सर्दियों में आप घर पर बनाएं गुड़ की टेस्टी-टेस्टी खीर, सेवन करने से मिलेगी शरीर को गर्माहट और ताजगी
Jaggery Kheer Recipe: सर्दियों के मौसम में शरीर को गर्म रखने के लिए स्वादिष्ट और हेल्दी गुड़ की खीर बनाने की जानिए स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी, सामग्री और फायदे, जो शरीर को गर्म रखे और स्वाद दोगुना करे।
- Written By: दीपिका पाल
गुड़ की खीर ( सौ. सोशल मीडिया)
Gud Ki Kheer Recipe in Hindi: सर्दियों का मौसम चल रहा है इस मौसम में तरह -तरह की डिशेज बनाई जाती है। गाजर का हलवा और मूली -मेथी के पराठे तो आम बात है लेकिन आपने गुड़ की खीर कभी खाई है। सर्दियों में तापमान ठंडा और गर्म रहता है इसके लिए सही डाइट लेना जरूरी होता है। गुड़ की खीर शरीर को गर्माहट अंदर से देती है तो वहीं पर इसका सेवन करने से पोषक तत्वों की पूर्ति होती है।
गुड़ शरीर को गर्म रखने के साथ ही कुछ मिनरल्स जैसे कैल्शियम-आयरन से भी भरपूर होता है. खीर में डाले जाने वाले बाकी इनग्रेडिएंट्स जैसे बादाम, काजू, आदि भी प्रोटीन, फाइबर, गुड फैट्स समेत कई न्यूट्रिएंट्स का सोर्स होते हैं। आपको हम गुड़ की खीर बनाने की रेसिपी के बारे में बता रहे है।
जानिए गुड़ की खीर बनाने की रेसिपी
क्या चाहिए सामग्री
सम्बंधित ख़बरें
Glowing skin के लिए क्या करें? आपकी डाइट ही है सबसे अचूक उपाय, इन चीज़ों को तुरंत करें अपनी डाइट में शामिल
Black Pepper Benefits: गर्मी के मौसम में काली मिर्च खाएं या नहीं? ज़रूर जानिए इसके फायदे और नुकसान
Yoga Tips: मन को शांत रखने और तनाव दूर भगाने के लिए रोज करें ये 3 योगासन, मानसिक शांति और पॉजिटिव
Pregnancy Health Tips: गर्भावस्था में हाई बीपी को न करें नजरअंदाज, मां और बच्चे दोनों पर पड़ सकता है बुरा असर
- आधा कप चावल 80-90 ग्राम,
- फुल क्रीम दूध 1 लीटर।
- 10-12 काजू, 10-12 बादाम, 2 चम्मच किशमिश, 5-6 हरी इलायची।
- 150 ग्राम गुड़।
जानिए गुड़ की खीर बनाने का तरीका
- सबसे पहले आपको चावल बीनकर धोकर भिगोकर रख देने हैं।
- फिर एक बड़े और मोटी तली के बर्तन में दूध उबलने के लिए रख देना है, आंच को बिल्कुल स्लो रखें।
- बादाम-काजू को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें या फिर सिलबट्टे में डालकर हल्का क्रश कर लें।
- किशमिश को भी किसी सूती साफ कपड़े से पोंछकर साफ कर लें।
- अब गुड़ को कद्दूकस कर लें. इससे ये आसानी से घुल जाता है।
- इस दौरान ये भी चेक कर लें कि उसमें किसी तरह की कोई अशुद्धि नहीं होनी चाहिए।
ये भी पढ़ें-पराठे के लिए घर में इस आसान रेसिपी से बनाएं इंस्टेंट नींबू का अचार, मिलेगा सेहत को विटामिन सी वाला स्वाद
- जब दूध में उबाल आ जाए तो इसमें भिगोकर रखे गए चावल पानी से निकालकर एड कर दें।
- गैस को मीडियम-लो रखते हुए चावलों को गलने तक पकाएं।
- बीच-बीच में खीर को चलाकर चेक करते रहें, क्योंकि ये बहुत जल्दी तली में लगने लगती है, इसलिए जरूरी है कि बर्तन की तली मोटी हो और आंच हल्की ही रहे।
- अब एक बर्तन में गुड़ को डालें और उसमें तकरीबन आधा कप पानी भी एड करें. इसे गैस पर चढ़ाएं और घुलने तक उबाल लें।
- जब गुड़ पूरी तरह से घुल जाए तो इसे छलनी से छानकर पकाई गई खीर में एड कर दें. अब आपको खीर को और नहीं पकाना है, दरअसल इससे दूध फट सकता है।
- खीर में पहले से काटकर रखे गए काजू,बादाम को मिलाएं, साथ ही किशमिश भी एड कर दें, इस तरह से आपकी गुड़ की खीर बनकर तैयार हो जाएगी.
