Thecha Soya Recipe: प्रोटीन और स्वाद का खजाना है ठेचा सोया रेसिपी, ये है बनाने का आसान तरीका
Healthy Thecha Soya Recipe: क्या आप भी सोयाबीन की पुरानी सब्जी खाकर बोर हो चुके हैं? तो ट्राई करें प्रोटीन से भरपूर ठेचा सोयाबीन की यह नई रेसिपी, जिसमें स्वाद और सेहत का परफेक्ट मेल है।
- Written By: रीता राय सागर
ठेचा सोया (सौ. सोशल मीडिया)
Protein Rich Soya Chunk Recipe: सोयाबीन एक अंडररेटेड और कम यूज की जाने वाली प्रोटीन सामग्री है। ऐसे में सोया को कई तरीकों से बनाया जा सकता है। जैसे- सोया मंचूरियन, सोया करी, सोया कटलेट, सोया पराठा, सोया पुलाव व सोया कीमा आदि।
जहां चारों ओर खाने में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाने की पैरवी की जा रही है, ऐसे में सोयाबीन हीरो का रोल प्ले कर सकता है। जरूरत है अपनी क्रिएटिविटी को ऐड करके हर बार डिश में एक नया ट्विस्ट देने का।
आज बताएंगे ठेचा सोया की रेसिपी, जो बेहद चटपटी और तीखी बनती है। ठेचा महाराष्ट्र का पारंपरिक डिश है, जिसे मिंर्च, लहसुन, ताजा धनिया और मूंगफली को कूटकर बनाया जाता है। इस रेसिपी से 100 ग्राम सोया से 10-15 ग्राम तक प्रोटीन मिल सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Sweet Corn Soup Recipe: मानसून में घर पर बनाएं क्रीमी और हेल्दी स्वीट कॉर्न सूप, हर घूंट देगा सुकून
Kids Safety Tips: अगर आपके बच्चे भी पड़ोस में खेलने जाते हैं, तो पहले उन्हें जरूर सिखाएं ये 5 सेफ्टी रूल्स
Vitamin B12 Deficiency: विटामिन B12 की कमी को न करें नजरअंदाज, हो सकती हैं गंभीर समस्याएं
Weight Loss Tips: वजन घटाना है तो स्वाद से समझौता किए बिना ट्राई करें ये 8 हेल्दी इंडियन डिशेज
महाराष्ट्रियन डिश ठेचा (सौ. सोशल मीडिया)
ठेचा सोया के लिए सामग्री
- सोयाबीन- 200 ग्राम
- पानी
- नमक- स्वादानुसार
- अदरक-लहसुन का पेस्ट- 1 चम्मच
- चीनी- चुटकीभर
- मूंगफली- ¾ कप
- सफेद तिल- 2 चम्मच
- लहसुन की कलियां- 6-8 कलियां
- हरी मिर्च- 4-6
- हरा धनिया- 1 कप
- तेल- 2/3 चम्मच
- प्याज- 2 मीडियम आकार की
- धनिया पाउडर- 1 छोटी चम्मच
- मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
- नींबू का रस- 2 चम्मच
ये भी पढ़ें- Less Oil Cooking: कुकिंग के इन तरीकों को अपनाएंगे, तो खाना बनेगा लाजवाब और तेल भी लगेगा कम
ठेचा सोया रेसिपी
- सबसे पहले सोयाबीन को उबलते पानी में नमक, चीनी और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर 6-8 मिनट के लिए उबालेंगे। सॉफ्ट होने के बाद इसे उबलते पानी के भीतर 2 मिनट के लिए ढककर छोड़ देंगे। इसके बाद इसे पानी से निचोड़कर साइड में रखेंगे।
- अगले स्टेप में ठेचा तैयार करेंगे। इसके लिए एक कड़ाही में थोड़ा सा तेल डालकर मूंगफली को फ्राई करेंगे और मूंगफली भुनने के बाद हम सफेद तिल को फ्राई करेंगे। इसके बाद कड़ाही में मिर्च व लहसुन को हल्का सा फ्राई करेंगे। ठंडा होने के बाद सभी को सिलबट्टे पर नमक के साथ दरदरा पीस लेंगे।
- अब गैस पर एक बड़ी कड़ाही को गर्म करेंगे औऱ फिर इसमें तेल डालेंगे। उसमें एक प्याज को स्लाइस में काटकर हल्का भूरा होने तक फ्राई करेंगे। अब इसमें सोयाचंक्स को ऐड करेंगे। इसमें धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर को ऐड करके 2-3 मिनट के लिए पकाएंगे। जब तक मसाले सोया के उपर कोट न हो जाएं।
- इसके बाद गैस को स्लो करके तैयार ठेचा को सोया में ऐड करेंगे। साथ ही थोड़ा सा पानी ऐड करके धीमी आंच पर 6-8 मिन टके लिए पकाएंगे।
- इसके बाद गैस बंद करके उपर से नींबू का रस डालेंगे। साथ ही एक प्याज और धनिया को बारीक काटकर उपर से सजाएंगे। तैयार है गरमागरम ठेचा सोया।
