-
शनि, 27 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Papaya Side Effects Know Who Should Not Eat Papaya
पपीता फ़ायदा ही नहीं, बड़ा नुकसान भी कर सकता है, जानिए किसे नहीं खाना चाहिए पपीता
- Written By: वैष्णवी वंजारी

पपीता के नुकसान
सीमा कुमारी
नवभारत डिजिटल टीम: ‘पपीता’ (Papaya) एक ऐसा फल हैं। जो सालों भर आपको मार्केट में आसानी से मिल जाएगा। पपीता सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह कब्ज को दूर करता है और वजन कम करने में मदद कर सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि रोजाना एक कटोरी पपीता खाना सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। इसमें कई ऐसे न्यूट्रिएंट्स मौजूद होते हैं, जो शरीर की कई जरूरतों को पूरा करते हैं।
ऊर्जा, फैट, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, फास्फोरस, मैग्नीशियम, जिंक, मैंगनीज, कॉपर, सेलेनियम, विटामिन-A, B, C, B6, E, फोलेट थायमिन, बीटा कैरोटीन, नियासिन आदि से भरपूर होता है पपीता। यह ना सिर्फ पाचन शक्ति को दुरुस्त (Papaya Benefits) रखता है, बल्कि वजन घटाने से लेकर हार्ट डिजीज, डायबिटीज, कैंसर, हाई ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर समस्याओं को होने से भी रोकता है। आयुर्वेद के अनुसार कुछ बीमारियों में पपीता जहर का काम करता है। ऐसे में आइए जानें किन बीमारी वालों को पपीता बिल्कुल नहीं खाना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, ऐसी महिलाएं जो प्रेग्नेंट हैं, उन्हें पपीते को न खाने की सलाह दी जाती है। रोजाना पपीता खाना गर्भपात की वजह भी बन सकती है। कई रिसर्च में भी इसका पता चला है कि घर प्रेग्नेंसी के दौरान महिला पपीता खाते है तो पेट में बच्चे को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है।
जिन लोगों किडनी की बीमारी है या किडनी में पथरी की शिकायत है उन्हें पपीता नहीं खाना चाहिए।आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, पपीता में विटामिन-C होता है। यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। पथरी के मरीज हैं और पपीता खाते हैं तो आपकी समस्या बढ़ सकती है। पपीता खाने से ऑक्सलेट की समस्या बढ़ सकती है।
आयुर्वेद के अनुसार, अगर आप रोज-रोज पपीता खाते हैं तो यह पेट को कमजोर बना देता है। इससे पाचन बिगड़ सकता है। पपीता को रोजाना खाने से आप बीमार पड़ सकते है। इसलिए हफ्ते में एक या दो बार ही पपीता खाना सेहत के लिए ठीक होता है।
लेटेक्स एलर्जी से पीड़ित लोगों को पपीते से भी एलर्जी हो सकती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि पपीते में चिटिनासेस नाम कएंजाइम होता है। ये एंजाइम बॉडी में क्रॉस-रिएक्शन बनता है। इससे छींकने, सांस लेने में कठिनाई, खांसी और आंखों में पानी आने जैसी समस्या हो सकती है।
पपीता खाने से दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम हो सकता है, लेकिन अगर आप पहले से ही अनियमित दिल की धड़कन की समस्या से जूझ रहे हैं तो पपीता आपके लिए हानिकारक हो सकता है। स्टडी के मुताबिक, पपीते में कुछ मात्रा में साइनोजेनिक ग्लाइकोसाइड पाया जाता है। ये एमिनो एसिड पाचन तंत्र में हाइड्रोजन साइनाइड बना सकता है। बहुत ज्यादा मात्रा में पपीता खाने से अनियमित दिल की धड़कन वाले मरीजों की समस्या और बढ़ सकती है।
Papaya side effects know who should not eat papaya
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
हैदराबाद में बनी ‘Donald Trump Avenue’: अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत का जताया आभार, कहा- यह बहुत बड़ा सम्मान
Jun 27, 2026 | 12:03 PMमनीषनगर में अतिक्रमण का तांडव! 3 किमी सड़क पर 500 से ज्यादा अवैध ठेले; हर दिन वाहन चालक जाम में फंसने को मजबूर
Jun 27, 2026 | 12:01 PMदतिया में रेत माफियाओं की दबंगई का वीडियो वायरल, फ्लाइंग टीम की कार का पीछा करने का दावा
Jun 27, 2026 | 11:55 AM21 साल बाद विरार हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, यूपी से दबोचा गया फरार राजेश सोनकर
Jun 27, 2026 | 11:53 AMK Bhagyaraj Death: नहीं रहे के. भाग्यराज, 50 साल तक सिनेमा पर किया राज, इंडस्ट्री में पसरा मातम
Jun 27, 2026 | 11:51 AMपुणे-सातारा हाईवे के कात्रज टनल में कंटेनर खराब होने से लगा 5 किमी लंबा भारी ट्रैफिक जाम, रेंगते नजर आए वाहन
Jun 27, 2026 | 11:48 AMसेशेल्स रवाना हुए PM मोदी, स्वर्ण जयंती समारोह में लेंगे हिस्सा; नेशनल असेंबली को करेंगे संबोधित
Jun 27, 2026 | 11:44 AMवीडियो गैलरी

पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
Jun 26, 2026 | 10:53 PM
केंद्रीय कर्मचारियों की लग गई लॉटरी! फिटमेंट फैक्टर पर क्या है नया अपडेट, कितनी बढ़ेगी आपकी बेसिक सैलरी?
Jun 26, 2026 | 10:31 PM
होर्मुज में ड्रोन हमला! Iran की चेतावनी के बाद अब क्या करेगा America?, Video
Jun 26, 2026 | 05:08 PM
मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM














