Glowing skin के लिए क्या करें? आपकी डाइट ही है सबसे अचूक उपाय, इन चीज़ों को तुरंत करें अपनी डाइट में शामिल
Glowing Skin: अगर आप प्राकृतिक रूप से चमकदार और स्वस्थ त्वचा पाना चाहते हैं, तो केवल महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स ही नहीं बल्कि आपकी डाइट भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। जानिए ऐसे फल, सब्जियों के बारे में।
- Written By: सीमा कुमारी
ग्लोइंग स्किन टिप्स (सौ.सोशल मीडिया)
Daily Diet Tips For Naturally Glowing Skin: ग्लोइंग और खूबसूरत स्किन के लिए महिलाएं क्या कुछ नहीं करती हैं। चेहरे पर सीरम और क्रीम जैसे कई प्रोडक्ट लगाती हैं। इसके बाद भी चेहरे पर ग्लो नहीं आता हैं। ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, स्किन की सेहत सिर्फ महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स पर निर्भर नहीं करती, बल्कि आपकी डाइट भी इसमें बड़ी भूमिका निभाती है।
स्किन की अंदर से केयर करने के लिए आप डाइट में कुछ सीड्स को शामिल कर सकते हैं। इन सीड्स का सेवन करने से चेहरे पर ग्लो आ सकता है।
ग्लोइंग और चमकदार स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये सीड्स
-
चिया सीड्स का करें सेवन
ग्लोइंग और चमकदार स्किन के लिए डाइट में चिया सीड्स को शामिल करना फायदेमन्द साबित हो सकता है। चिया सीड्स में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है। चिया सीड्स का सेवन करने से स्किन की नेचुरल नमी बनी रहती है।
सम्बंधित ख़बरें
Festival Fashion Ideas: त्योहारों में सबसे अलग दिखना है, तो ट्राई करें ये 8 एथनिक फैशन ट्रेंड्स
Brother Gift Ideas: रक्षा बंधन पर भाई को दें ये 8 यूज़फुल और बजट-फ्रेंडली गिफ्ट्स, रिश्तों को मिलेगी नई पहचान
Ectopic Pregnancy: गर्भाशय नहीं, फैलोपियन ट्यूब में पलने लगता है शिशु, जानें शुरुआती लक्षण और खतरा
Morning vs Night Hair Oiling: हेयर ग्रोथ के लिए सही समय पर ऑयलिंग करना भी जरूरी, जानें सही तरीका और फायदे
अगर आप ड्राई स्किन की समस्या से परेशान हैं तो आप चिया सीड्स का सेवन कर सकते है। चिया सीड्स का सेवन कनरे से सूजन और रेडनेस की समस्या भी दूर हो सकती है। इसके अलावा फाइन लाइन्स भी कम होती है।
-
कद्दू के बीज का करें सेवन
स्किन के लिए डाइट में चिया सीड्स के अलावा, कद्दू के बीज भी शामिल कर सकते है।कद्दू के बीज में जिंक और विटामिन ई पाया जाता है। जिंक स्किन सेल्स के निर्माण में मददगार है. कद्दू के बीज का सेवन करने से कोलेजन का लेवल बढ़ता है जिससे चेहरे के दाग-धब्बे कम होते हैं वहीं चेहरे पर कसाव आता है।
ये भी पढ़ें-Black Pepper Benefits: गर्मी के मौसम में काली मिर्च खाएं या नहीं? ज़रूर जानिए इसके फायदे और नुकसान
-
अलसी के बीज
अलसी के बीज में अल्फा लिनोलेनिक एसिड पाया जाता है जो कि स्किन को नेचुरली मॉइस्चराइज करता है। अगर आप पिंपल की समस्या से परेशान हैं तो डाइट में अलसी के बीज को शामिल कर सकते है। अलसी के बीज का सेवन करने से हार्मोनल संतुलन रहता है।
-
सूरजमुखी के बीज
ब्यूटी एक्सपर्ट्स का मानना है कि, ग्लोइंग और चमकदार स्किन के लिए डाइट में सूरजमुखी के बीज शामिल करना भी फायदेमन्द साबित हो सकता है। सूरजमुखी के बीज में विटामिन E पाया जाता है। विटामिन ई स्किन को तेज धूप से बचाने में मदद करता है। सूरजमुखी के बीज का सेवन करने से चेहरे के पिगमेंटेशन और टैनिंग की समस्या कम होती है।
