-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Heat Stroke And Dehydration Prevention Tips What To Avoid In Summer
Heat Stroke:लू और डिहाइड्रेशन से बचने के असरदार नुस्खे नोट कीजिए, जानिए किन चीजों से करें पूरी तरह परहेज़
- Written By: सीमा कुमारी
Heat Stroke And Precautions:गर्मियों में लू और डिहाइड्रेशन से बचने के लिए खान-पान, पर्याप्त पानी और कुछ जरूरी सावधानियां अपनाकर इन समस्याओं से आसानी से बचा जा सकता है।

Heat Stroke Prevention Tips ( सौ. सोशल मीडिया)
Heat Stroke Prevention Tips: उत्तर भारत में भीषण गर्मी की शुरूआत हो चुकी हैं। तपती धूप और गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। ऐसे में लू से बचने के लिए सिर्फ बाहरी सुरक्षा काफी नहीं। बल्कि इस मौसम में खानपान पर खास ध्यान देना चाहिए ।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, गर्मी के मौसम में पोषण का ध्यान रखना काफी जरूरी है, वरना कमजोरी और चक्कर आने की समस्या हो सकती है। ऐसे में आइए जानते है तपती गर्मी में क्या खाना चाहिए और किन चीजों से परहेज करना चाहिए।
Heat Stroke लू और डिहाइड्रेशन से बचने के लिए क्या खाए ?
गर्मी से लड़ने के लिए आपके शरीर को ऐसे फूड्स की जरूरत होती है जो पानी से भरपूर हों और तासीर में ठंडे हों-
सम्बंधित ख़बरें
Lingerie Shopping Tips: सही ब्रा खरीदना क्यों है इतना मुश्किल? जानिए कैसे चुनें अपनी बॉडी के लिए परफेक्ट फिट
Friendship Day: 90 के दशक में क्यों खास थी फ्रेंडशिप डे? बैंड से लेकर हैंडमेड कार्ड तक, हर चीज थी खास
Friendship Day: बेस्ट फ्रेंड के साथ जरूर देखें दोस्ती पर बनी ये 9 बॉलीवुड फिल्में, याद आ जाएंगे पुराने दिन
World ORS Day 2026: हर साल लाखों लोगों की जान बचाता है ORS, जानें कैसे करता है शरीर में पानी की कमी पूरी
-
पानी से भरपूर फल और सब्जियां
गर्मियों में लू और डिहाइड्रेशन से बचने के लिए तरबूज, खरबूजा, खीरा और ककड़ी आदि का खूब सेवन करें। यह गर्मियों के लिए ये सुपरफूड हैं। इनमें पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो आपके शरीर में हाइड्रेटेड रखते हैं।
-
खट्टे फल
लू और डिहाइड्रेशन से बचने के लिए पानी से भरपूर फल और सब्जियों के सेवन के अलावा खट्टे फल का सेवन करना फायदेमंद हो सकता हैं। संतरा, नींबू और मौसंबी जैसे खट्टे फलों में विटामिन-सी और पानी से भरपूर होते हैं, जो इम्युनिटी बढ़ाने और गर्मी से लड़ने में मदद करते हैं।
-
नारियल पानी और छाछ
लू और डिहाइड्रेशन से बचने के लिए नारियल पानी और छाछ का भी सेवन कर सकते हैं। नारियल पानी नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट्स का सबसे अच्छा सोर्स है। वहीं, एक गिलास ठंडी छाछ न केवल शरीर को ठंडा रखती है, बल्कि पाचन में भी सुधार करती है।
-
सत्तू का शरबत
भारत में सदियों से सत्तू को गर्मी का रामबाण इलाज माना गया है। यह शरीर को तुरंत एनर्जी देता है और लू से बचाता है। इसी तरह, कच्चे आम से बना आम पन्ना लू लगने के जोखिम को कम करता है और शरीर को रिफ्रेश करता है।
यह भी पढ़ें: –Vitamin D : विटामिन डी की कमी: सिर्फ धूप काफी नहीं! इन 5 तरह के लोगों को सप्लीमेंट लेना है बेहद जरूरी।
किन चीजों से करें सख्त परहेज?
- ज्यादा नमक और मिर्च-मसाले– ज्यादा नमक वाला खाना शरीर से पानी सोख लेता है, जिससे डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ सकती है। वहीं मसालेदार खाना शरीर में गर्मी पैदा करता है।
- तला-भुना और हैवी खाना- समोसे, पकौड़े या ज्यादा तेल वाला खाना पचाने में शरीर को बहुत मेहनत करनी पड़ती है, जिससे भारीपन महसूस होता है और अपच की समस्या हो सकती है।
- हाई प्रोटीन मीट- गर्मी के मौसम में पाचन तंत्र धीमा हो जाता है। ऐसे में रेड मीट या ज्यादा मात्रा में मीट खाना पाचन को परेशान कर सकता है।
- ज्यादा मात्रा में चाय और कॉफी- कैफीन के कारण बार-बार पेशाब आने की समस्या होती है, जिससे शरीर का पानी बाहर निकल जाता है। इससे बॉडी डिहाइड्रेट हो सकती है। इसलिए गर्मी के मौसम में सीमित मात्रा में ही चाय या कॉफी पिएं।
Heat stroke and dehydration prevention tips what to avoid in summer
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Shirdi News: शिर्डी में साईं बाबा को चढ़ा 1 करोड़ का स्वर्ण मुकुट, गुरु पूर्णिमा पर भक्त की अनूठी गुरु दक्षिणा
Jul 29, 2026 | 03:50 PMराज्यसभा में पास हुआ वंदे मातरम बिल, अपमान करने पर मिलेगी 3 साल की सजा
Jul 29, 2026 | 03:47 PM‘क्या देकर मिनिस्टर बन गई…’ कंगना रनौत के बयान पर राखी सावंत का पलटवार, वीडियो हुआ वायरल
Jul 29, 2026 | 03:45 PMDell ने भारत में लॉन्च किए धांसू AI लैपटॉप, XPS 13 से Alienware 15 तक मिले दमदार फीचर्स, जानिए कीमत और खासियत
Jul 29, 2026 | 03:41 PMLingerie Shopping Tips: सही ब्रा खरीदना क्यों है इतना मुश्किल? जानिए कैसे चुनें अपनी बॉडी के लिए परफेक्ट फिट
Jul 29, 2026 | 03:38 PMआंबेगांव के 1,578 किसानों को 9.85 करोड़ रुपये की कर्जमाफी मंजूर, महाआईटी पोर्टल पर 3,389 प्रविष्टियां
Jul 29, 2026 | 03:38 PMआयुक्त जी. श्रीकांत का निर्देश: देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एलोरा में ठोस कचरे का हो प्रबंधन
Jul 29, 2026 | 03:35 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM













