-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Travel »
- Enjoy A Long Weekend 15 Budget Friendly Travel Ideas Near Delhi Mumbai Bengaluru
कम बजट में लॉन्ग वीकेंड करें एन्जॉय, दिल्ली-मुंबई और बेंगलुरु के पास 15 बजट-फ्रेंडली ट्रैवल आइडिया
- Written By: पूजा सिंह
Travel Ideas: लॉन्ग वीकेंड पर कम बजट में आप शानदार ट्रिप प्लान कर सकते हैं। दिल्ली, मुंबई या बेंगलुरु से ₹8,000 में 2-3 दिन की नेचर, एडवेंचर और इतिहास से भरपूर यात्रा का आनंद लिया जा सकता है।

कम बजट में लॉन्ग वीकेंड करें एन्जॉय (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Budget-Friendly Travel Ideas: छुट्टियां आते ही अक्सर लोग सोचते हैं कि एक यादगार ट्रिप के लिए भारी भरकम बजट की जरूरत होती है। हालांकि, स्मार्ट प्लानिंग के साथ, आप कम बजट में भी शानदार यात्रा कर सकते हैं। दिवाली के साथ आने वाला लॉन्ग वीकेंड आपके घूमने के शौक को पूरा करने का बेहतरीन मौका है। अपने बजट के अनुसार आप यात्रा का प्लान बनाकर इन जगहों पर घूम सकते हैं।
अगर आप दिल्ली, मुंबई या बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में रहते हैं, तो आपके पास कई शानदार और बजट-फ्रेंडली विकल्प हैं, जहां आप ₹8,000 या उससे भी कम में दो से तीन दिन की ट्रिप पर जा सकते हैं। ये जगहें नेचर, एडवेंचर और इतिहास का बेहतरीन मेल हैं।
दिल्ली के पास घूमने की सस्ती और मजेदार जगहें
दिल्ली से यात्रा की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह उत्तर भारत के ज्यादातर फेमस टूरिस्ट स्पॉट्स के बेहद नजदीक है। यहां ₹6,000 से कम के बजट में 6 बेहतरीन विकल्प दिए गए हैं:
सम्बंधित ख़बरें
नेपाल की इन 10 खूबसूरत जगहों को देख कर दिल कहेगा – एक बार तो यहां जाना बनता है
Passport Fee Hike: विदेश घूमने का प्लान है? पहले जान लें, पासपोर्ट बनवाना अब हो गया महंगा
बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए खुशखबरी! 3 जुलाई से शुरू होगी यात्रा, रास्ते में मिलेंगे स्वर्ग जैसे नजारें
अकोला में जगन्नाथपुरी जैसी आस्था, ईसापुर में निकाली जाएगी भव्य रथयात्रा, महाराष्ट्रभर से जुटेंगे श्रद्धालु
- मैकलोडगंज:- यह खूबसूरत हिल स्टेशन शांत माहौल और तिब्बती संस्कृति के लिए जाना जाता है। यहां का त्रिउंड ट्रेक ख़ास पहचान है।
- 2 दिन का अनुमानित खर्च: ₹4,500
- ऋषिकेश:- योग, मेडिटेशन और रिवर राफ्टिंग जैसी एडवेंचर एक्टिविटी पसंद करने वालों के लिए यह जगह परफेक्ट है।
- 3 दिन का अनुमानित खर्च: ₹5,500
- नीमराना किला:- राजसी माहौल में एक वीकेंड बिताने के लिए यह किला और इसकी जिप लाइनिंग एक्टिविटी एकदम परफेक्ट हैं।
- 2 दिन का अनुमानित खर्च: ₹5,500
- हरिद्वार:- गंगा आरती, मंदिर दर्शन और धार्मिक एक्सपीरियंस के लिए यह एक सस्ती और शांति से भरी जगह है।
- 2 दिन का अनुमानित खर्च: ₹4,400
- आगरा:- ताजमहल और मुगल इतिहास से जुड़ी यात्रा के लिए आगरा एक शानदार ऑप्शन है।
- 2 दिन का अनुमानित खर्च: ₹5,400
मुंबई से कम बजट में वीकेंड ट्रिप के लिए बेहतरीन जगहें
मुंबई के आसपास हरे-भरे पहाड़, समुद्र तट और ट्रेकिंग स्पॉट्स हैं, जो कम बजट में भी खूब मजा देते हैं। यहाँ ₹4,000 से कम के बजट में 4 शानदार विकल्प हैं:
- लोनावला:- यह जगह मानसून में जन्नत लगती है। झरने, ट्रेक और हरियाली के बीच सुकून भरा वीकेंड बिताने के लिए यह आदर्श है।
- 2 दिन का अनुमानित खर्च: ₹3,400
- माथेरान:- यह बिना गाड़ियों वाली जगह ट्रैकिंग और शांति पसंद करने वालों के लिए बेहतरीन है। यह मुंबई से कम बजट में वीकेंड ट्रिप के लिए सबसे अच्छी जगह है।
