बकरीद के जश्न को मनाना हैं खास, तो इन खास पकवानों को जरूर बनाएं, तारीफ करते नहीं थकेंगे आपके मेहमान
बकरीद भारत में हर साल की तरह इस बार 6 या 7 जून को मनाया जाने वाला है। इस दिन को मुस्लिम वर्ग के लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ मनाते है। बकरीद के मौके पर आयोजन में कई तरह के पकवान भी तैयार किए जाते है।
- Written By: दीपिका पाल
इस्लाम धर्म का प्रमुख त्योहार बकरीद भारत में हर साल की तरह इस बार 6 या 7 जून को मनाया जाने वाला है। इस दिन को मुस्लिम वर्ग के लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ मनाते है। बकरीद के मौके पर आयोजन में कई तरह के पकवान भी तैयार किए जाते है। ऐसे ही कुछ पकवानों के बारे में हम आपको जानकारी दे रहे हैं जिन्हें हम घर पर आसान तरीके से बना सकते है। जान लीजिए इनके बारे में।
शीर खुरमा-ईद के मौके पर बनाया जाने वाला यह पारंपरिक फूड है। इसे आप दूध, सेवई और ढेर सारे ड्राई फ्रूट्स से मिलाकर बना सकते है। इस डिश को आप जब बनाते हैं तो, ईद का जश्न और भी खास हो जाता है।
Eye Makeup Tips: अंडर-आई डार्क सर्कल्स छिपाने के लिए अपनाएं ये प्रो मेकअप ट्रिक्स, मिलेगा क्रीज-फ्री लुक
Kids Safety Tips: अगर आपके बच्चे भी पड़ोस में खेलने जाते हैं, तो पहले उन्हें जरूर सिखाएं ये 5 सेफ्टी रूल्स
Gen Z Dating: डेटिंग को लेकर बदल रही है Gen Z की सोच, जानिए क्या है नया ट्रेंड
सिर्फ एक देसी दाल… और शरीर में प्रोटीन की कमी से लेकर पथरी तक पर असर आयुर्वेद भी मानता है इसे सेहत का खजाना
शामी कबाब- ईद के मौके पर आप डिश में शामी कबाब की रेसिपी चुन सकते है।शामी कबाब इस त्योहार की जान होते हैं, जिसे बोनलेस चिकन या मीट और मसालों से तैयार किया जाता है। यहां पर आप इस खास डिश को बनाकर स्नैक्स के तौर पर मेहमानों को दें।
मटन बिरयानी- ईद के मौके पर कुछ डिश बनाना चाहते हैं तो आप मटन बिरयानी का ऑप्शन चुन सकते है।यह एक ऐसी डिश है, जिसे हर कोई बड़े चाव से खाता है। चावल के साथ मटन मसाले का स्वाद जश्न में खुशियों का लेवल बढ़ा देती है।
फ्रूट कस्टर्ड- डिश पर शीर खोरमा के साथ ही मीठे में आप फ्रूट कस्टर्ड को तैयार कर सकते है। यह खाने में तो स्वादिष्ट होता ही है, साथ ही गर्मी में मौसम में इसे ठंडा-ठंडा खाना काफी अच्छा लगता है। इस डिश को तैयार करने के लिए किसी प्रकार की कोई मेहनत नहीं लगती है।
