घर पर बनाना हो रेस्टोरेंट जैसा जायकेदार वेज फ्राइड राइस, तो इस रेसिपी को करें ट्राई, चौंक जाएंगे खाने वाले

Restaurant Style Veg Fried Rice Recipe : अगर आप घर पर रेस्टोरेंट जैसा स्वादिष्ट वेज फ्राइड राइस बनाना चाहते हैं, तो यह आसान रेसिपी आपके लिए है। बचे हुए चावल और कुछ सब्जियों से मिनटों में तैयार करें।
Restaurant Style Veg Fried Rice At Home
वेज फ्राइड राइस की सिंपल रेसिपी(सौ.सोशल मीडिया)
Updated on

Restaurant Style Veg Fried Rice At Home: फ्राइड राइस बहुत ही लोकप्रिय व्यंजन है। ज्यादातर लोगों के फेवरेट होते हैं, रेस्टोरेंट जैसा स्वाद पाने के लिए अक्सर लोग इसे बाहर से ऑर्डर करते हैं। लेकिन अगर आपके घर में बचे हुए चावल हैं, तो आप उनसे बेहद आसानी से रेस्टोरेंट-स्टाइल टेस्टी और हेल्दी वेज फ्राइड राइस बना सकते हैं। खास बात यह है कि इसे तैयार करने में बहुत कम समय लगता है और इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि हर कोई उंगलियां चाटता रह जाएगा। आइए बिना देर किए जानते है वेज फ्राइड राइस की सिंपल रेसिपी-

वेज फ्राइड राइस बनाने की सामग्री

  • 2-3 कप उबले हुए चावल
  • 1 छोटा चम्मच बारीक कटी गाजर
  • 1 छोटा चम्मच बारीक कटी बीन्स
  • 1/2 कप पनीर
  • 1/2 कप शिमला मिर्च
  • 5-6 लंबाई में कटी पत्ता गोभी
  • 4-5 टुकड़ों में कटे बेबीकॉर्न
  • 1/2 कप पीनट्स
  • 1 बड़ा चम्मच तेल
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च
  • 1/2 चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • 2 बड़े चम्मच बारीक कटी प्याज
  • 1/4 अदरक लहसुन पेस्ट
  • 1 बड़ा चम्मच सोया सॉस
  • स्वादानुसार नमक
  • 2 बड़ी बारीक कटी हरी मिर्च

वेज फ्राइड राइस बनाने की विधि

  • वेज फ्राइड राइस बनाने के लिए किसी एक बर्तन में तेल डालें और गर्म होने के बाद सबसे पहले जीरा भून लें।
  • उसके बाद अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च भून लें।
  • फिर इसमें गाजर, बीन्स, शिमला मिर्च, पत्तागोभी और बेबीकॉर्न डालकर फ्राई कर लें।
  • बचे हुए 2-3 कप चावल डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
  • फिर थोड़ी देर तक चावलों को तेज आंच पर चलाते रहें।
  • ध्यान रहे कि ऐसा करते समय चावल टूटे नहीं।
  • जब ऐसा लगे कि सब्जियां हल्की सी फ्राई हो गईं है तो उसमें नमक, काली मिर्च पाउडर और सोया सॉस मिला दें।
  • इसे कम से कम एक मिनट तक पकाना है।
  • आप चाहें तो ऊपर से रोस्टेड पीनट्स भी डाल सकते हैं।
  • आपके गरमा गर्म फ्राइड राइस बनकर तैयार हैं।
  • इन्हें वेज मंचूरियन या चिली पनीर के साथ परोसें।

फ्राइड राइस स्वादिष्ट होने के साथ-साथ आपको तुरंत ऊर्जा देता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं जो ताकत बढ़ाते है। घर पर बनी सब्जियों वाली फ्राइड राइस में प्रोटीन, विटामिन और फाइबर भी मिलता है। जो सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com