इस क्रिसमस बच्चों के लिए बनाएं टेस्टी Chocolate Cake, बस जान लीजिए क्या चाहिए सामग्री और रेसिपी
Christmas Chocolate Cake Recipes: वैसे तो इस मौके पर प्लम केक की खासियत होती है लेकिन बच्चों हो या बड़े हर किसी को सबसे ज्यादा चॉकलेट केक काफी ज्यादा अच्छा लगता है।
- Written By: दीपिका पाल
चॉकलेट केक बनाने की रेसिपी (सौ.सोशल मीडिया)
Chocolate Cake Banane Ka Tarika: हर साल की तरह क्रिसमस 25 दिसंबर को दुनियाभर में मनाया जाने वाला है। क्रिसमस का मौका खास दिनों में से एक होता है जिसे ईसाई धर्म के लोगों के अलावा देशवासी मनाते है। क्रिसमस डे के सेलिब्रेशन में कई चीजें शामिल होती है लेकिन केक की मिठास के बिना त्योहार पूरा नहीं होता है। वैसे तो इस मौके पर प्लम केक की खासियत होती है लेकिन बच्चों हो या बड़े हर किसी को सबसे ज्यादा चॉकलेट केक काफी ज्यादा अच्छा लगता है।
क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए आप भी घर पर चॉकलेट केक बना सकते है। आज हम आपको घर में मौजूद कुछ सामग्रियों की मदद से चॉकलेट केक बनाने का तरीका बता सकते है।
जानिए क्रिसमस पर चॉकलेट केक बनाने का तरीका
क्या चाहिए सामग्री
सम्बंधित ख़बरें
Sweet Corn Soup Recipe: मानसून में घर पर बनाएं क्रीमी और हेल्दी स्वीट कॉर्न सूप, हर घूंट देगा सुकून
Vitamin B12 Deficiency: विटामिन B12 की कमी को न करें नजरअंदाज, हो सकती हैं गंभीर समस्याएं
Weight Loss Tips: वजन घटाना है तो स्वाद से समझौता किए बिना ट्राई करें ये 8 हेल्दी इंडियन डिशेज
Banana Cutlet Recipe: बाहर से क्रिस्पी, अंदर से सॉफ्ट केले के कटलेट की आसान रेसिपी, चाय के साथ करें ट्राई
चॉकलेट केक बनाने के लिए आपको एक कप मैदा, हाफ कप पिसी हुई शक्कर, 1/4 कप तेल, एक स्पून वनीला एसेंस, हाफ कप दूध, 1/4 कप कोको पाउडर, एक स्पून बेकिंग सोडा, हाफ स्पून बेकिंग पाउडर, हाफ स्पून नमक, एक कप व्हिप्ड क्रीम, 100 ग्राम डार्क चॉकलेट और 2 स्पून बटर की जरूरत पड़ेगी।
जानिए चॉकलेट केक बनाने का तरीका
- सबसे पहले एक कटोरे में मैदा निकाल लीजिए। अब इसी कटोरे में कोको पाउडर, बेकिंग सोडा, बेकिंग पाउडर, नमक और शक्कर भी निकाल लीजिए।
- इसके बाद आपको इस मिक्सचर को छान लेना है। दूसरे कटोरे में तेल और शक्कर निकालकर अच्छी तरह से फेंट लीजिए और फिर इस मिक्सचर में वनीला एसेंस और मैदे वाला मिक्सचर भी मिला लीजिए।
- आपको इस मिक्सचर में थोड़ा-थोड़ा दूध मिलाते हुए केक का बैटर तैयार कर लेना है। इसके बाद केक मोल्ड में तेल लगाकर इसमें थोड़ा सा मैदा छिड़क लीजिए।
अब केक मोल्ड में बैटर डालकर अच्छी तरह से सेट कर लीजिए। मोल्ड को प्री हीटेड ओवन में लो रैक पर रखकर 180 डिग्री पर 25 मिनट का टाइमर सेट कर दीजिए। - इसके बाद ओवन से केक निकालकर इसे लगभग 30 मिनट के लिए ठंडा होने दीजिए। अब व्हिप्ड क्रीम को बीट कर लीजिए और फिर एक कटोरे में चॉकलेट, 2 स्पून गर्म दूध और बटर को मिक्स कर लीजिए।
ये भी पढ़ें- स्वाद और महक का परफेक्ट कॉम्बो हैं ये फेमस 5 क्रिसमस केक, जानिए इसकी खासियत
- इसके बाद एक कटोरी में 3-4 स्पून शक्कर और हाफ कप पानी एड कर सिरप तैयार कर लीजिए। अब केक की लेयर पर 2 स्पून शुगर सिरप को स्प्रेड कर दीजिए।
- अब केक के ऊपर क्रीम की लेयर स्प्रेड कर दीजिए और फिर लगभग आधे घंटे के लिए केक को फ्रिज में रख दीजिए। इसके बाद केक को फ्रिज से निकालकर चॉकलेट से केक की गार्निशिंग कर दीजिए और फिर से थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रख दीजिए।
- अब पाइपिंग बैग में नोजल लगाकर व्हिप्ड क्रीम डालिए और केक को डेकोरेट कर लीजिए। आपका होममेड चॉकलेट केक सर्व करने के लिए तैयार है।
