- Hindi News »
- Lifestyle »
- Follow These Methods To Shine Dirty Mirrors
गंदे शीशे की साफ करने के बेहतरीन घरेलू नुस्खे, आज़मा कर देखिए
- Written By: सीमा कुमारी
घर के वॉर्डरोब और वॉशरूम में लगे शीशों पर जमी गंदगी को साफ करना कई बार बहुत मुश्किल होता है। ऐसे में क्या करें इसका उपाय ही नहीं सूझता तो आपकी इस समस्या को दूर करने में कुछ घरेलू उपाय साबित हो सकते हैं मददगार।

गंदे शीशे चमकाने के लिए अपनाये ये तरीके (सौ.सोशल मीडिया)
आजकल लोग घर को सजाने के लिए कांच का ज्यादा इस्तेमाल करने लगे है। मिरर वर्क से घर बहुत ही क्लासी लगता है। मिरर विंडो, रेलिंग के अलावा आजकल अलमारी में भी ग्लास लगने लगे हैं। शीशे को साफ करने के लिए वैसे तो मार्केट में कई तरह के क्लीनर्स मौजूद हैं, लेकिन कई बार इनसे शीशे को साफ करने के बाद भी पूरी तरह से तसल्ली नहीं होती।
दाग और धब्बों का पूरी तरह से सफाया नहीं हो पाता। अगर आप भी मिरर को चमकाने का ढूंढ़ रहे हैं कोई असरदार उपाय, तो यहां दिए गए तरीके आ सकते हैं आपके काफी काम।
गंदे शीशे चमकाने के लिए अपनाये ये तरीके :
मोजे का इस्तेमाल
कांच की साफ-सफाई के लिए कॉटन के कपड़े के बजाय मोजे का इस्तेमाल करें। इससे आप बहुत ही कम एफर्ट के साथ शीशा चमका सकते हैं। पानी में मोजे को भिगोकर इससे मिरर को साफ करें।
सम्बंधित ख़बरें
Neon Color Outfit: नियॉन आउटफिट्स से अपने फैशन गेम को बनाएं सुपर स्टाइलिश, मिलेगा फ्रेश और वाइब्रेंट लुक
Mango Squash Recipe: आम के शौकीन के लिए परफेक्ट है शेफ पंकज भदौरिया का मैंगो स्क्वॉश, हर कोई पूछेगा रेसिपी
Hair Fall Problem: क्या एसिडिटी की वजह से भी झड़ सकते हैं बाल? जानिए इसके पीछे की सच्चाई
Sensitive Skincare Tips: सेंसिटिव स्किन है तो भूलकर भी न करें ये गलतियां, अपनाएं ये असरदार व जरूरी टिप्स
कागज का करें इस्तेमाल
कांच को चमकाने के लिए मोजे के अलावा आप कागज का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। कागज की मदद से शीशे पर जमी गंदगी ही नहीं, बल्कि नमी को भी आसानी से साफ किया जा सकता है।
नींबू का करें इस्तेमाल
नींबू का रस साफ- सफाई का सबसे बेहतरीन उपाय है। जो हर तरह के दाग- धब्बों का मिनटों में कर देता है सफाया। इसके लिए नींबू के रस में थोड़ी मात्रा में पानी मिलाएं और इसमें मोजे को भिगाकर उससे शीशे साफ करें।
यह भी पढ़ें-बच्चों के लिए कौन सा फल है बेहतरीन, जो दिन भर बनाए रखेगा एनर्जेटिक
पाउडर का करें इस्तेमाल
शीशे को चमकाने में टेलकम पाउडर भी बेहद फायदेमंद है। जिससे दाग-धब्बे को आसानी से दूर कर सकते हैं। इसके लिए मिरर पर पाउडर छिड़क दें और कुछ देर बाद मोजे से इसे पोंछ दें।
बेकिंग सोडा का करें इस्तेमाल
मिरर की सफाई के लिए आप बेकिंग सोडा की भी मदद ले सकते हैं। इसके लिए बेकिंग सोडा और पानी को मिलाकर एक गाढ़ा सा घोल तैयार कर लें।
इसके लिए शीशे को पहले गीला करें। इसके बाद उस पर बेकिंग सोडा का घोल डालें और सॉल्ट स्पंज की मदद से साफ करें। अच्छे से शीशे की सफाई करने बाद उसे सूखे हुए माइक्रोफाइबर के कपड़े से रगड़ें। इससे सभी दाग आराम से साफ हो जाएंगे।
Follow these methods to shine dirty mirrors
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
तीर्थयात्रा के बेहतर प्रबंधन के लिए वैष्णो देवी मॉडल का अध्ययन कर रहा MP; सीएम मोहन यादव ने कही बड़ी बात
May 29, 2026 | 10:37 PMSonakshi Sinha ने किराये पर दिया बांद्रा का लग्जरी अपार्टमेंट, हर महीने कमाएंगी 16 लाख रुपये किराया
May 29, 2026 | 10:25 PMघर लौट रहे US सैनिक, ट्रंप ने होर्मुज से हटाया ब्लॉकेड…ईरान पर अंतिम फैसला लेने जा रहा अमेरिका
May 29, 2026 | 10:22 PMIndigo Q4 Results: इंडिगो की उड़ान में आई भारी गिरावट, चौथी तिमाही में हुआ ₹2,537 करोड़ का नुकसान
May 29, 2026 | 10:15 PMट्विशा शर्मा की अस्थियों को गंगा में किया विसर्जित, पिता बोले- मेरी बेटी का ऋषिकेश से गहरा लगाव था
May 29, 2026 | 10:07 PMBollywood Forgotten Actress: रातों-रात मिली शोहरत, अब अचानक हो गईं गुमनाम, जानें कौन हैं ये खूबसूरत एक्ट्रेस
May 29, 2026 | 10:06 PM‘आरोपी पक्ष दे रहा था धमकियां…’, भोपाल में लव जिहाद की पीड़िता ने की खुदकुशी; परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
May 29, 2026 | 09:45 PMवीडियो गैलरी

मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM
’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM
फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM














