- Hindi News »
- Health »
- Overhydration Side Effects Excessive Thirst Causes Anemia Dry Mouth Symptoms
सावधान! गर्मियों में ज्यादा पानी है खतरे की घंटी! शरीर में हो सकती है इन 2 चीजों की कमी
- Written By: प्रीति शर्मा
Excessive Thirst Causes: गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी होता है लेकिन जरूरत से ज्यादा पानी पीना भी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं।

गर्मी में पानी पीता व्यक्ति (सोर्स. फ्रीपिक)
Overhydration Side Effects: भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच खुद को हाइड्रेटेड रखना सेहत के लिए सबसे जरूरी माना जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ अक्सर दिन में 8-10 गिलास पानी पीने की सलाह देते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि जरूरत से ज्यादा पानी पीना भी आपके शरीर के लिए घातक हो सकता है। चिकित्सा विज्ञान में इसे ओवरहाइड्रेशन या वाटर टॉक्सिसिटी कहा जाता है। यह स्थिति शरीर के आंतरिक संतुलन को बिगाड़ सकती है और गंभीर बीमारियों को न्योता दे सकती है।
जब पानी ही बन जाए समस्या
जब हम शरीर की आवश्यकता से अधिक पानी पीते हैं तो रक्त में सोडियम का स्तर तेजी से गिरने लगता है। इस स्थिति को हाइपोनेट्रेमिया कहा जाता है। सोडियम की कमी के कारण शरीर की कोशिकाओं में सूजन आ जाती है जिसका सबसे बुरा असर मस्तिष्क पर पड़ता है। अत्यधिक पानी पीने से किडनी पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है जिससे थकान, सिरदर्द, मतली और भ्रम जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
बार-बार प्यास लगना
अगर भरपूर पानी पीने के बाद भी आपका गला बार-बार सूख रहा है तो इसे केवल गर्मी का असर समझकर नजरअंदाज न करें। यह शरीर में छिपी कुछ गंभीर कमियों का संकेत हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Pineapple Benefits: गर्मी में अनानास खाने से डिहाइड्रेशन ही नहीं, पीरियड्स के दर्द में भी मिलता है आराम
Raw Papaya Benefits: सुबह-सुबह खाली पेट कच्चा पपीता खाने के फ़ायदे जानकर रह जाएंगे हैरान! आज़मा कर भी देखिए
Oura Ring 5 लॉन्च: अब उंगली में पहनी रिंग बताएगी हेल्थ का पूरा हाल, AI फीचर्स और नई तकनीक से लेंस
गड़चिरोली में स्वास्थ्य क्षेत्र की बड़ी उपलब्धि, महिला स्वास्थ्य को नई दिशा; एक दिन में 27 सफल सर्जरी
एनीमिया
शरीर में आयरन की कमी होने पर एनीमिया की स्थिति पैदा होती है। जब शरीर में हीमोग्लोबिन कम होता है तो अंगों तक ऑक्सीजन ले जाने के लिए हृदय को अधिक मेहनत करनी पड़ती है जिससे डिहाइड्रेशन महसूस होता है और बार-बार प्यास लगती है।
ड्राई माउथ
कई बार समस्या प्यास की नहीं बल्कि मुंह सूखने की होती है। जब मुंह में मौजूद सलाइवा ग्लैंड्स पर्याप्त लार नहीं बना पाते तो गला और मुंह लगातार सूखा महसूस होता है। लार न केवल भोजन पचाने में मदद करती है बल्कि मुंह के संक्रमण को भी रोकती है।
यह भी पढ़ें:- कहीं आप तो नहीं बन रहे ओवर कंट्रोलिंग पैरेंट? जानें बच्चों से डील करने का सबसे बेस्ट तरीका
इन बीमारियों का भी हो सकता है संकेत
अत्यधिक प्यास लगना डायबिटीज का एक प्रारंभिक लक्षण हो सकता है। इसके अलावा पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे डायरिया या दवाओं के साइड इफेक्ट्स के कारण भी शरीर से तरल पदार्थ तेजी से बाहर निकलते हैं जिससे प्यास का तंत्र सक्रिय हो जाता है।
कितना पानी है आपके लिए सही
प्यास शरीर का एक नेचुरल अलार्म सिस्टम है। प्यास लगने पर ही पानी पिएं। यदि आप बिना प्यास के केवल हेल्दी रहने के चक्कर में जबरदस्ती पानी पी रहे हैं तो सावधान हो जाएं। गर्मी के मौसम में पानी के साथ-साथ ओआरएस, नारियल पानी या नींबू पानी का सेवन करें ताकि शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बना रहे।
यदि आपको लंबे समय से असामान्य प्यास लग रही है या पानी पीने के बावजूद थकान महसूस होती है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और ब्लड टेस्ट करवाएं।
Overhydration side effects excessive thirst causes anemia dry mouth symptoms
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
UPI यूजर्स हो जाएं सावधान, ये सेटिंग ऑन नहीं की तो खाते से उड़ सकते हैं पैसे, NPCI भी दे चुका है चेतावनी
May 31, 2026 | 03:13 AMSambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMभक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM














