- Hindi News »
- Health »
- Festival Season Cough Cold Home Remedies In Hindi Tips
Health Tips: त्योहारों के सीजन और बदलते मौसम में बढ़ गई है सर्दी-खांसी? रसोई की ये 4 चीजें हैं असली इलाज
Cold and Cough Remedies: बदलते मौसम और बढ़ते प्रदूषण का असर सबसे पहले हमारी सांस और गले पर पड़ता है जिससे सर्दी-खांसी, गले में खराश और बंद नाक जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा

खांसी से परेशान महिला (सौ. फ्रीपिक)
Home Remedies for Cough: चारों ओर त्योहार की रौनक है लेकिन बदलता मौसम और धूल-धुआं आपकी सेहत बिगाड़ सकते हैं। अगर आपको भी गले में खराश या सूखी खांसी परेशान कर रही है तो डॉक्टर के पास भागने से पहले अपनी रसोई में छिपे इन जादुई समाधानों को आजमाएं।
त्योहारों का सीजन अपने साथ खुशियां तो लाता है लेकिन इस समय होने वाला मौसम में बदलाव, ठंडी हवाएं और बढ़ता प्रदूषण सेहत के लिए चुनौती बन जाता है। अक्सर लोग भीड़-भाड़ और भागदौड़ में शुरुआती सर्दी-खांसी को नजरअंदाज कर देते हैं जो बाद में गंभीर संक्रमण का रूप ले लेती है। नेशनल हेल्थ मिशन ने भी लोगों को सचेत किया है कि लक्षणों को पहचानें और समय पर देखभाल शुरू करें।
इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज
अगर आपको सूखी खांसी, गले में लगातार चुभन, छाती में भारीपन या बलगम की शिकायत हो रही है तो समझ लीजिए कि आपके शरीर को तत्काल उपचार की जरूरत है। त्योहारों के समय मिठाइयों और ठंडे खान-पान से यह समस्या और बढ़ सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
Cucumber Benefits: गर्मियों में क्यों सुपरफूड है खीरा? जानें फायदे, सही तरीका, पानी की मात्रा और नुकसान!
Tamarind Benefits: इमली के फ़ायदे कर देंगे हैरान, नोट कर लीजिए
Weight Loss Mistakes: वजन घटाने के चक्कर में कहीं किडनी तो खराब नहीं कर रहे आप? जानें गर्म पानी के छिपे खतरे
Hair Fall Tips: क्या आप भी हेयर फॉल से हैं परेशान? शैम्पू नहीं अपनी डाइट में शामिल करें ये हेयर सुपरफूड्स
मुलेठी और लौंग का कमाल
अगर आपकी खांसी सूखी है और गला छिल गया है तो मुलेठी का छोटा टुकड़ा या लौंग मुंह में रखकर चबाएं। मुलेठी गले की झिल्ली को नरम करती है जबकि लौंग के एंटी-बैक्टीरियल तेल संक्रमण को खत्म करते हैं।
यह भी पढ़ें:- World Civil Defence Day: अब ड्रोन और AI बचाएंगे आपकी जान! जानें कैसे बदल रही है नागरिक सुरक्षा की तस्वीर
हल्दी वाला दूध
रात को सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर पीना रामबाण इलाज है। हल्दी के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण न केवल इम्युनिटी बढ़ाते हैं बल्कि रात में खांसी के कारण खराब होने वाली नींद को भी सुधारते हैं।
अदरक-तुलसी का काढ़ा
अदरक की तासीर गर्म होती है जो जमे हुए बलगम को पिघलाने में मदद करती है। अदरक, तुलसी और शहद का मिश्रण सांस की नलियों को साफ करता है और गले को तुरंत सुकून देता है।
नमक के पानी के गरारे
यह सबसे पुराना और वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित तरीका है। गुनगुने पानी में नमक डालकर गरारे करने से गले की सूजन कम होती है और हानिकारक बैक्टीरिया मर जाते हैं।
त्योहार मनाते समय हाइड्रेटेड रहें और बहुत ज्यादा ठंडी चीजों से परहेज करें। यदि घरेलू उपायों के बाद भी 3-4 दिनों तक राहत न मिले या सांस लेने में तकलीफ हो तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।
Festival season cough cold home remedies in hindi tips
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
LIVEआज की ताजा खबर 15 अप्रैल LIVE: बिहार: सम्राट चौधरी आज 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे
Apr 15, 2026 | 06:24 AMMandira Bedi Struggle: ‘शांति’ से शुरू हुआ सफर, क्रिकेट एंकरिंग ने बदली किस्मत, ऐसे चमकीं मंदिरा बेदी
Apr 15, 2026 | 06:23 AMBirthday Horoscope 15 April: आज है जन्मदिन तो चमकने वाली है किस्मत, जानें किन लोगों को रहना होगा सतर्क
Apr 15, 2026 | 06:18 AMBirthday Special: क्रिकेट इतिहास का वो अनोखा ऑलराउंडर, जिसके नाम बैटिंग-बॉलिंग दोनों में दर्ज है खास रिकॉर्ड
Apr 15, 2026 | 06:15 AMचालान से बचने का जुगाड़ पड़ा भारी, एक बटन से बदलती नंबर प्लेट
Apr 15, 2026 | 05:43 AMअब अकेले सफर में टेंशन खत्म, ऐसे शेयर करें Live Location, परिवार रहेगा हर पल अपडेट
Apr 15, 2026 | 03:32 AMAaj Ka Rashifal 15 April: कन्या राशि वाले सावधान! तुला को मिलेगी चुनौती, जानें आपकी राशि में क्या छिपा है?
Apr 15, 2026 | 12:05 AMवीडियो गैलरी

मैं कहाँ खड़ा हूँ? शराब के नशे में चूर दिखे दरोगा जी, VIDEO हुआ वायरल
Apr 14, 2026 | 10:02 PM
मेरठ में हाई वोल्टेज ड्रामा, बाबा साहेब की प्रतिमा पर दूध चढ़ाने पहुंचे सपा नेताओं को पुलिस ने रोका- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:56 PM
मोदी और ममता एक ही सिक्के के दो पहलू…ओवैसी ने ममता बनर्जी और भाजपा पर साधा निशाना
Apr 14, 2026 | 09:53 PM
क्या आप केवल नाम के हिंदू रह गए हैं? गौ हत्या पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का सवाल
Apr 14, 2026 | 09:47 PM
क्या मुझे इंसाफ मिलेगा? अरविंद केजरीवाल ने जज पर लगाए 7 गंभीर आरोप, सुनवाई से हटने की मांग- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:39 PM
Noida Protest: नोएडा मजदूर आंदोलन के पीछे ‘पाकिस्तानी’ साजिश? यूपी के मंत्री अनिल राजभर के दावे से मचा हड़कंप
Apr 14, 2026 | 09:30 PM














