Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Less Oil Cooking: कुकिंग के इन तरीकों को अपनाएंगे, तो खाना बनेगा लाजवाब और तेल भी लगेगा कम

Less Oil Cooking Tips: तेल के बिना भारतीय रसोई अधूरी है। त्योहारी सीजन में भारतीय घरों में तेल का इस्तेमाल बढ़ जाता है, कुछ सिंपल ट्रिक्स को फॉलो करके कम तेल में भी स्वादिष्ट खाना बनाया जा सकता है।

  • Written By: रीता राय सागर
Updated On: May 15, 2026 | 06:12 PM

नो ऑयल कुकिंग (सौ. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Healthy Food In Less Oil: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीयों से सात चीजों की खपत को कम करने की अपील की, इनमें से एक है खाने के तेल के इस्तेमाल में 10 फीसदी की कटौती करना। पश्चिमी एशिया में चल रहे संकट के दौरान यदि ऐसा होता है, तो इससे आर्थिक तौर पर सुधार की गुंजाइश तो है ही, साथ ही कम तेल में बना खाना हमारे स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है।

कम तेल की खपत से खाना सुपाच्य बनेगा। वजन घटाने में मदद मिलेगी। इसके लिए इन कुकिंग टिप्स को फॉलो किया जा सकता है।

सही बर्तन का चुनाव

सही बर्तन के चुनाव से कम तेल में भी बढ़िया खाना बन सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि सही कास्ट आयरन के बर्तन, नॉन स्टिक कुकवेयर और सेरेमिक कोटेड बर्तन के इस्तेमाल से खाना चिपकता नहीं है, इससे कुकिंग में आसानी होती है। साथ ही लोहे के बर्तन में खाना बनाकर खाने से हमारे शरीर में आयरन की मात्रा में भी इजाफा होता है।

सम्बंधित ख़बरें

Cardiorespiratory Arrest: प्रतीक यादव की मौत कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट से हुई, क्या है इसके लक्षण और बचाव

Summer Cooling Tips: AC-कूलर नहीं, चिलचिलाती गर्मी से बचना है, तो अपनाइए सद्गुरु के बताए देसी टिप्स

Sugar Export Ban: चीनी का एक्सपोर्ट हुआ बंद, क्या बदलेगी चाय की मिठास, ये हैं 6 हेल्दी स्वीटनर ऑप्शन

Postpartum Depression: डिलीवरी के बाद क्यों होती है माएं PPD का शिकार, ऐसे रखें अपनी मेंटल हेल्थ का ध्यान

तलने की बजाए रोस्टिंग का करें चुनाव

तेल की खपत कम कम करने के लिए डीप फ्राई की जाने वाली चीजों को रोस्ट भी किया जा सकता है। इससे खाने में अच्छा स्मोकी फ्लेवर आएगा। भारतीय घरों में खाना पारंपरिक रूप से सेंक या स्टीम करके भी बनाया जातात रहा है। जैसे- आलू, बैंगन, टमाटर, तोरी आदि को सेंककर इससे चोखा व भर्ता जैसे कई व्यंजन बनाए जाते है। घिया, तोरी, कद्दू जैसी सब्जियों के लिए एक चम्मच तेल काफी होता है।

रोस्टिंग (सौ. सोशल मीडिया)

तेल डालने का बदलें तरीका

आमतौर पर हम भारतीय तेल को डिब्बे या बोतल से सीधे बर्तन में डाल देते हैं। इसकी बजाए छोटे चम्मच का इस्तेमाल किया जा सकता है या फिर किचन ब्रशेश को भी उपयोग में लाया जा सकता है। इससे खाना बनाने वाले बर्तनों को ग्रीस करके उपयोग किया जा सकता है।

कम तेल में खाना बनाना (सौ. सोशल मीडिया)

ग्रेवी बनाने के लिए टमाटर की जगह दही डालें

ज्यादातर ग्रेवी के लिए टमाटर का इस्तेमाल किया जाता है और इसे भुनने के लिए अधिक तेल का इस्तेमाल करना पड़ता है। इसकी जगह यदि ग्रेवी वाली सब्जियों में दही का इस्तेमाल किया जाए, तो तेल की खपत कम होगी। दही में नेचुरल फैट होता है, जिससे तेल कम लगता है।

ये भी पढ़ें- Cardiorespiratory Arrest: प्रतीक यादव की मौत कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट से हुई, क्या है इसके लक्षण और बचाव

इन चीजों के इस्तेमाल से बढ़ाएं खाने का जायका

खाने के तेल को कम करके इसकी जगह कुछ ऐसी चीजों को खाने में ऐड किया जा सकता है, जिससे खाने में खूशबू और टेस्ट हटकर आएगा। जैसे मूंगफली या नारियल को पीसकर सब्जी में डाला जा सकता है। इससे टेक्स्चर अच्छा आएगा। खाने में कश्मीरी मिर्च का इस्तेमाल करें। स्वाद को बढ़ाने के लिए खुशबूदार चीजें जैसे लहसुन, तेजपत्ता, जावित्री, कसूरी मेथी का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

 

How to use less oil in cooking after the urge of pm

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 15, 2026 | 06:12 PM

Topics:  

  • edible oil price
  • Food Tips
  • Foods
  • Good Health
  • Health Benefit
  • Healthy Tips
  • Nutritious Food
  • Unhealthy Foods

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.