इस आसान रेसिपी से बनाएं टेस्टी और चटपटी डिश दड़ी वड़ा, हर कोई हो जाएंगे स्वाद के मुरीद
Dahi vada Recipe in Hindi: आज हम आपको घर में दही वड़ा को बनाने का आसान तरीका बता रहे है। जहां पर जरूरी सामग्रियों की सहायता से यह डिश टेस्टी और जायकेदार बनकर तैयार हो जाती है।
- Written By: दीपिका पाल
दही वड़ा बनाने की आसान रेसिपी (सौ. डिजाइन फोटो)
Dahi vada Recipe: बारिश का मौसम चल रहा है इस मौसम में अक्सर कुछ चटपटा खाने का मन करता है। यहां पर चटपटे खाने में हम अक्सर चाय के साथ पकोड़े बना लेते है। पकोड़ें का टेस्ट अब लोगों के लिए बहुत ही पुराना हो गया है। दही वड़ा खाना सबको पसंद होता है लेकिन इसे कैसे बनाएं इसे लेकर हमेशा परेशान रहते है। आज हम आपको घर में दही वड़ा को बनाने का आसान तरीका बता रहे है। जहां पर जरूरी सामग्रियों की सहायता से यह डिश टेस्टी और जायकेदार बनकर तैयार हो जाती है। अक्सर दही वड़ा आप दाल की मदद से बनाते है लेकिन आज हम आपको ब्रेड की मदद से इस खास दही वड़ा कैसे बनाते है बता रहे है।
जानिए कैसे बनाएं आसान दही वड़ा
यहां पर दही वड़ा घर में बनाने के आसान तरीके के बारे में बता रहे है जिससे आप बना सकते है।
सम्बंधित ख़बरें
आप भी गर्मियों में जल्दी थक जाते हैं? नियमित व्यायाम से बढ़ा सकते हैं अपना स्टेमिना, जानें कैसे
Neon Color Outfit: नियॉन आउटफिट्स से अपने फैशन गेम को बनाएं सुपर स्टाइलिश, मिलेगा फ्रेश और वाइब्रेंट लुक
Mango Squash Recipe: आम के शौकीन के लिए परफेक्ट है शेफ पंकज भदौरिया का मैंगो स्क्वॉश, हर कोई पूछेगा रेसिपी
Hair Fall Problem: क्या एसिडिटी की वजह से भी झड़ सकते हैं बाल? जानिए इसके पीछे की सच्चाई
क्या चाहिए सामग्री :
ब्रेड स्लाइस 8 (किनारे काट लें)
दही दो कप (फेंटा हुआ, ठंडा)
भुना हुआ जीरा पाउडर एक छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर आधा छोटा चम्मच
हरी चटनी दो बड़े चम्मच
इमली की मीठी चटनी दो बड़े चम्मच
नमक स्वाद अनुसार
तेल (तलने के लिए)
जानिए दही वड़ा बनाने का तरीका
- ब्रेड स्लाइस को पानी में हल्का सा डुबोकर तुरंत निचोड़ लें।
- इसे गोल-गोल बॉल या वड़े का आकार दें।
- अब नॉन-स्टिक पैन पर हल्का तेल लगाकर इन वड़ों को शैलो फ्राई या डीप फ्राई कर लें। जब तक सुनहरे और करारे न हो जाएं।
- अब दही में स्वाद अनुसार नमक डालकर अच्छे से फेंट लें।
- दही ठंडी होनी चाहिए, तभी स्वाद अच्छा आएगा।
- अब एक प्लेट में तले हुए वड़े रखें।
- ऊपर से फेंटा हुआ दही डालें।
- फिर हरी चटनी, इमली की मीठी चटनी डालें।
- ऊपर से भुना हुआ जीरा पाउडर और लाल मिर्च पाउडर छिड़कें।
- आप चाहें तो ऊपर से सेव और अनार के दाने डालकर भी गार्निश कर सकती हैं।
ये भी पढ़ें- डिनर में बनाना है कुछ खास, तो ढाबा स्टाइल में तैयार करें पनीर लबाबदार, चटकारे लेकर खाएंगे सब
- अगर वड़े ज्यादा सॉफ्ट पसंद हैं तो तले हुए ब्रेड वड़ों को हल्के गुनगुने पानी में दो मिनट भिगोकर फिर निचोड़कर दही में डालें।
- इससे वड़े बहुत ही सॉफ्ट बनेंगे।
