Korean Salad Recipe: गर्मियों में ट्राई करें ये 3 टेस्टी कोरियन सलाद, स्वाद के साथ मिलेगी सेहत
Salad Recipe: रोजाना सलाद खाना हेल्दी है, लेकिन साथ ही यह बोरिंग भी होता है। अगर आप भी रेगुलर सलाद खाते-खाते की बोर हो चुके हैं, तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं, कोरियन सलाद की कुछ टेस्टी रेसिपीज।
- Written By: रीता राय सागर
कोरियन सलाद (फोटो.सोशल मीडिया)
Easy Korean Salad Recipe: गर्मियों में सलाद से बेहतर और क्या हो सकता है। सलाद आपको लंबे समय तक हाइड्रेटेड रखता है और आपके पाचन क्रिया के लिए भी फायदेमंद होता है। यदि रोजाना सलाद खाया जाए तो गर्मी में किसी तरह की समस्या आपको परेशान नहीं करती।
सलाद में भरपूर मात्रा में फाइभर होता है, जो आपके टेस्ट बड्स को सटिस्फाई करने के साथ-साथ गर्मी में आपकी सेहत को कई अन्य फायदे भी प्रदान करती है।
कोरियन लेट्यूस सलाद
अगर आपको हरी प्याज का तीखा स्वाद पसंद नहीं है, तो लेट्यूस की ताजी पत्तियों से बना ये सलाद एक बढ़िया विकल्प है। यह एक चटपटा, कुरकुरा सलाद है, जो ग्रिल्ड मीट या स्टू के साथ अच्छा टेस्ट देता है। आप इसमें अपनी पसंदीदा हरी सब्जियां ऐड कर सकती हैं। वहीं आप इसे हरी लाल या किसी भी प्रकार के लेट्यूस से बना सकती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Hemoglobin Foods: सब खाने के बाद भी नहीं बढ़ रहा हीमोग्लोबिन, तो इन पांच चीजों को करें डाइट में शामिल
Photo: सुबह खाली पेट पानी पीने से शरीर में क्या होता है? जानिए 8 चौंकाने वाली बातें
Van Tulsi : वन तुलसी है इन बीमारियों की दुश्मन, औषधीय गुणों से भरपूर इस विशेष तुलसी के फ़ायदे कर देंगे हैरान
फैट लॉस के दौरान खाएं ये 10 लो-कैलोरी स्नैक्स, भूख भी कंट्रोल होगी और वजन भी घटेगा
कोरियन सलाद (फोटो.सोशल मीडिया)
इसे बनाने के लिए लेट्यूस को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लें। अब एक कटोरे में, कोरियाई मिर्च के लच्छे, तिल का तेल, तिल, सिरका, कटा हुआ लहसुन और एक चुटकी चीनी डालकर सभी को आपस में मिला लें। लेटस को ड्रेसिंग में डालें, मिक्स करें और फ्रेश सर्व करें।
कैबेज किम्ची सलाद
क्या आपने किम्ची सलाद ट्राई किया है, क्या आपको इसका चटपटा स्वाद पसंद है? लेकिन इसे फरमेंट करने के लिए समय नहीं है? तो आज हम आपको बताएंगे कि किस तरह झटपट और आसान किम्ची-स्टाइल सलाद तैयार मिनटों में तैयार किया जा सकता है। इसमें ताजी गोभी का इस्तेमाल किया जाता है पर इसमें फर्मेंटेशन की लंबी प्रक्रिया नहीं होती है। मौसम के हिसाब से आपके पास जिस तरह की पत्ता गोभी उपलब्ध हो, उसका इस्तेमाल करें।
कोरियन सलाद (फोटो.सोशल मीडिया)
पत्ता गोभी को काट लें। कोरियाई लाल मिर्च (गोचुगारू), सोया सॉस, कटा हुआ लहसुन, कटा हुआ हरा प्याज, चीनी और थोड़ा सिरका डालकर सभी को आपस में मिला लें। इन्हें अच्छी तरह मिक्स करें और तुरंत सर्व करें। ये चटपटा सलाद आपके टेस्ट बड्स को सटिस्फाइ करेगा और आपके पाचन को भी शांत रहने में मदद करेगा।
ये भी पढ़ें- Pakora Recipe: बारिश का मजा दोगुना करेंगे ये 6 तरह के पकौड़े, स्वाद ऐसा कि बार-बार बनाने का करेगा मन
कोरियन कुकुंबर सलाद
कोरियाई खीरा सलाद को ओई मुचिम कहा जाता है। इसमें न तो सोया, लहसुन या हरी प्याज का इस्तेमाल किया जाता है। इसे हल्के स्वाद के लिए जाना जाता है। यह हल्का, कुरकुरा और झटपट बनने वाली साइड डिश के लिए बिल्कुल परफेक्ट है।
कोरियन सलाद (फोटो.सोशल मीडिया)
खीरे को पतले-पतले स्लाइसेज में काट लें और इसपर हल्का नमक छिड़क दें। इसे 10 मिनट तक ऐसे ही रहने दें, फिर अतिरिक्त पानी निकाल दें। सिरका, चीनी, तिल का तेल और थोड़ा गोचुगारू डालकर मिलाएं। इसे फ्रेश सर्व करें या ठंडा होने के बाद परोसें।
