Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 27 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Monsoon Recipe: बारिश के मौसम में मीठा खाने का है मन? घर पर बनाएं स्वाद और सेहत से भरपूर चना दाल का हलवा

Chana Dal Halwa: मानसून में अगर कुछ मीठा पौष्टिक खाने का मन हो, तो चना दाल का हलवा बेहतरीन विकल्प है। प्रोटीन, फाइबर और आयरन से भरपूर यह पारंपरिक मिठाई कम सामग्री में आसानी से तैयार हो जाती है।

  • Written By: रीता राय सागर
Updated On: Jul 27, 2026 | 03:49 PM

चना दाल हलवा (फोटो.सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Chana Dal Halwa Recipe: आपने सूजी, आटा, गाजर या मूंग दाल का हलवा तो जरूर खाया होगा, लेकिन क्या मानसून में आपने कभी चना दाल का हलवा ट्राई किया है, अगर नहीं, तो एक बार चने दाल से बनने वाले इस हलवा को जरूर ट्राई करें।

प्री-मानसून की बारिश के साथ मौसम में हल्की ठंडक महसूस होने लगती है। ऐसे में अगर कुछ मीठा और पौष्टिक खाने का मन हो, तो चना दाल का हलवा एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। राजस्थान के कई इलाकों में इसे बड़े चाव से बनाया जाता है।

चना दाल से होने वाले फायदे पर नजर डालें, तो इसमें प्रोटीन, फाइबर, आयरन और कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं। यही वजह है कि यह हलवा स्वादिष्ट होने के साथ-साथ शरीर को ऊर्जा भी देता है। अच्छी बात यह है कि इसे घर पर बेहद कम सामग्री और आसान तरीके से तैयार किया जा सकता है।

सम्बंधित ख़बरें

No Maida Samosa Recipe: समोसा खाना नहीं छोड़ सकते, तो घर पर बनाएं बिना मैदे का हेल्दी समोसा, नोट करें रेसिपी

Ajwain Paratha Recipe: सिर्फ स्वाद ही नहीं, सेहत का भी खजाना है अजवाइन का पराठा, जानिए आसान रेसिपी

Arbi Ke Kebab Recipe: व्रत में आलू नहीं, इस बार बनाएं स्वादिष्ट अरबी कबाब, मिनटों में तैयार होगी फलाहारी डिश

Baked Gujiya Recipe: बिना तेल के बनाएं हेल्दी बेक्ड गुजिया, खजूर और ड्राई फ्रूट्स की स्टफिंग देगी स्वाद के साथ

कम समय में बनकर तैयार हो जाता है यह हलवा

हलवे की कई स्वादिष्ट वैरायटी होती हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि चना दाल का हलवा भी बनाया जाता है। इसे बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती और यह किसी भी भोजन के बाद परोसे जाने वाला शानदार डेजर्ट बन सकता है।

चना दाल का हलवा बनाने की सामग्री

  • 1 कप चना दाल
  • 4–5 बड़े चम्मच देसी घी
  • स्वादानुसार चीनी
  • 1 कप गर्म दूध या पानी
  • ½ छोटा चम्मच इलायची पाउडर
  • कटे हुए बादाम
  • काजू
  • पिस्ता

चना दाल का हलवा बनाने की विधि

  • सबसे पहले 1 कप चना दाल को अच्छी तरह धोकर 4 से 5 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। इसके बाद पानी निकालकर दाल को दरदरा पीस लें।
  • अब एक कड़ाही में 4–5 बड़े चम्मच देसी घी गर्म करें और उसमें पिसी हुई दाल डालकर धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए सुनहरा होने तक भूनें।
  • जब दाल से अच्छी खुशबू आने लगे और उसका रंग हल्का भूरा हो जाए, तब उसमें स्वादानुसार चीनी और 1 कप गर्म दूध या पानी डालें। अब इलायची पाउडर और कटे हुए बादाम, काजू व पिस्ता डालकर कुछ मिनट और पकाएं।
  • कुछ ही देर में आपका स्वादिष्ट चना दाल का हलवा तैयार है।

ये भी पढ़ें- Healthy Indian Snacks: जंक फूड की क्रेविंग को कहें अलविदा, ट्राई करें ये 10 हेल्दी देसी स्नैक्स

चना दाल के हलवे के फायदे

चना दाल का हलवा सिर्फ स्वाद ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।

  • चना दाल में मौजूद प्रोटीन मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।
  • फाइबर पाचन तंत्र को बेहतर बनाए रखने में सहायक होता है।
  • आयरन शरीर में खून की कमी को दूर करने में मदद करता है।
  • देसी घी शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है।
  • ड्राई फ्रूट्स विटामिन, मिनरल्स और हेल्दी फैट्स का अच्छा सोर्स हैं।

Chana dal halwa recipe easy healthy monsoon sweet recipe

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 27, 2026 | 03:49 PM

Topics:  

  • Desert Recipes
  • Food Recipes

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.