मेथी और मटर के साथ बनाएं टेस्टी ये रेसिपी, सर्दियों में स्वाद के साथ सेहत को मिलेगा फायदा
Healthy Methi Matar Malai Recipe: सर्दियों में मेथी और मटर दोनों ही हरी सब्जियां कमाल की स्वादिष्ट लगती हैं और अगर इनका कॉम्बिनेशन बना दिया जाए तो न सिर्फ आपको बेहतरीन स्वाद मिलता है।
- Written By: दीपिका पाल
मेथी मटर मलाई रेसिपी (सौ.सोशल मीडिया)
Methi Matar Malai Recipe in Hindi: सर्दियों का मौसम चल रहा है इस मौसम में सेहत का अच्छी तरह से ख्याल रखना जरूरी होता है वहीं पर कई मौसमी सब्जियां भी इस मौसम में ही खाने के लिए मिलती है। सर्दियों में मेथी और मटर दोनों ही हरी सब्जियां कमाल की स्वादिष्ट लगती हैं और अगर इनका कॉम्बिनेशन बना दिया जाए तो न सिर्फ आपको बेहतरीन स्वाद मिलता है।
आप मेथी और मटर के साथ कुछ यूनिक का प्लान करना चाहते है तो,क्रीमी सब्जी बना सकते है। यहां पर खास मौके पर इस डिश का टेस्ट आपके दिन को बना देता है। आज हम आपको मेथी और मटर मलाई रेसिपी के बारे में बता रहे है जो स्वाद ही नहीं सेहत का जरिया है।
जानिए मेथी मटर मलाई की सब्जी बनाने का तरीका
क्या चाहिए सामग्री
सम्बंधित ख़बरें
Cheesy Corn Fritter Recipe: सिर्फ 15 मिनट में बनाएं टेस्टी कॉर्न की यह रेसिपी, बारिश का मजा हो जाएगा दोगुना
Dalma Recipe: भगवान जगन्नाथ का प्रिय दालमा, जानें दाल और सब्जियों से भरपूर इस पौष्टिक डिश की आसान रेसिपी
Healthy Homemade Chocolate: घर पर बनाएं टेस्टी और हेल्दी चॉकलेट, कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाएगी रेसिपी
Raksha Bandhan: नारियल से मिनटों में तैयार करें ये 3 टेस्टी स्वीट डिश, भाई-बहन का त्योहार होगा और भी खास
250 ग्राम मेथी, 2 से 3 प्याज, 5 से 6 हरी मिर्च, 2 इंच अदरक, 10 से 15 लहसुन की कलियां, 2 बड़े चम्मच मूंगफली, 2 सूखी लाल मिर्च, 1 छोटा चम्मच चना दाल, 2-3 टमाटर, 1 छोटा चम्मच साबुत धनिया, 1 छोटा चम्मच तिल, आधा छोटा चम्मच काली मिर्च, 2 से 3 बड़े चम्मच तेल, 1 छोटा चम्मच जीरा, आधा कप हरी मटर, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर.
मेथी मटर मलाई की रेसिपी
- सबसे पहले आप मेथी को साफ करके दो से तीन पानी से अच्छी तरह से धो लें और फिर इसे बारीक काट लें.
- अब एक पैन गर्म करें. इसमें मूंगफली के दाने डालकर हल्की आंच पर चलाते हुए रोस्ट करें. इसमें डेढ़ से दो मिनट लगेंगे.
- अब चना दाल, सूखी लाल मिर्च, साबुत धनिया, सफेद तिल और काली मिर्च भी इसी पैन में डालकर साथ में भून लें.
- मूंगफली के दाने के साथ ही रोस्ट किए गए सारे मसाले हल्के ठंडे होने के बाद सारी चीजों को एक साथ में ब्लेंड कर लें. इसमें थोड़ा सा पानी डालें ताकि एक स्मूथ पेस्ट बन जाए.
- अब एक पैन में ऑयल डालकर गर्म करें और फिर इसमें जीरा चटका लें. इसके बाद इसमें बारीक कटा लहसुन भी एड कर दें. इसे थोड़ा गोल्डन होने तक भूनें.
- इसके बाद बारीक कटी या फिर कद्दूकस की गई अदरक और हरी मिर्च भी पैन में डालकर कुछ देर के लिए भूनें, लेकिन इसे बहुत ज्यादा नहीं भूनना है.
- हरी मिर्च, अदरक के बाद बारीक कटा प्याज भी इसमें डाल दें और इसे सॉफ्ट होने तक पकाएं. इसके बाद इसमें हरी मटर के दाने भी डाल दें.
- मटर को कुछ देर भूनने के बाद कटे हुए टमाटर डालें और साथ में थोड़ा सा नमक भी डाल दें. इसे भून लें और गलने तक ढककर पकाएं.
- मटर और टमाटर गल जाएं तो उसमें हल्दी, लाल मिर्च डालकर मिलाएं.इसके बाद इसमें कटी हुई हरी मेथी भी डाल दें और इसको चलाते हुए अच्छी तरह से मसालों में भूनें.
- जब आपकी मेथी भुन जाए तो इसमें तैयार किया गया मूंगफली, तिल का पेस्ट डाल दें. इसमें थोड़ा सा पानी डालकर अच्छी रह से मिलाएं और फिर कुछ देर के लिए पकने दें.
ये भी पढ़ें- नए साल के जश्न में बनाएं पीनट बटर-बनाना सैंडविच, जानिए इसे बनाने का तरीका
- इस तरह से आपकी क्रीमी मेथी मटर मलाई बनाकर तैयार हो जाएगी, जिसमें मुंह में घुल जाने वाले फ्लेवर भी होगा और नटी टेस्ट भी आएगा. इसे गरमा गरम परोसेंगे तो सभी को पसंद आएगी.
