मां कात्यायनी को गुड़ का हलवा भोग लगाते भक्त (सौ. एआई)
Navratri Day 6 Bhog: नवरात्रि का छठा दिन शक्ति की देवी मां कात्यायनी को समर्पित है। सुनहरे रंग और चार भुजाओं वाली देवी का यह स्वरूप शत्रुओं का नाश करने वाला माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां कात्यायनी को गुड़ और शहद से बनी चीजें अत्यंत प्रिय हैं। आज के दिन भक्त उन्हें गुड़ का हलवा अर्पित कर मनचाहा आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।
चैत्र नवरात्रि के छठे दिन भक्त लाल या पीले रंग के वस्त्र पहनकर मां कात्यायनी की आराधना करते हैं। महर्षि कात्यायन की पुत्री होने के कारण इनका नाम कात्यायनी पड़ा। देवी का यह स्वरूप न केवल साहस का प्रतीक है बल्कि कुंवारी कन्याओं के लिए मनचाहा वर दिलाने वाला भी माना जाता है। ब्रज की गोपियों ने भगवान कृष्ण को पाने के लिए इन्हीं की उपासना की थी।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मां कात्यायनी बृहस्पति (गुरु) ग्रह को नियंत्रित करती हैं। गुड़ का भोग लगाने से कुंडली में गुरु की स्थिति मजबूत होती है जिससे करियर और वैवाहिक जीवन की बाधाएं समाप्त होती हैं। गुड़ की मिठास और शुद्धता जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है। इस खास अवसर पर आप गुड़ से तैयार किया गया हलवा झटपट बना सकती हैं।
यह भी पढ़ें:- साड़ी में दिखेगा जीरो फिगर! बेली फैट छुपाने के लिए ट्राई करें ये 5 कॉर्सेट ब्लाउज, कमर दिखेगी एकदम पतली
पूजा के बाद गुड़ के हलवे को माता रानी को अर्पित करें और फिर प्रसाद के रूप में परिवार में बांटें। विशेषज्ञों का मानना है कि सच्चे मन से की गई यह भेंट साधक को आरोग्य और यश की प्राप्ति कराती है।