिप डे गिफ्ट (फोटो. सोशल मीडिया)
एक्सपीरियंस गिफ्ट
सिर्फ सामान ही नहीं, यादें भी गिफ्ट की जा सकती हैं। साथ में मूवी, कॉन्सर्ट, कैफे डेट, पॉटरी क्लास या वीकेंड ट्रिप प्लान करें। ऐसे अनुभव लंबे समय तक याद रहते हैं।
पर्सनलाइज्ड प्लेलिस्ट
आप दोनों के पसंदीदा गानों की एक स्पॉटीफाई या यूट्यूब प्लेलिस्ट बनाकर शेयर करें। चाहें तो उसके साथ QR Code वाला की-चेन भी बनवा सकते हैं।
मैचिंग एक्सेसरीज
मैचिंग फ्रेंडशिप ब्रेसलेट, नेकलेस, मग, मोबाइल कवर या टी-शर्ट आपकी दोस्ती की खूबसूरत निशानी बन सकते हैं।
फ्रेंडशिप डे गिफ्ट (फोटो. सोशल मीडिया)
सरप्राइज वीडियो मैसेज
दोस्त के परिवार और कॉमन फ्रेंड्स से छोटे-छोटे वीडियो मैसेज रिकॉर्ड करवाकर एक वीडियो बनाएं। यह सरप्राइज उन्हें भावुक भी करेगा और हमेशा याद रहेगा।