- 2 दिन का अनुमानित खर्च: ₹3,700
- कर्नाला:- अगर आप बस एक छोटा ब्रेक और एडवेंचर चाहते हैं तो कर्नाला ट्रेकिंग और पक्षी अभयारण्य वाली जगह आपके लिए है।
- 2 दिन का अनुमानित खर्च: ₹2,500
- अलीबाग:- समुद्र किनारे रिलैक्स करने और सीफूड खाने के लिए यह एकदम सही जगह है। वहीं इगतपुरी फोटोग्राफरों और नेचर लवर्स के लिए एक छुपा हुआ खजाना है।
बेंगलुरु के पास सस्ते और सुंदर ट्रैवल डेस्टिनेशन
बेंगलुरु के आसपास कई ऐसे डेस्टिनेशन हैं जहाँ आप रोड ट्रिप के जरिए आसानी से पहुंच सकते हैं। यहाँ हरे-भरे कॉफी बागान और ऑफबीट ट्रेकिंग स्पॉट्स आपको एक बिल्कुल अलग एक्सपीरियंस देते हैं।
- नंदी हिल्स:- यह एक दिन की शॉर्ट ट्रिप के लिए बढ़िया ऑप्शन है, जहाँ प्राकृतिक सुंदरता का मज़ा लिया जा सकता है।
- 1 दिन का अनुमानित खर्च: ₹700
- चिकमगलूर:- कॉफी और नेचर का एक खूबसूरत मेल, यह जगह फोटोग्राफी और ट्रैकिंग के लिए शानदार है।
- 2 दिन का अनुमानित खर्च: ₹4,700
- सकलेशपुर:- कम भीड़-भाड़ में अच्छा समय बिताना चाहते हैं तो सकलेशपुर ऑफबीट डेस्टिनेशन बेस्ट है।
- 2 दिन का अनुमानित खर्च: ₹4,400
- मैसूर:- शाही महल, लोकल बाजार और पुराने मंदिरों के साथ यह शहर संस्कृति से भरपूर सुंदर ट्रैवल डेस्टिनेशन है।
- कूर्ग:- कॉफी बागान, झरने और हरियाली के साथ यह एक परफेक्ट हिल स्टेशन है और बेंगलुरु के पास सस्ते डेस्टिनेशन में से एक है।
एक और स्मार्ट टिप: अपने बजट को और कम करने तथा 10,000 रुपये के अंदर रखने के लिए, आप यात्रा के लिए ट्रेन या बस का उपयोग कर सकते हैं और ठहरने के लिए हॉस्टल या होमस्टे चुन सकते हैं।
Enjoy a long weekend 15 budget friendly travel ideas near delhi mumbai bengaluru
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 11 July 2026: शनिवार को किस राशि का लगेगा जैकपॉट, जानिए 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Jul 11, 2026 | 12:05 AMएक्स हसबैंड नागा चैतन्य के भाई अखिल अक्किनेनी को समांथा ने दी शुभकामनाएं, एक्टर ने ऐसे कहा शुक्रिया
Jul 10, 2026 | 11:35 PMशहडोल के सरकारी स्कूल में सांस्कृतिक मंच पर लग रही पाठशाला; गैस सिलेंडर के साए में मासूम बच्चे कर रहे पढ़ाई
Jul 10, 2026 | 11:31 PMCM मोहन यादव ने दो पहिया वाहन और पैदल चल कर किया शहर का भ्रमण; सिंहस्थ के निर्माण कार्यों का लिया जायजा
Jul 10, 2026 | 11:15 PMआगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PMकर्ज के बोझ से मिलेगी राहत, CM फडणवीस ने किसानों के लिए इतने लाख तक कृषि कर्जमाफी का किया ऐलान
Jul 10, 2026 | 11:09 PM‘किस बात की तनख्वाह लेते हो’ फिरोजाबाद में सफाई व्यवस्था पर मेयर कामिनी राठौर और सफाईकर्मियों में तीखी बहस
Jul 10, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:57 PM
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PM
“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PM
मनीष कश्यप पर FIR दर्ज! क्या दोबारा जाएंगे जेल? नितिन गडकरी और टोयोटा विवाद का सच आया सामने। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:17 PM
मात्र 27 सेकंड और मौत को दी मात! रेलवे गेटमैन की बहादुरी देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:23 PM
₹102 क्यों, ₹82 क्यों नहीं? अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल और E20 फ्यूल की कीमतों पर उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:39 PM














