देशभर में गूंजा हर-हर महादेव: सावन के पहले सोमवार पर आस्था का जनसैलाब, देखें VIDEO
Sawan Somwar: सावन के पहले सोमवार पर देशभर के शिवालयों और ज्योतिर्लिंगों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। काशी, उज्जैन, सोमनाथ और देवघर में विशेष पूजा-अर्चना और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।
- Written By: अक्षय साहू
सावन के पहले सोमवार में शिव मंदिरों में उमड़ा भक्तों का सैलाब (सोर्स- सोशल मीडिया)
Sawan First Somwar 2026: आज 3 अगस्त 2026 को सावन महीने का पहला सोमवार है और पूरे देश में शिवभक्ति की अद्भुत लहर देखने को मिल रही है। सुबह की पहली किरण के साथ ही देश के तमाम बड़े शिवालयों और ज्योतिर्लिंगों में भक्तों का तांता लग गया है। श्रद्धालु लंबी-लंबी कतारों में खड़े होकर अपने आराध्य देव महादेव का आशीर्वाद लेने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं।
सनातन परंपरा में सावन के महीने को भगवान शिव का सबसे प्रिय महीना माना जाता है। मान्यता है कि इसी पावन महीने में माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए घोर तपस्या की थी। यही वजह है कि सावन के सोमवार का महत्व और भी बढ़ जाता है और लोग इस दिन जलाभिषेक कर सुख-शांति की कामना करते हैं।
काशी में मंगला आरती में जुटे भक्त
श्री काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग मंगला आरती श्रृंगार | 2026 Shri Kashi Vishwanath Jyotirlinga Mangala Aarti Shringar | 2026 pic.twitter.com/hoiEoE8sUz — 12 Jyotirlingas Of Mahadev (@12Jyotirling) August 3, 2026
सम्बंधित ख़बरें
गुरु का बुध के नक्षत्र में गोचर: 19 अगस्त से इन 4 राशियों की पलटेगी किस्मत, बरसेगी देवगुरु की असीम कृपा
Sawan Vrat Recipe: सामा चावल की खीर से करें सावन सोमवार की शुरुआत, जानें झटपट रेसिपी
Explainer: PM मोदी ने किया माफ…फिर भी छात्राओं को मिल रही रेप की धमकी, डॉक्सिंग पर क्या कहता है कानून?
भारत-पाक सीमा पार से तस्करी का भंडाफोड़: ड्रोन के जरिए भेजी गई 10 किलो हेरोइन और 11 पिस्टल बरामद, एक गिरफ्तार
मोक्ष की नगरी काशी में आज सुबह का नजारा अलौकिक था। काशी विश्वनाथ मंदिर में भगवान विश्वेश्वर की भव्य ‘मंगला आरती’ की गई, जिसमें शामिल होने के लिए दूर-दूर से भक्त पहुँचे थे। भक्त हाथों में गंगाजल, बेलपत्र और फूल लेकर बाबा का जलाभिषेक करने के लिए कतारों में खड़े दिखे। पूरा मंदिर परिसर शिव के जयकारों से गूंज उठा है।
उज्जैन में विशेष अभिषेक
#WATCH उज्जैन(मध्य प्रदेश): सावन के पहले सोमवार को महाकालेश्वर मंदिर में महाकाल भस्म आरती की गई। pic.twitter.com/o9nbwEVyRA — ANI_HindiNews (@AHindinews) August 3, 2026
मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर मंदिर में भी भगवान शिव का विशेष अभिषेक और श्रृंगार किया गया। आज इनकी प्रसिद्ध झांकी भी निकाली जाएगी। गुजरात में अरब सागर के किनारे स्थित प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ मंदिर में भी सुबह से ही आस्था का माहौल बना हुआ है। श्रद्धालु भगवान शिव को जल चढ़ाकर अपनी मनोकामनाएं पूरी होने का आशीर्वाद मांग रहे हैं।
देवघर में भी उमड़ी भारी भीड़
झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में भी सावन के पहले सोमवार पर श्रद्धालुओं का भारी जमावड़ा लगा है। यहाँ की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय प्रशासन काफी मुस्तैद है। देवघर के एसपी प्रवीण पुष्कर ने जानकारी दी है कि आज करीब 2 से 3 लाख लोगों की भीड़ जुटने की उम्मीद है।
#WATCH देवघर, झारखंड: सावन महीने के पहले सोमवार के मौके पर बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। pic.twitter.com/KHVsDCJdkn — ANI_HindiNews (@AHindinews) August 3, 2026
भीड़ को नियंत्रित करने और भक्तों की सुरक्षा के लिए रात से ही पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) के सदस्य और जवान चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद हैं ताकि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के जलार्पण कर सकें। प्रशासन ने हर स्तर पर पुख्ता इंतजाम किए हैं ताकि सावन का यह पहला बड़ा दिन शांतिपूर्वक संपन्न हो सके।
शिवभक्ति में डूबा पूरा देश
सिर्फ बड़े मंदिर ही नहीं, बल्कि गांव और शहरों के छोटे-छोटे शिवालयों में भी भक्तों की भारी भीड़ देखी जा रही है। लोग सुबह-सुबह स्नान करके शिव मंदिरों की ओर रुख कर रहे हैं। कोई बेलपत्र चढ़ा रहा है तो कोई दूध और जल से महादेव को प्रसन्न करने में जुटा है। सावन के इस पहले सोमवार ने पूरे देश को एक सूत्र में पिरो दिया है।
यह भी पढ़ें- Birthday Horoscope: 3 अगस्त को जन्मे बच्चे होंगे शांत, बुद्धिमान और सफलता पाने वाले, जानें कैसा रहेगा भविष्य
सावन का यह उत्साह केवल उत्तर भारत तक ही सीमित नहीं है, बल्कि दक्षिण से लेकर पश्चिम तक हर मंदिर में आज शिवभक्तों का ही रेला है। भगवान शिव को प्रिय यह महीना सभी के जीवन में खुशहाली और शांति लाए, इसी प्रार्थना के साथ हर भक्त आज महादेव की शरण में है।
