सर्दियों में इस आसान रेसिपी से बनाएं वेजिटेबल सूप पाउडर, हर सिप में घुलेगा स्वाद और बनेगी सेहत
Vegetable Soup Powder: मार्केट में मिलने वाले सूप पाउडर में अक्सर मैदा, एमएसजी, प्रिजर्वेटिव और फ्लेवर भरे होते हैं, इसलिए घर पर वेज सूप पाउडर बनाना सबसे बढ़िया और सुरक्षित तरीका है।
- Written By: दीपिका पाल
वेजिटेबल सूप पाउडर (सौ.डिजाइन फोटो)
Veg Soup Powder Recipe: सर्दियों का मौसम चल रहा है इस मौसम में सेहत का अच्छी तरह से ख्याल रखना जरूरी होता है। ठंड के तापमान में उतार-चढ़ाव की वजह से सर्दी-जुकाम हो सकता है। इस समस्या के लिए खानपान में अगर आप सूप को शामिल करते है तो बेहतर होता है। यह शरीर को सिर्फ गर्माहट ही नहीं देता, बल्कि इम्यूनिटी बढ़ाता है, पाचन सही रखता है और तुरंत ऊर्जा भी देता है। मार्केट में मिलने वाले सूप पाउडर में अक्सर मैदा, एमएसजी, प्रिजर्वेटिव और फ्लेवर भरे होते हैं, जो बच्चों और बड़ों, किसी के लिए भी स्वास्थ्यवर्धक नहीं हैं। इसलिए घर पर वेज सूप पाउडर बनाना सबसे बढ़िया और सुरक्षित तरीका है।
घर पर आसान तरीके से बनाएं वेजिटेबल सूप पाउडर
- सबसे पहले सात सबसे पौष्टिक सब्जियां (गाजर, टमाटर, चुकंदर, शिमला मिर्च, पत्ता गोभी, मटर और अदरक) लें।
- ये सभी विटामिन ए, सी, के और आयरन से भरपूर हैं, जो सर्दियों में इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं।
- इन्हें भाप या हल्की उबाल में पकाएं ताकि पोषक तत्व न खोएं।
- इसके बाद सब्जियों को पूरी तरह सुखाकर बारीक पीस लें।
- आप चाहें तो इसमें काली मिर्च, हल्दी, अजवाइन और सेंधा नमक भी मिला सकते हैं।
- यह पाउडर सिर्फ स्वाद ही नहीं बढ़ाता, बल्कि गर्माहट, तासीर और औषधीय गुण भी देता है।
- बारीक चूर्ण को एयर-टाइट जार में रखें, यह 3-4 महीने तक खराब नहीं होगा।
ये भी पढ़ें- Sarson Ka Saag Recipe: सर्दियों में पंजाब स्टाइल में बनाएं सरसों का साग, स्वाद लगेगा लाजवाब
- सूप बनाने के लिए बस एक बड़ा चम्मच पाउडर लें, एक कप गर्म पानी डालें और थोड़ा घी या मक्खन मिलाएं।
- बस 2 मिनट में तैयार है हेल्दी, गर्म और पौष्टिक सूप। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों के लिए यह हल्का और सुपाच्य विकल्प है।
जानिए वेजिटेबल सूप पीने के फायदे
आप इस तरीके से जब वेजिटेबल जूस बना लेते है और सेवन करते है तो इसके कई सारे खास फायदे भी मिलते है।
सम्बंधित ख़बरें
Dark Chocolate: क्या आप भी खाते हैं डार्क चॉकलेट? रोज सिर्फ 1-2 पीस खाने से मिल सकते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे
महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़िए! बादाम का तेल दिलाएगा दमकती त्वचा और घने बाल, फटी एड़ियों से भी राहत
बाजार जैसी चटपटी समोसा चाट अब घर पर बनाएं, इस आसान रेसिपी से मिलेगा बिल्कुल ठेले वाला स्वाद
कमजोर इम्यूनिटी को बनाएं मजबूत! तुलसी, नीम समेत ये 5 पत्तियां सेहत के लिए नहीं हैं किसी वरदान से कम
- यह पाचन को संतुलित करता है और ब्लोटिंग या भारीपन को कम करता है।
- इसमें मौजूद विटामिन सी और बीटा-कैरोटीन इम्यूनिटी को तुरंत बूस्ट करते हैं।
- गर्माहट देने वाली सब्जियां और मसाले शरीर में रक्त संचार तेज करते हैं और सर्दियों की जकड़न कम करते हैं।
- यह हल्का, हाई-फाइबर और लो-कैलोरी होने के कारण वजन नियंत्रित रखने में भी मदद करता है।
सर्दियों में लोग अक्सर पानी कम पीते हैं, जिससे डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है। यह सिरदर्द, थकान, त्वचा रूखी होना, पेशाब का गहरा रंग और कमजोरी जैसी समस्याएं पैदा करता है। बुजुर्ग, बच्चे और गर्भवती महिलाएं विशेष रूप से संवेदनशील होती हैं। हल्की सावधानी जैसे गुनगुना पानी पीना, दिनभर थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पानी लेना और सूप या हर्बल ड्रिंक का सेवन करना शरीर को हाइड्रेट रखता है।
आईएएनएस के अनुसार
