जितिया व्रत के पहले दिन महिलाएं करती हैं नोनी साग का सेवन, जानिए घर में बनाने का आसान तरीका
Noni Ka Saag easy Recipe: अगर आप जितिया व्रत रखने से एक दिन पहले खाने के लिए नोनी साग बनाने जा रही है तो बताई जा रही आसान रेसिपी के बारे में आप जान सकते है।
- Written By: दीपिका पाल
नोनी साग बनाने की आसान रेसिपी (सौ.सोशल मीडिया)
Jitiya Vrat Food Recipe: हिंदू धर्म मे सभी व्रत और त्योहार का महत्व होता है। इस प्रक्रिया में ही 14 सितंबर के दिन जितिया व्रत सुहागिन महिलाओं द्वारा रखा जाने वाला है। यह व्रत माताएं अपने बच्चों की लंबी उम्र के लिए रखती है और बच्चे के स्वास्थ्य और मंगल की कामना करती है। यह खास व्रत उत्तरप्रदेश, बिहार और झारखंड जैसे राज्यों में जाना जाता है तो वहीं पर व्रत के दौरान की परंपरा भी निभाई जाती है। इस दिन जीमूतवाहन भगवान की पूजा के साथ पकवान औऱ परंपरा के अनुसार नोनी साग भी बनाया जाता है। नोनी साग धार्मिक महत्व रखने के साथ ही सेहत के लिए फायदेमंद होता है।
अगर आप व्रत रखने से एक दिन पहले खाने के लिए नोनी साग बनाने जा रही है तो बताई जा रही आसान रेसिपी के बारे में आप जान सकते है। बता दें कि, नोनी साग के साथ मडुआ की रोटी अच्छी लगती है।
जानिए नोनी का साग बनाने की आसान रेसिपी
यहां पर जितिया व्रत के लिए आपको हम नोनी का साग बनाने की आसान विधि के बारे में बता रहे है…
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ 2 अखरोट बदल सकते हैं आपकी सेहत! जानिए कब, कैसे और किस तरीके से खाने पर मिलता है सबसे ज़्यादा फायदा
बाज़ार जैसा Crispy Honey Chilli Potato घर पर बनाना है बस अपनाएं ये एक आसान ट्रिक, हर बाइट होगी सुपर क्रंची
Lakadong Turmeric: क्यों है मेघालय की लाकाडोंग हल्दी ‘गोल्डन स्पाइस’? जानें क्या है इसकी खासियत
Breastfeeding Guide: ब्रेस्टफीडिंग के दौरान सही नर्सिंग ब्रा कैसे चुनें? जानें आराम और सपोर्ट के जरूरी टिप्स
क्या चाहिए सामग्री
- 1 गुच्छा नोनी का साग
- 2-3 हरी मिर्च
- जीरा और मेथी दाना
- हल्दी पाउडर
- नमक स्वादानुसार
- सरसों का तेल
- 2 सूखे लाल मिर्च
जानिए बनाने का सही तरीका
- सबसे पहले, नोनी के साग को अच्छे से साफ करके धो लें। इसकी पत्तियों को तोड़कर अलग कर लें और हरी मिर्च को बारीक काट लें।
- अब नोनी के साग को बारीक-बारीक काट लें।
- इसके बाद एक कड़ाही में थोड़ा सरसों का तेल गरम करें। तेल गरम होने पर इसमें जीरा और मेथी दाना डालें। जब ये दोनों भुन जाएं, तो इसमें कटी हुई हरी मिर्च डालें। आप चाहें तो इसमें सूखी लाल मिर्च भी डाल सकते हैं।
- इसके बाद कड़ाही में कटा हुआ नोनी का साग और स्वादानुसार नमक और हल्दी डालें।
- साग को अच्छे से मिलाएं ताकि नमक और मसाले उसमें मिल जाएं।
- कड़ाही को ढक दें और धीमी आंच पर साग को तब तक पकाएं जब तक कि वह नरम न हो जाए और उसका पानी सूख न जाए। इसमें लगभग 5-10 मिनट का समय लगेगा। साग को बीच-बीच में चलाते रहें ताकि वह जले नहीं।
ये भी पढ़ें- दाल मखनी घर में बनाना हुआ आसान, ढाबा स्टाइल में इस रेसिपी से तैयार करें जायकेदार डिश
- जब साग अच्छी तरह से पक जाए और पानी सूख जाए, तो गैस बंद कर दें।
- नोनी का साग बनकर तैयार है। इसे मडुए की रोटी के साथ खाएं।
