‘स्वतंत्रता दिवस’ के मौके को बनाएं स्पेशल, देशभक्ति के साथ ‘ऐसी’ मिठाइयों की मिठास का लें आनंद, यहां
Tricolour Sweets :15 अगस्त 2025 को पूरे देशभर में स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा हैं। आजादी के शुभ अवसर पर घर आए मेहमानों का मुंह मीठा के लिए यहाँ दिए गए टेस्टी तिरंगा मिठाइयां टिप्स को अपना सकते हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
स्वतंत्रता दिवस तिरंगा स्पेशल मिठाइयां (सौ.सोशल मीडिया)
Independence Day Tricolour Sweets : 15 अगस्त 2025 को भारत अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। जो हमारे देश की आजादी का ऐतिहासिक पल है। यह दिन हर भारतीय के लिए गर्व और सम्मान का दिन है। इस दिन हर भारतीय आजादी का जश्न स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाते है। तिरंगे के रंग में रंगा हर भारतीय इस दिन उन सभी वीर सुपूतों को याद करता है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राण हंसते-हंसते कुर्बान कर दिए थे।
स्वतंत्रता दिवस हर भारतीय के लिए राष्ट्रीय अवकाश या फिर झंडा फहराने के दिन तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह दिन विविधता में देश की एकता का जश्न मनाने के भी प्रतीक है।
अगर आप भी इस दिन की खुशी में शामिल होने के लिए कपड़ों से लेकर मुंह मीठा करवाने तक के लिए तिरंगे रंग का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इसकी शुरूआत अपनी किचन से करें। ऐसे में आइए जानते हैं स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर घर आए मेहमानों का मुंह मीठा करवाने के लिए कौन सी 5 टेस्टी तिरंगा मिठाइयां बना सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Navabharat Nishanebaaz: पासपोर्ट पर छपी ट्रंप की तस्वीर शान से चमकाते अपनी तकदीर
21 नवंबर का इतिहास: स्वतंत्र भारत का पहला डाक टिकट ‘जय हिंद’ जारी
PM मोदी ने बताया विकसित भारत का रोड मैप, रक्षा-टेक्नोलॉजी और कृषि में भारत के स्वालंबन की छलांग
निशानेबाज: मोदी ने क्यों नहीं किया नेहरू को याद, शरद पवार ने छेड़ा नया विवाद
स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर बनाए तिरंगा स्पेशल मिठाइयां :
तिरंगा मोदक
आपको बता दें, मोदक सिर्फ गणेश चतुर्थी पर ही नहीं बल्कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भी आजादी मिलने की खुशी को जाहिर करने के लिए बनाकर खाए जा सकते हैं। इसके लिए आप ट्राई कलर के आटे में मावा या नारियल भरकर नारंगी, सफेद और हरे मोदक बनाएं।
तिरंगा लड्डू
स्वतंत्रता दिवस पर मुंह मीठा करवाने के लिए आप तिरंगा मोदक के अलावा तिरंगा लड्डू भी बना सकते हैं। इसके लिए नारंगी रंग के लिए बूंदी के लड्डू जबकि सफेद रंग के लड्डू के लिए आप नारियल के लड्डू और हरे रंग के लिए पिस्ता या पुदीना के लड्डू बना सकते हैं।
तिरंगा बर्फी
इस बार स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर घर आए मेहमानों का मुंह मीठा करवाने के लिए खोया बर्फी भी बना सकते हैं। खोया बर्फी को तीन भागों में बांटकर प्राकृतिक फूड कलर का यूज करें।
तिरंगा कुल्फी
आप इस बार तिरंगा कुल्फी भी बना सकते हैं। तिरंगा कुल्फी के नारंगी रंग के लिए आम या केसर का उपयोग करें। जबकि सफेद रंग के लिए मलाई और हरा रंग पिस्ता या पान का उपयोग करके लाएं।
ये भी पढ़ें–अब घर में मिलेगा मथुरा के केसर पेड़ा का स्वाद, जन्माष्टमी पर ऐसे करें तैयार
तिरंगा रसगुल्ला
सादे सफेद रसगुल्लों को तीन अलग-अलग चीनी की चाशनी में भिगोएं। नारंगी रंग के लिए केसर की चाशनी, सफेद सादी चीनी की चाशनी और हरे रसगुल्लों के लिए पुदीना या इलायची के स्वाद वाली फूड कलर वाली चाशनी में डालें।
