सर्दियों में घर पर इस आसान रेसिपी से बनाएं गोंद के लड्डू, शरीर को मिलेगी गर्माहट और ताजगी
Gond ke laddu Recipe in hindi: गोंद, एक ऐसी चीज है जिसे किसी चीज के साथ मिलाकर बनाने और सेवन करने से फायदे मिलते है। दादी-नानी हमें पहले के जमाने में गोंद के लड्डू खाने के लिए दिया करती थी।
- Written By: दीपिका पाल
गोंद के लड्डू रेसिपी (सौ. सोशल मीडिया)
Easy Recipe of Gond ke Laddu: सर्दियों के मौसम में शरीर को ठंड के तापमान से बनाए रखना जरूरी होता है। इस मौसम में शरीर को गर्म रखने के लिए कई चीजें सेवन की जाती है। तिल के लड्डू हो या फिर गुड़ की चिक्की, यह सभी सर्दियों में खाई जाने वाली चीजें है। गोंद, एक ऐसी चीज है जिसे किसी चीज के साथ मिलाकर बनाने और सेवन करने से फायदे मिलते है। दादी-नानी हमें पहले के जमाने में गोंद के लड्डू खाने के लिए दिया करती थी। उनका कहना था कि, अगर हम यह लड्डू खाते है तो शरीर को गर्माहट और भरपूर पोषण मिलता है।
अगर आप फिर से दादी-नानी वाली रेसिपी वाले इस लड्डू का सेवन करना चाहते है तो यह गोंद के लड्डू फायदेमंद होते है।
दादी-नानी स्टाइल में बनाएं गोंद के लड्डू
क्या चाहिए सामग्री
सम्बंधित ख़बरें
Dark Chocolate: क्या आप भी खाते हैं डार्क चॉकलेट? रोज सिर्फ 1-2 पीस खाने से मिल सकते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे
महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़िए! बादाम का तेल दिलाएगा दमकती त्वचा और घने बाल, फटी एड़ियों से भी राहत
बाजार जैसी चटपटी समोसा चाट अब घर पर बनाएं, इस आसान रेसिपी से मिलेगा बिल्कुल ठेले वाला स्वाद
कमजोर इम्यूनिटी को बनाएं मजबूत! तुलसी, नीम समेत ये 5 पत्तियां सेहत के लिए नहीं हैं किसी वरदान से कम
गेहूं का आटा- 1 कप बूरा-
1 कप घी-
¾ कप गोंद-
⅓ कप (100 ग्राम) काजू-
10 से 12 खरबूजे के बीज- 2 टेबल स्पून
इलाइची पाउडर- ¼ छोटी चम्मच
गोंद के लड्डू बनाने का तरीका
- सबसे पहले आपको गोंद को बारीक टुकड़ों में तोड़ लेना है। इसके बाद काजू और अपने कुछ पसंदीदा ड्राई फ्रूट्स को बारीक काट लें।
- अब एक कढ़ाई लें और उसमें घी गर्म करें,अब गर्म घी में थोड़ा-थोड़ा गोंद डालकर अच्छे से उसे तल लीजिए।
- ध्यान रहे कि घी में डालने के बाद गोंद पॉपकोर्न की तरह फूलने लगता है. इसे धीमी आंच पर ही फ्राई करें ताकि बिना जले ये अच्छे से भुन जाए।
- अब गोंद को निकालकर साइड में रख लें।
- अब बचे हुए घी में आटा डालकर भून लें।
- जब आटा के सौंधी खुशबू आने लगे तो गैस बंद कर दीजिए और प्लेट में निकाल लें।
- अब इसी कढ़ाई में ड्राई फ्रूट्स और बीज डालकर रोस्ट करें।
- अब इन सबको निकालकर आटे में मिला दीजिए।
- अब गोंद को लीजिए और बेलन से इसे दबाकर और बारीक कर लें।
- अब एक थाली में सभी चीजों के मिक्स करें और ऊपर से बूरा मिलाएं।
- अपने हाथों में घी लगाएं और लड्डू की शेप बनाएं. इन्हें शेप देने के बाद 1 घंटे के लिए हवा में रहने दें।आपके लड्डू बनकर तैयार हैं।
ये भी पढ़ें- डिनर का बढ़ाना चाहते हैं स्वाद, तो शामिल करें टमाटर की चटनी, नोट करें रेसिपी
जानिए गोंद के लड्डू खाने के फायदे
सर्दियों के मौसम में आपको गोंद के लड्डू का सेवन करना चाहिए। इसमें शामिल गोंद की बात की जाए तो इसमें एंटी-इंफ्लामेट्री गुण पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। वहीं पर गठिया और जोड़ों के दर्द से आराम देने के लिए यह लड्डू का सेवन लाभदायक माना जाता है। आपको पोषण के साथ लड्डू के सेवन से एनर्जी भी मिलती है।
